आपने यूरोप या फिर यूरोपियन यूनियन सुन तो रखा होगा। लेकिन ये यूरोपियन यूनियन है क्या, समझते हैं की यह यूरोपियन यूनियन के पीछे की हिस्ट्री क्या है और यह क्यों बनाया गया। उसके बारे में बताते हैं। उसे सिंपल टर्म्स में यूरोप एक कॉन्टिनेंट है, जिसमें र्मनी, नीदरलैंड्स, स्वीटजरलैंड, बेल्जियम जैसे 44 कंट्रीज हैं। द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही के बाद यूरोप के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि भविष्य में ऐसे विनाशकारी संघर्ष को रोकना। इसी लक्ष्य के साथ 9 मई 1950 को फ्रांस के विदेश मंत्री रॉबर्ट शूमन ने एक अहम प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्रांस और पश्चिम जर्मनी अपने कोयला और इस्पात उद्योग को एक साझा प्राधिकरण के तहत लाएं। चूंकि ये संसाधन युद्ध के लिए बुनियादी थे, इसलिए इस कदम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच युद्ध को न सिर्फ अकल्पनीय, बल्कि व्यावहारिक रूप से असंभव बनाना था।
शूमन योजना को 1951 में ट्रीटी ऑफ पेरिस के माध्यम से लागू किया गया, जिससे यूरोपीयन कोल एंड स्टील कम्युनिटी (ईसीएससी) की स्थापना हुई। इस समझौते पर बेल्जियम, फ्रांस, पश्चिम जर्मनी, इटली, लक्ज़मबर्ग और नीदरलैंड जैसे छह देशों ने हस्ताक्षर किए। इन देशों को सामूहिक रूप से “इनर सिक्स” कहा गया। ईसीएससी को यूरोप में आर्थिक सहयोग और शांति स्थापना की दिशा में पहला ठोस कदम माना जाता है।
ट्रीटी ऑफ रोम और ईसीएससी
ईसीएससी की सफलता के बाद सदस्य देशों ने सहयोग को अन्य क्षेत्रों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया। 1957 में Treaties of Rome पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत दो प्रमुख संस्थाएं स्थापित हुईं। पहली, यूरोपीयन यूनियन कम्युनिटी (ईईसी), जिसका उद्देश्य एक कॉमन मार्केट बनाना था, जहां वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और लोगों की आवाजाही बिना बाधा के हो सके। दूसरी, Euratom, जिसे परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया। आने वाले दशकों में ईईसी ने व्यापार बाधाओं को कम करते हुए अपने दायरे का विस्तार किया और नए सदस्य देशों को शामिल किया। 1973 में डेनमार्क, आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम इसमें शामिल हुए, जबकि 1981 में ग्रीस और 1986 में स्पेन व पुर्तगाल सदस्य बने। इसी वर्ष Single European Act (1986) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका लक्ष्य 1992 तक एक पूर्ण सिंगल मार्केट स्थापित करना और सदस्य देशों के बीच राजनीतिक एकीकरण को और मजबूत करना था।
मास्ट्रिच ट्रीटी और ईयू का जन्म
साल 1992 में साइन हुई मास्ट्रिच ट्रीटी (ट्रीटी ऑन यूरोपीयन यूनियन) ने यूरोप की दिशा ही बदल दी। यह सिर्फ एक आर्थिक समझौता नहीं था, बल्कि इसने यूरोप को एक पॉलिटिकल यूनियन में बदलने की नींव रखी। इस संधि के बाद यूरोपीयन कम्युनिटी का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से यूरोपीयन यूनियन (ईयू) कर दिया गया। मास्ट्रिच ट्रीटी के तहत एक सिंगल करेंसी – यूरो की नींव रखी गई। 1999 में इसे इलेक्ट्रॉनिक फर्म में लॉन्च किया गया। 2002 में यह कैश के रूप में लागू हुआ। इससे यूरोप की इकोनॉमी को एक यूनिफाइड डायरेक्शन मिली। इस संधि की एक और बड़ी उपलब्धि ईयू सीटिजनशिप थी।
लिस्बन की संधि
2000 के दशक में यूरोपीय संघ (ईयू) ने तेज़ी से विस्तार किया और 2004 में मुख्यतः सेंट्रल और ईस्टर्न यूरोप के 10 नए देशों को शामिल किया, जो सोवियत यूनियन के पतन के बाद संभव हुआ। इस बड़े विस्तार के साथ EU की संस्थाओं और नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस हुई। इसी दिशा में 2007 में Treaty of Lisbon पर हस्ताक्षर किए गए, जो 2009 में लागू हुआ। इस संधि का उद्देश्य ईयू को अधिक efficient, democratic और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत collective voice के रूप में स्थापित करना था। इसके तहत European Council के President का स्थायी पद बनाया गया और European Parliament की शक्तियों को बढ़ाया गया। वर्तमान में, 2020 में United Kingdom के अलग होने के बाद, EU में कुल 27 सदस्य देश हैं और यह एक unique economic और political partnership के रूप में यूरोप के बड़े हिस्से के governance को प्रभावित करता है।
Electric Car: टाटा मोटर्स की पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक टाटा टियागो (Tata Tiago EV) का फेसलिफ्ट मॉडल एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह नया प्रोटोटाइप पहले भी कई मौकों पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे साफ है कि कंपनी जल्द ही इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। Tiago EV फिलहाल देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है, इसलिए इसके फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता है।
डिजाइन में क्या होगा नया? स्पॉटिंग के दौरान यह कार पूरी तरह से कवर थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके एक्सटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें नए LED DRLs और रियर में अपडेटेड टेललाइट्स दी जाएंगी। साथ ही फ्रंट और रियर बंपर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
फीचर्स में संभावित बदलाव इंटीरियर की बात करें तो केबिन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन इसे और प्रीमियम बनाने के लिए नया डुअल-टोन थीम दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स जारी रह सकते हैं।
बैटरी और रेंज मैकेनिकल तौर पर इस फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह कार मौजूदा मॉडल की तरह दो बैटरी विकल्पों के साथ आ सकती है। पहला 19.2kWh बैटरी पैक है, जो करीब 250 किमी (MIDC) की रेंज देता है। वहीं दूसरा 24kWh बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर लगभग 315 किमी (MIDC) की रेंज देने में सक्षम है। कुल मिलाकर, फेसलिफ्ट मॉडल में हल्के डिजाइन अपडेट और फीचर अपग्रेड के साथ इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।
आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वैपिंग के मामले में बुरी तरह से फंसते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर हुए एक वीडियो में रियन को ड्रेसिंग रूम के अंदर वैपिंग करते हुए देखा गया था। अब इस मामले में बीसीसीआई ने उनसे जवाब तलब किया है।
बता दें कि, ये वाक्या बीते मंगलावर को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पेश आया था। तो आइए जानते हैं कि बीसीसीआई की तरफ से मामले पर क्या प्रतिक्रिया आई।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में रियान से जवाब तलब किया गया है। रिपोर्ट में बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से कहा गया कि, हम इस मामले पर रियान से जवाब मांगेंगे। क्योंकि वैपिंग की अनुमति नहीं है। उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में पराग पर क्या कार्रवाई होती है।