Responsive Scrollable Menu

ICC Test Ranking: शुभमन गिल को शतक का हुआ फायदा, टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग, अब रूट नहीं नंबर-1

ICC Test Rankings: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में शतक लगाने का फायदा हुआ है। वो बुधवार को जारी आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर 8वें स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वो 9वें स्थान पर आ गए हैं। ऋषभ पंत को भी एक पायदान का फायदा हुआ है। नंबर-1 बैटर की अगर बात करें तो जो रूट की बादशाहत खत्म हो गई है। 

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक फिर टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। ब्रूक ने साथी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में खेली गई उनकी अहम पारी ने उन्हें फिर से दुनिया का नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बना दिया।

गिल की रैंकिंग में सुधार
लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया था। यह मुकाबला गेंदबाजों के दबदबे वाला रहा, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल हालात में हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 56 रन की शानदार पारी खेली। वह मैच में 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ 2 बल्लेबाजों में से एक रहे।

ब्रूक टेस्ट के नए नंबर-1

ब्रूक की यही पारी उन्हें आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से नंबर-1 बनाने के लिए काफी साबित हुई। उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया, जो इस मैच में दोनों पारियों में सिर्फ 1 और 8 रन ही बना सके। ब्रूक इससे पहले दिसंबर 2024 में पहली बार टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे।

ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जो रूट तीसरे नंबर पर खिसक गए। अब 17 जून से द ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट में रूट के पास वापसी का मौका होगा। इंग्लैंड के बेन डकेट तीन स्थान ऊपर चढ़कर 15वें, जेमी स्मिथ पांच स्थान ऊपर जाकर संयुक्त 23वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 15 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुमराह अभी भी नंबर-1 गेंदबाज
गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 पर बने हुए हैं। वो अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में नहीं उतरे थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन सबसे बड़े फायदे में रहे। उन्होंने 7 स्थान की छलांग लगाकर टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी वह दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए।

वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने शानदार उछाल लगाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 6 विकेट लेने के बाद वह दो स्थान ऊपर चढ़कर दुनिया के दूसरे नंबर के वनडे गेंदबाज बन गए। उनके साथी शाहीन अफरीदी भी चार स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस, बांग्लादेश के नाहिद राणा, श्रीलंका के कुसल मेंडिस और जनिथ लियानागे को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। कुल मिलाकर आईसीसी की नई रैंकिंग में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का इनाम पाया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हैरी ब्रूक के नंबर-1 बनने की हो रही।

Continue reading on the app

इन दो SUV और सेडान पर इस महीने सबसे बड़ा ऑफर, होगा 1.25 लाख रुपये तक का फायदा

स्कोडा इस महीने अपनी तीन कारों पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है। यह धमाकेदार डील स्लाविया, कुशाक और कायलैक पर दी जा रही है। बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में Team India से भिड़ंत से पहले Pakistan का सरेंडर? Babar-Rizwan जैसे बड़े नाम बाहर

पाकिस्तान ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों की पुरुषों की टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बुधवार को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें अधिकतर खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राऊफ और शादाब खान जैसे सीनियर स्टार खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। फरहान पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे।

पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले अब्दुल समद को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल अबरार अहमद, उस्मान खान और सईम अयूब ने ही हाल में पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। टीम के चार सदस्यों आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण नहीं किया है। एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होंगे और 10 टीम वाला पुरुषों का टी20 टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश के लिए क्वालीफिकेशन का जरिया बन सकता है।

चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सीमित ओवरों के शिविर का भी हिस्सा हैं जो 15 जून से लाहौर में शुरू हो रहा है। टीम इस प्रकार है: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

Wed, 10 Jun 2026 15:12:10 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: सुष्मिता देव ने ममता बनर्जी पर किया बड़ा खुलासा! | #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:15:08+00:00

PM Modi Speaks at NDA Meeting: मोदी सरकार के बारह साल पर NDA की बड़ी बैठक | Amit Shah | Tnnb Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:12:14+00:00

TMC-Congress News: क्या कांग्रेस में हो जाएगा TMC का विलय ? Mamata Banerjee | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:13:36+00:00

Haridwar में Veg Biryani पर Action! संतों की मुहिम को मुस्लिम समाज का भी Support। Veg Pulao #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers