Responsive Scrollable Menu

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस

Womens T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कब होगा. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, किस दिन टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल का ऐलान होने वाला है. इसके साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि इस स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.

किस दिन होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान शनिवार को होने वाला है. 2 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट के लिए ऐलान किया जाएगा. इस बार की जानकारी खुद बीसीसीआई महिला द्वारा दी गई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर टीम के ऐलान के लिए 2 मई की तारीख की घोषणा की है.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होने वाली है. ये टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाने वाला है. इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतेगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया था.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी दी जाना तय है. वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी. टीम में शेफाली वर्मा जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी जैसी स्टार खिलाड़ियों को मौका मिलना भी तय है. 

वहीं नए खिलाड़ियों में अनुष्का शर्मा, भारतीय फूलमाली, काश्वी गौतम पर भी दांव लगाया जा सकता है. इनके अलावा श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. दूसरी विकेटकीपर के तौर पर उमा क्षेत्री या फिर जी कमलिनी को मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने लगाए अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 का लक्ष्य

 

Continue reading on the app

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बना देश: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट 2026 में देश समेत वैश्विक विशेषज्ञों ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में उसकी मजबूत पकड़ की सराहना की।

इंटरनेशनल सोलर एलायंस (आईएसए) के महानिदेशक आशीष खन्ना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत 2025 में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर मार्केट बन गया है, जहां करीब 50 गीगावाट नई सोलर क्षमता जोड़ी गई है।

उन्होंने बताया कि पीएम-कुसुम दुनिया की सबसे बड़ी कृषि सोलराइजेशन योजना है, जबकि पीएम सूर्य घर योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत इन सफल अनुभवों को अफ्रीका समेत अन्य देशों के साथ साझा करने की कोशिश कर रहा है। अब फोकस एआई और डिजिटाइजेशन पर भी बढ़ रहा है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र और मजबूत होगा।

खन्ना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन काफी दूरदर्शी रहा है। उन्होंने 2015 में 1,000 गीगावाट और 1 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा था, जिसे दुनिया ने तेजी से हासिल करना शुरू कर दिया है। इससे साफ है कि इंटरनेशनल सोलर एलायंस सही समय पर स्थापित किया गया था।

इसके अलावा, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी की पहल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह भविष्य को ध्यान में रखकर बड़े स्तर पर काम कर रही है, जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए सकारात्मक संकेत है।

इसके साथ ही, यूरोपीय निवेश बैंक के दक्षिण एशिया प्रमुख माइकल स्टीडल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप भारत को एक मजबूत रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है। आने वाले समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के जरिए दोनों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। यूरोप की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन क्षमता, और भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत मिलकर बड़ी साझेदारी का आधार बन सकती है।

वहीं, आईएएनएस से बात करते हुए टीडीके सेंसईआई के सीईओ संदीप पंड्या ने कहा कि यह समिट दिखाता है कि कैसे एआई, डेटा सेंटर और प्रोडक्टिविटी ऊर्जा सेक्टर और समाज को प्रभावित कर रहे हैं। भारत में सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर मिलकर सस्टेनेबल एनर्जी पर जोर दे रहे हैं, जिससे भविष्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी की जा सकें।

उन्होंने कहा कि भारत में सोलर, विंड और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर तेजी से काम हो रहा है। सरकारी समर्थन, बड़ी जमीन और बढ़ती मांग के चलते भारत इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शामिल है और जल्द ही जापान को भी पीछे छोड़ सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जो काम सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा नहीं कर पाए, वो रेयान रिकेल्टन कर गए, 44 गेंदों में शतक ठोक बनाया रिकॉर्ड

Ryan Rickelton Hundred: रेयान रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के इस ओपनर बल्लेबाज ने 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 45 गेंदों में 100 बनाकर संयुक्त रूप से इस मामले में नंबर-1 बने हुए थे. Wed, 29 Apr 2026 20:57:19 +0530

  Videos
See all

Brighton plan Europe's first purpose-built £80m women's stadium. #Football #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T16:00:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बंगाल में जबरदस्त वोटिंग से किसने मार दी बाजी? | Exit Poll #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T16:03:04+00:00

Madhya Pradesh: Katni में घायल पति की पत्नी से धुलवाई गई एंबुलेंस । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T16:03:34+00:00

Tamilnadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु में AIADMK-बीजेपी की सरकार? | Exit Poll 2026 | BJP | Tamilnadu | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T16:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers