Ben Stokes controversy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स बुधवार को अपने करीबी सलाहकार से मुलाकात कर अपने क्रिकेट भविष्य पर कोई फैसला ले सकते। इस बीच उनके संभावित संन्यास की अटकलों ने इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल मचा दी।
रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स को सोचने और फैसला लेने के लिए पूरा समय दिया है। बोर्ड नहीं चाहता कि इंग्लैंड का सबसे बड़ा मैच विनर जल्दबाजी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दे।
बेन स्टोक्स क्या लेंगे संन्यास? दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक विवाद में फंस गए थे। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने और एक नाइट क्लब में रग्बी खिलाड़ी टोतोआ औवा के साथ कथित विवाद में शामिल होने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान इंग्लैंड टीम के एक सुरक्षा अधिकारी को भी चोट लगी थी और उन्हें टांके लगवाने पड़े थे। मामले की जांच ईसीबी और क्रिकेट रेगुलेटर दोनों कर रहे।
????Street fight alert ????
Ben Stokes and Gus Atkinson involved in a nightclub street fighting after England's Test win.
-It didn't confirmed that who is person knocked out by stokes with his punch????
रग्बी खिलाड़ी से हुआ था विवाद इस विवाद के बाद इंग्लैंड टीम के अनुशासन और टीम प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स और एटकिंसन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकता। इसमें जुर्माना या निलंबन जैसी सजा भी शामिल हो सकती।
ईसीबी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक इसी बीच खबर है कि ईसीबी ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। बोर्ड के भीतर इस बात को लेकर चिंता जताई गई थी कि स्टोक्स नाराज होकर अचानक अपने भविष्य का ऐलान कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपना फैसला सार्वजनिक कर सकते हैं।
स्टोक्स का 2027 तक है अनुबंध हालांकि फिलहाल संन्यास को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल के स्टोक्स अपने पुराने सलाहकार और पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज नील फेयरब्रदर से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वह तय करेंगे कि कप्तानी जारी रखनी है, छोड़नी है या फिर क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेना है। स्टोक्स के पास 2027 तक का केंद्रीय अनुबंध है, जो अगले एशेज सीरीज तक चलता है। ऐसे में वह यह भी सोच रहे हैं कि क्या वह इस अनुबंध की अवधि तक खेलना जारी रखेंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्टोक्स इस पूरे विवाद को लेकर पछता रहे। लेकिन साथ ही वह इस बात से भी खुश नहीं हैं कि ईसीबी ने इस मामले को कैसे संभाला। हालांकि उन्होंने अपनी भूमिका को लेकर जिम्मेदारी स्वीकार की है।
उधर, इंग्लैंड को 17 जून से द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना है। ईसीबी सप्ताह के अंत तक टीम की घोषणा कर सकता है, चाहे स्टोक्स अपने भविष्य पर कोई भी फैसला लें। फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट की नजरें स्टोक्स की अगली बैठक और उनके फैसले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि उनका निर्णय टीम के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है।
भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए जब उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।
पंड्या बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे।
यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते समय लगी थी।
हो सकता है कि यह नई चोट सीओई में आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी करने की वजह से लगी हो।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शनिवार को धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को दो अन्य मैच खेले जाएंगे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते लगेंगे इसलिए उनके एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि उनका रिहैबिलिटेशन पूरा नहीं हो पाएगा।’’
पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में वापसी की थी।
इस 32 साल के ऑलराउंडर को यह नई चोट ऐसे समय में लगी है जब अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
एकदिवसीय विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान पंड्या के बाएं टखने में लगी चोट ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया था।
दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत की योजनाओं में पंड्या अहम बने हुए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला और फिर अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ भी इतने ही मैच की श्रृंखला के लिए पंड्या को मैच फिट रखने के मकसद से उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर रखा गया है जबकि वह इस प्रारूप में दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।