"मेरी मां का अफेयर..." एक्ट्रेस पर पति ने कैरक्टर खराब होने का लगाया आरोप, छीन लिए बच्चे, बयां किया दर्द
Alefia Kapadia Revealed Husband Accused Her Characterless: 'जस्ट मोहब्बत', 'सीआईडी' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे मशहूर टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस अलेफिया कपाड़िया की निजी जिंदगी किसी भयानक सपने जैसी रही है. महज 21 साल की उम्र में दुबई के एक शख्स से हुआ उनका निकाह खुशियों के बजाय जीवन भर का एक गहरा ट्रॉमा बन गया.
अलेफिया के पति ने न सिर्फ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि अंत में उनके दोनों बच्चों को भी उनसे हमेशा के लिए छीन लिया. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ का दर्द साझा किया है.
बच्चा पैदा करने के लिए बनाया दबाब
अलेफिया का पति उनसे उम्र में करीब 11 साल बड़ा था. सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अपनी आपबीती सुनाते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उनका ससुराल दुबई में था, जहां सुख-सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं था. घर में कोई मेड नहीं थी, जिसके कारण उन्हें झाड़ू-पोछा, बर्तन और खाना बनाने सहित घर का सारा काम अकेले ही करना पड़ता था. ससुराल वालों के भारी दबाव के कारण उन्हें जल्द ही बच्चे को जन्म देना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उनके हालात नहीं सुधरे.
पति करता था मार-पीट
ससुराल में अलेफिया को हर दिन तीखे ताने सुनने पड़ते थे. उनका पति उनके साथ बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल करता था, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और बात-बात पर चीजें उठाकर उन पर फेंक देता था. जुल्म की हद तब पार हो गई जब अलेफिया ने अपनी आत्मनिर्भरता के लिए एक पार्ट-टाइम नौकरी करने की इच्छा जताई. यह सुनते ही उनके पति ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इसी प्रताड़ना के बाद अलेफिया ने तय कर लिया कि वह अब इस रिश्ते में और नहीं रह सकतीं.
पति ने छीन लिया था पासपोर्ट
जब अलेफिया ने भारत लौटने की कोशिश की, तो उनके पति ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और बच्चों को उनसे अलग करने की धमकी दी. हिम्मत जुटाकर वह किसी तरह इंडियन एंबेसी पहुंचीं, अपना मेडिकल कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके जवाब में उनके पति ने उन पर चरित्रहीन होने का झूठा आरोप लगा दिया. आखिरकार, एंबेसी की काउंसिलिंग के बाद उन्हें भारत आने की अनुमति मिली, लेकिन पति ने केवल 15 दिनों में वापस लौटने की शर्त पर ही उनका पासपोर्ट लौटाया.
7 साल की बेटी को लेकर भाग रहा था पिता
करीब 10 साल बाद अलेफिया अपने दोनों बच्चों को लेकर भारत वापस लौटीं, लेकिन छह महीने बाद ही उनका पति भी वहां आ धमका. शुरुआत में उसने माफी मांगी और रोज बच्चों से मिलने आने लगा. लेकिन एक दिन अचानक वह बच्चों को लेकर भागने की कोशिश करने लगा. अलेफिया ने बताया, "वह मेरी सात साल की बेटी को लेकर भाग रहा था, मैंने किसी तरह अपने बेटे को खींचकर बचाया." इस घटना के बाद पुलिस केस हुआ, तो उनके पति ने उनकी बेटी को भड़काकर मां के खिलाफ एक झूठा पत्र लिखवाया, जिसमें अलेफिया पर शराब पिलाने, जलाने और अफेयर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे.
मजबूरी में पति को दे दी बच्चों की कस्टडी
टना से टूट चुकीं अलेफिया ने तुरंत तलाक की अर्जी दी, जिसके बाद यह कानूनी लड़ाई पूरे 12 साल तक खिंची. अदालत से उन्हें अपनी बेटी की कस्टडी नहीं मिली, जिससे वह गहरे डिप्रेशन में चली गईं. इस दौरान वह गंभीर आर्थिक तंगी से भी जूझ रही थीं. दूसरी ओर, उनका बेटा अपने पिता की आलीशान और लैविश लाइफस्टाइल देखकर उनकी तरफ आकर्षित होने लगा. इस मानसिक और आर्थिक थकावट के कारण अलेफिया को मजबूरन अपने बेटे की कस्टडी भी पति को सौंपनी पड़ी.
कई सालों से नहीं देखा बच्चों का चेहरा
आज अलेफिया और उनके पति का तलाक हो चुका है, लेकिन एक मां के रूप में उनका दर्द खत्म नहीं हुआ है. उनके दोनों बच्चे अब उनसे कोई बात नहीं करते. अलेफिया को यह भी नहीं पता कि उनके बच्चे दुनिया के किस कोने में और किस हाल में हैं, क्योंकि सालों से उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा तक नहीं देखा है. एक बेबस मां आज भी अपने बच्चों से दोबारा मिलने की आस में दिन-रात तड़प रही है.
यह भी देखें- सीआईडी फेम ऋषिकेश पांडे ने खोला दिल का राज , बोले 'शुरुआत में खुद से खुश नहीं था'
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 1 प्रतिशत तक महंगा हुआ क्रूड ऑयल
Crude Oil Prices Hike: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार के सत्र में तेजी देखने को मिली। अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं बढ़ गईं, जिससे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत तक का उछाल आया।
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 93.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। तेल की कीमतों में यह तेजी तब आई जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल और निगरानी रडार ठिकानों पर "आत्मरक्षा" के तहत हमले किए हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को कथित रूप से मार गिराए जाने की घटना के जवाब में की गई। हालांकि, ईरान ने इस घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया और कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना एक हादसा थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बाजारों को उम्मीद थी कि पश्चिम एशिया में तनाव धीरे-धीरे कम होगा। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। निवेशकों और कारोबारियों का भरोसा भी कमजोर पड़ा, जिसके चलते वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।
लगातार 8वीं बार बढ़े रेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में पिछले सप्ताह लगातार आठवीं बार कमी दर्ज की गई है, जिससे भी तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। इस बीच, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखता है तो वह फिर से संघर्ष शुरू कर सकता है।
इस बीच, तनाव बढ़ने का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक टूट गए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत तक गिर गया। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट 0.97 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इसके विपरीत, घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार के दौरान मजबूती देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में करीब 0.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता आने वाले दिनों में तेल बाजार और वैश्विक वित्तीय बाजारों की दिशा तय कर सकती है।
--आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation