जरूरत की खबर- सुंदरता के लिए इंजेक्शन लगवाना:CDSCO ने बताया गैरकानूनी, नर्व डैमेज और एलर्जिक रिएक्शन का रिस्क, इससे दूर रहें
आजकल ‘इंस्टेंट ग्लो’ की चाह में कॉस्मेटिक इंजेक्शन और IV ड्रिप्स का ट्रेंड बढ़ा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, मॉडल्स और सेलिब्रिटीज को देखकर लोग ये ब्यूटी ट्रेंड्स अपना रहे हैं। लेकिन यह कितना रिस्की हो सकता है, कम ही लोग जानते हैं। हाल ही में ‘सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन’ (CDSCO) ने साफ किया है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है और ऐसी प्रैक्टिसेज पर सख्ती जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. विनोद विज, कंसल्टेंट, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी, अपोलो हॉस्पिटल, नवी मुंबई सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन क्या होते हैं? जवाब- यह एक नॉन-सर्जिकल ब्यूटी ट्रीटमेंट है। सवाल- लोग कॉस्मेटिक इंजेक्शन क्यों लगवाते हैं? जवाब- आजकल इंस्टेंट ब्यूटी की चाहत में कॉस्मेटिक इंजेक्शन का ट्रेंड बढ़ रहा है। ग्राफिक में सभी कारण देखिए- सवाल- कौन-से कॉस्मेटिक इंजेक्शन सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं? जवाब- ब्यूटी इंडस्ट्री में कई तरह के इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट ट्रेंड में हैं। इन्हें लोग एंटी-एजिंग, ग्लो या फेस शेप सुधारने जैसे अलग-अलग जरूरतों के लिए चुनते हैं। ग्राफिक में पॉपुलर कॉस्मेटिक इंजेक्शन देखिए- सवाल- 'ग्लो इंजेक्शन' क्या होता है? जवाब- यह ऐसा ट्रीटमेंट है, जिसमें अंदर से स्किन का रंग निखारने या टोन हल्का करने का दावा किया जाता है। सवाल- क्या ग्लो इंजेक्शन और कॉस्मेटिक इंजेक्शन एक ही चीज है? जवाब- नहीं, ये एक ही चीज नहीं हैं। ग्लो इंजेक्शन, कॉस्मेटिक इंजेक्शन की एक सब कैटेगरी है। सवाल- क्या ये इंजेक्शन सच में स्किन को गोरा या चमकदार बनाते हैं? जवाब- नहीं, इन इंजेक्शन्स में मौजूद ग्लूटाथियोन, मेलानिन (स्किन पिगमेंट) बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे- सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन का असर कितने समय तक रहता है? जवाब- इनका असर आमतौर पर कुछ हफ्तों से कुछ महीनों तक रहता है। सवाल- क्या कॉस्मेटिक इंजेक्शन एक बार लेने के बाद बार-बार लेना पड़ता है? जवाब- हां, आमतौर पर बार-बार लेना पड़ता है, क्योंकि इसका असर अस्थायी होता है। सवाल- CDSCO ने कॉस्मेटिक इंजेक्शन को लेकर क्या कहा है? जवाब- CDSCO ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कॉस्मेटिक्स केवल स्किन पर लगाने के लिए होते हैं, न कि शरीर में इंजेक्ट करने के लिए। सवाल- CDSCO ने किन इंजेक्शन्स को गैरकानूनी बताया गया है? जवाब- 'ग्लो' या 'स्किन गोरा करने' के नाम पर दिए जा रहे सभी इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट्स CDSCO के नियमों के खिलाफ हैं। इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। सवाल- क्या भारत में ग्लूटाथियोन इंजेक्शन कॉस्मेटिक इस्तेमाल के लिए अप्रूव्ड नहीं है? क्या डॉक्टर ऑफ-लेबल इनका इस्तेमाल कर रहे हैं? जवाब- हां, भारत में ग्लूटाथियोन इंजेक्शन को 'स्किन व्हाइटनिंग/ग्लो' के लिए मंजूरी नहीं है। इन्हें कुछ मेडिकल कंडीशन्स (जैसे एंटीऑक्सिडेंट सपोर्ट) के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ब्यूटी या स्किन लाइटनिंग के लिए इसका इस्तेमाल अप्रूव्ड नहीं है। सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? जवाब- मेडिकल प्रोसीजर होने से इसके कई शार्ट और लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ग्राफिक में सभी साइड इफेक्ट्स देखिए- सवाल- क्या इससे इन्फेक्शन हो सकता है? जवाब- हां, अगर- सवाल- क्या इससे नर्व डैमेज का रिस्क भी हो सकता है? जवाब- हां, अगर- सवाल- क्या इससे फेशियल पैरालिसिस भी हो सकता है? जवाब- हां, कुछ कंडीशंस में फेशियल पैरालिसिस का रिस्क हो सकता है। जैसे- सवाल- क्या ये इंजेक्शन जानलेवा भी हो सकता है? जवाब- हां, खतरा तब बढ़ता है, जब- सवाल- लोगों का मानना है कि सारे सेलिब्रिटीज ये ट्रीटमेंट करवाते हैं। तो ये अनसेफ कैसे हो सकता है? जवाब- सेलिब्रिटीज आमतौर पर अनुभवी डॉक्टर और हाई-स्टैंडर्ड मेडिकल सेटअप में ये प्रक्रियाएं कराते हैं। जबकि आम लोग अनट्रेंड लोगों या असुरक्षित जगहों पर इन्हें करवा लेते हैं, इससे रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा- सवाल- आम लोगों के लिए ये ज्यादा खतरनाक क्यों है? जवाब- इसके कई कारण हैं, जैसे- सवाल- ग्लोइंग स्किन पाने का बेस्ट तरीका क्या है? जवाब- ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे इंजेक्शन जरूरी नहीं होते। सही स्किनकेयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और सन प्रोटेक्शन से नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग ग्लो पाया जा सकता है। ग्राफिक में आसान टिप्स देखिए- सवाल- हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं? जवाब- सही खानपान से स्किन नेचुरली ग्लो करती है, जबकि गलत चीजें इसे डल और एक्ने-प्रोन बना सकती हैं। ग्राफिक में खानपान संबंधित गाइड देखिए- ‘इंस्टेंट ग्लो’ का आकर्षण भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन सेफ और लंबे समय तक टिकने वाला निखार केवल सही स्किनकेयर, बैलेंस्ड डाइट, सन प्रोटेक्शन और हेल्दी लाइफस्टाइल से ही संभव है। ………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती सन टैनिंग:डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें टैनिंग से बचाव के 10 टिप्स, टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय गर्मियों में स्किन टैनिंग एक कॉमन प्रॉब्लम है। ज्यादा सन लाइट एक्सपोजर में UV (अल्ट्रावायलेट) रेज से स्किन टैन हो सकती है। मामूली दिखने वाली टैनिंग कई बार मेलानोमा जैसे स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
What we know about the Belfast knife attack so far | BBC Newscast
A Sudanese man in his 30s is being held on suspicion of attempted murder after a knife attack in North Belfast. Footage of the attack has been widely shared on social media. Politicians in Westminster and Stormont have appealed for calm while the police carry out their investigation, while some have called for faster transparency and information about the identity and immigration status of the suspect. Adam is joined by Chris Page, the BBC’s Ireland correspondent, and Joe Pike, senior political correspondent, to discuss what we know about the events and the political reaction. Plus, SpaceX, Elon Musk’s spaceflight corporation is set to debut on the stock market this week giving members of the public the opportunity to buy shares in the company. Simon Jack joins Adam in the studio to explain why investors will be closely watching the debut. 00:00 Intro 00:57 Latest on the Belfast stabbing attack 02:16 Appeals for calm and warning over sharing footage online 05:28 Westminster reaction 08:09 The political response in Northern Ireland 09:21 Parallels to the 2025 Ballymena riots 15:56 Elon Musk and SpaceX's latest move 23:10 What are Elon Musk’s ambitions? 30:55 Outro Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News




















