Responsive Scrollable Menu

PM Modi के नए रिकॉर्ड का दुनिया में डंका, America से लेकर Sri Lanka तक ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के साथ ही उन्होंने लगातार सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सांसदों और सार्वजनिक हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमारा दिसानायके ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा गया कि राष्ट्रपति ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने PM Modi को दी बधाई, कहा- आपके Governance में दूरगामी प्रगति हुई

श्रीलंका ने अपने संदेश में यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने घनिष्ठ और स्थायी संबंधों को आगे भी मजबूत किया जाएगा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पड़ाव भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव में मोदी के लंबे समय से दिए जा रहे योगदान को दर्शाता है।

अनवर इब्राहिम ने कहा कि मलेशिया और भारत के बीच मित्रता के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं और भविष्य में दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार देने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर सफलता और भारत के लोगों के लिए शांति, प्रगति तथा समृद्धि की कामना भी की।
 

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi Longest Serving Elected PM | देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले 'चुने हुए' प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, NDA करेगा भव्य सम्मान

अमेरिका के कई वरिष्ठ सांसदों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएँ दीं। अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों के बल पर हासिल यह उपलब्धि उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं और भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। कॉर्निन के अनुसार, इस दौरान भारत-अमेरिका संबंध भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।

वहीं, अमेरिकी सीनेटर बिल हैगर्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी ने व्यापक, वैश्विक और रणनीतिक स्वरूप ग्रहण किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।

अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत के तिरंगे की शान के साथ देश एक ऐतिहासिक लोकतांत्रिक उपलब्धि का जश्न मना रहा है। मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को "भारतीय सपने" का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व, देश की एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा एक सशक्त भारत के लिए उनकी दूरदृष्टि ने परिवर्तन के एक नए दौर को आकार दिया है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की भी सराहना की।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार मई 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत के बाद वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

Continue reading on the app

Weather Update: 24 घंटे में 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD अपडेट जारी | IMD Alert |Top

Weather Update: 24 घंटे में 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD अपडेट जारी | IMD Alert |Top देश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत देश के 13 राज्यों में भयंकर बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। इस वीडियो में जानिए कि आपके राज्य में मानसून और प्री-मानसून की बारिश कब होगी और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है। #WeatherUpdate #AajKaMausam #HeavyRainAlert #IMDAlert #MausamKiJankari #RainNews Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates on Delhi fire news, Bihar hospital fire, Bihar breaking news, hospital fire in Bihar, Bihar news, TMC news, TMC crisis, Rahul Gandhi's Uttarakhand visit, Suryakumar Yadav, Team India, T20 captaincy, Ghazipur encounter, Ghazipur encounter latest updates, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath latest news, BCCI news, Twisha Sharma death case, Twisha Sharma news, TMC latest news, TMC in Bengal, Yogi Adityanath's birthday, CM Yogi's birthday, Mayawati, petrol and diesel price hike, petrol price hike, CNG price, Babita Pandey, Babita Pandey latest news, Babita Pandey Uttarkashi news, World Environment Day. Today’s international updates include the Iran-Israel conflict, US-Iran tensions, America news, the Russia-Ukraine war, Lebanon, NATO, Hezbollah, Gulf War, Putin, Trump, Netanyahu, updates on stock market trends, petrol, diesel, oil, crude oil, gas price hikes, gold and silver rates, along with weather news including storms, heatwaves, hailstorms, rain alerts, and the El Niño effect. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

Manav suthar: मानव सुथार की धमाकेदार टेस्ट डेब्यू के बाद बढ़ी मांग, अब इस टीम के साथ हुआ करार

Manav suthar county stint: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार को बड़ा अंतरराष्ट्रीय मौका मिला। इंग्लैंड के काउंटी क्लब वार्विकशर ने 23 साल के बाएं हाथ के स्पिनर को शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर टीम में शामिल किया। क्लब ने बुधवार को इसकी आधिकारिक ऐलान किया। 

मानव सुथार अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों में वार्विकशर की तरफ से खेलेंगे। वह यॉर्कशर और समरसेट के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सुथार ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था।

सुथार ने किया काउंटी टीम से करार
युवा स्पिनर पिछले कुछ सालों में तेजी से आगे बढ़े हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया। टेस्ट डेब्यू से पहले सुथार के नाम सिर्फ 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 129 विकेट दर्ज थे, जो उनकी प्रतिभा और निरंतरता को दिखाता है। वार्विकशर का मानना है कि सुथार के आने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती मिलेगी। क्लब इस समय काउंटी चैंपियनशिप खिताब की दौड़ में बना हुआ और प्रबंधन को उम्मीद है कि भारतीय स्पिनर टीम की इस चुनौती को और मजबूत करेंगे।

काउंटी क्रिकेट को दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी घरेलू टूर्नामेंटों में गिना जाता है। यहां खेलने से खिलाड़ियों को अलग परिस्थितियों में खुद को साबित करने का मौका मिलता है। खासकर भारतीय स्पिनरों के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियों में सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद मानव सुथार ने अपनी खुशी भी जाहिर की। क्लब की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा कि वह वार्विकशर जैसी मजबूत टीम से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने इस सीजन शानदार शुरुआत की और वह खिताब जीतने की उसकी कोशिश में अपना योगदान देना चाहते हैं। सुथार के लिए यह मौका सिर्फ काउंटी क्रिकेट खेलने का नहीं, बल्कि अपने खेल को और निखारने का भी है। इंग्लैंड में लंबे स्पैल फेंकने और अलग तरह की पिचों पर गेंदबाजी करने का अनुभव उनके करियर को नई दिशा दे सकता है।

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में कई खिलाड़ियों ने काउंटी क्रिकेट के जरिए अपने खेल को बेहतर बनाया। अब मानव सुथार के पास भी खुद को साबित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने का सुनहरा अवसर है। भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें अब उनके काउंटी डेब्यू पर टिकी होंगी।

Wed, 10 Jun 2026 14:47:45 +0530

  Videos
See all

Haridwar में Veg Biryani पर Action! संतों की मुहिम को मुस्लिम समाज का भी Support। Veg Pulao #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:14:11+00:00

West Bengal News: सुष्मिता देव ने ममता बनर्जी पर किया बड़ा खुलासा! | #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:15:08+00:00

TMC-Congress News: क्या कांग्रेस में हो जाएगा TMC का विलय ? Mamata Banerjee | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:13:36+00:00

PM Modi Speaks at NDA Meeting: मोदी सरकार के बारह साल पर NDA की बड़ी बैठक | Amit Shah | Tnnb Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers