370 Biryani Controversy: क्या है ये '370 की बिरयानी' का मामला? जिस पर बुरा फंसे कॉमेडियन प्रणित मोरे
What is 370 Rupees Biryani Remark Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो की क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस विवाद के केंद्र में शो के होस्ट प्रणित मोरे और ऑडियंस की भीड़ में बैठे 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा हैं. वीडियो सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है और लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने प्रणित मोरे के शो में अपनी महिला मित्र को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने इंटरनेट पर विवाद का रूप ले लिया है.
हिमांशु जांगड़ा ने अपनी दोस्त को 370 रुपये की बिरयानी खिलाने के बाद उसे वसूलने के तरीके बताए, जो बेहद भद्दे और अश्लील थे. हिमांशु जांगड़ा के बयान में कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक्शन और रिएक्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर खासा नाराजगी है. आइए जानें, आखिर क्या है कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का '370 की बिरयानी' वाला विवाद?
'370 की बिरयानी' का विवाद क्या है?
विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंस्टाग्राम पर शो की कुछ क्लिपिंग्स वायरल हुईं. वीडियो में हिमांशु जांगड़ा महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और घटिया टिप्पणियां करते नजर आए. उन्होंने एक महिला मित्र के साथ हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उसके लिए चिकन बिरयानी पर ₹370 खर्च किए थे. हिमांशु के मुताबिक, इस खर्च को वह एक 'इन्वेस्टमेंट' मान रहे थे और उन्हें इसके बदले फिजिकल इंटिमेसी के रूप में "रिटर्न" की उम्मीद थी.
भद्दा कमेंट हुआ वायरल
हिमांशु ने आगे बताया कि जब महिला ने खाना खाने के बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गए. उन्होंने बेहद इनसेंसिटिव तरीके से कहा, "मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही." जांगड़ा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर "₹370 की बिरयानी" फ्रेज तेजी से ट्रेंड करने लगा. पुरुषों और महिलाओं दोनों ने ही इसकी कड़ी निंदा की और उन पर रिश्तों को लेन-देन की तरह देखने तथा महिलाओं पर अपना हक जताने का गंभीर आरोप लगाया.
नौकरी से हाथ धो बैठा हिमांशु जांगड़ा
चौतरफा आलोचना और बढ़ते विरोध को देखते हुए हिमांशु जांगड़ा ने ऑनलाइन आकर माफी मांगी और बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डीएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, विवाद यहीं नहीं थमा. सोशल मीडिया पर कई दिनों तक चले इस भारी विरोध का असर उनके करियर पर भी पड़ा और गुरुग्राम स्थित उनके एम्प्लॉयर ने कथित तौर पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया.
प्रणित मोरे पर फूटा कुशा कपिला का गुस्सा
इस पूरे मामले पर मशहूर इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर करते हुए कुशा ने केवल कमेंट करने वाले शख्स को ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट और कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ कमेंट करने वाले की ही जवाबदेही नहीं होती, बल्कि कंटेंट क्रिएटर भी उतने ही जिम्मेदार हैं.
'शाबाशी दे रहे हैं, तो आप भी गलत...'
कुशा ने प्रणित मोरे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप यह कैसे कह सकते हैं कि ऑडियंस के विचार आपके विचार नहीं हैं? जब आप उस हिस्से को बकायदा एडिट करते हैं, उसे 90 सेकंड की रील में तब्दील करते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो वो आपके भी व्यूज बन जाते हैं." उन्होंने आगे कहा कि अगर आप ऐसे आपत्तिजनक विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं और उन्हें शाबाशी दे रहे हैं, तो आप भी इस गलती में शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
प्रणित के शो के इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी है. इंटरनेट यूजर्स इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग प्रणित पर भी सवाल उठा रहे हैं. वायरल हो रहे क्लिप्स में प्रणित भी इस पूरे वाकये को एंजॉय करते नजर आए, जिससे लोगों में उन्हें लेकर काफी गुस्सा है.
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 12 की मौत, सफेद गाड़ी से आए 10+ हमलावर अब भी फरार
जोहान्सबर्ग ‘जंपर्स’ बस्ती में गोलीबारी, 12 की मौत, 9 घायल। सफेद टोयोटा क्वांटम से आए हमलावर, दो रास्तों से घुसकर हमला। 10+ संदिग्ध फरार, पुलिस जांच जारी, वजह अब तक अज्ञात। क्या यह गैंगवार था या सुनियोजित नरसंहार? इतने हमलावर कैसे भाग निकले?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews



















