जापान: शख्स ने हाई स्कूल के छात्रों पर हथौड़े से किया हमला, पुलिस पर स्प्रे छिड़क कर हुआ फरार
टोक्यो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार की सुबह एक शख्स ने हाई स्कूल के दो छात्रों पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद भागते हुए हमलावार ने पुलिस अधिकारियों पर भी कोई अनजाज स्प्रे छिड़क दिया।
घटना टोक्यो के पश्चिमी हिस्से में फुसा इलाके की एक सड़क पर सुबह करीब 7:20 बजे (स्थानीय समय) हुई।
जापान की प्रमुख समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, इस हमले में एक छात्र के चेहरे पर चोट आई, जबकि दूसरे छात्र के कंधे पर चोट लगी। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शख्स लगभग 40 साल का है।
पुलिस के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब उस हमलावर आरोपी की मां ने सड़क पर खड़े कुछ छात्रों को चुप रहने के लिए कहा, लेकिन वे वहीं बातचीत करते रहे। इसके बाद आरोपी ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया।
इस घटना को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने तुरंत इमरजेंसी कॉल की और बताया कि एक आदमी हथौड़ा लेकर किसी पर हमला कर रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की मां से बात कर रही थी, तभी उस शख्स ने घर से लाए हुए चाकू से पुलिस को धमकाया और फिर उन पर एक अज्ञात स्प्रे जैसा पदार्थ छिड़क दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बाद में उसके घर पर छापा मारा, क्योंकि उन्हें शक था कि वह अंदर ही छिपा हुआ है, लेकिन वहां सिर्फ हथौड़ा, चाकू और स्प्रे ही मिला।
क्योडो न्यूज के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग निकला था। हालांकि, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इससे पहले फरवरी में पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी और दो अन्य लड़के घायल हो गए थे। यह घटना डोटोनबोरी शॉपिंग इलाके की एक इमारत में हुई थी।
क्योडो के अनुसार, पुलिस को इमरजेंसी कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि वहां लोगों को चाकू मारा गया है। पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाला संदिग्ध 20 साल के आसपास का युवक था और वारदात के बाद वह पैदल ही भाग गया था और अभी तक फरार है।
जिस लड़के की मौत हुई, उसे सीने समेत कई जगह चाकू लगे थे, और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो 17 साल के लड़कों को अस्पताल ले जाया गया।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
MI vs SRH: रियान रिकेल्टन ने शतक ठोक मचाई तबाही, सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस से मिला 244 रनों का लक्ष्य
MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए हैं. रियान रिकेल्टन की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को 244 का विशाल लक्ष्य दिया है.
मुंबई के लिए विल जैक्स ने मचाया धमाल
इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए रियान रिकेल्टन के साथ विल जैक्स आए. इन दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 93 रनों की साझेदारी बनाई. जैक्स ने टीम के लिए 22 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 46 रनों की आतिशी पारी खेली.
???? Rick-rolling the pacers and Jacking up the run rate! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
Wankhede is getting a proper powerplay masterclass tonight ????
Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/pLifDDUFKh
रियान रिकेल्टन ने लगाया शतक
मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकेल्टन ने 23 बॉल में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. वो यहीं नहीं रुके और रिकेल्टन ने 44 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों के साथ अपने 100 रन पूरे कर शतक ठोक दिया. ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है. उन्होंने इस मैच में 55 बॉल में 10 चौके और 8 छक्कों के साथ 123 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली.
Dropping a Rickel-???????????? of carnage ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
Maiden #TATAIPL HUNDRED for Ryan Rickelton ????????
Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/6wnOKRhNSh
इन दोनों के अलावा टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 5, नमन धीर ने 22 और तिलक वर्मा ने 7 रनों का योगदान दिया. वहीं हार्दिक पांड्या ने 15 बॉल में 2 चौके और 2 छक्के के साथ 31 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब हुैसन, ईशान मलिंका और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये खबर भी पढ़ें : MI vs SRH: रोहित शर्मा के फैंस को बड़ा झटका, जानिए कितने और मैचों में नहीं खेल पाएंगे हिटमैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















