West Bengal Exit polls: इस एक एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की बंपर वापसी पर बाकी सारे TMC को डराने वाले, देखिए poll of polls
West Bengal Exit polls: बाकी सभी एजेंसियों के उलट पीपल्स पल्स (Peoples Pulse) ने ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए एक बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कांग्रेस को 1 से 3 सीटें और अन्य को शून्य मिलने का अनुमान जताया गया है
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस
Womens T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कब होगा. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, किस दिन टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल का ऐलान होने वाला है. इसके साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि इस स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.
किस दिन होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान शनिवार को होने वाला है. 2 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट के लिए ऐलान किया जाएगा. इस बार की जानकारी खुद बीसीसीआई महिला द्वारा दी गई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर टीम के ऐलान के लिए 2 मई की तारीख की घोषणा की है.
Mark your calendars ????️
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 29, 2026
#TeamIndia's squad announcement for the ICC Women's #T20WorldCup 2⃣0⃣2⃣6⃣ coming your way this Saturday ???? ???????? pic.twitter.com/jVARcIdNlk
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होने वाली है. ये टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाने वाला है. इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतेगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया था.
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी दी जाना तय है. वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी. टीम में शेफाली वर्मा जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी जैसी स्टार खिलाड़ियों को मौका मिलना भी तय है.
वहीं नए खिलाड़ियों में अनुष्का शर्मा, भारतीय फूलमाली, काश्वी गौतम पर भी दांव लगाया जा सकता है. इनके अलावा श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. दूसरी विकेटकीपर के तौर पर उमा क्षेत्री या फिर जी कमलिनी को मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने लगाए अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 का लक्ष्य
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation




















