Responsive Scrollable Menu

NEET-UG पेपरलीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में NTA को हटाने की मांग

NEET-UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपरलीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. दायर याचिका में NTA को हटाकर नई संस्था के गठन की मांग की गई है. याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने दायर की है

Continue reading on the app

Prateek-Aparna Love Story: ईमेल पर प्रपोज, 11 साल तक डेटिंग... बेहद फिल्मी है प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी, अब तलाक ने बटोरी थीं सुर्खियां

Prateek Yadav- Aparna Yadav: प्रतीक यादव BJP नेत्री अपर्णा यादव के पति थे। दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे। ईमेल से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। कुछ महीनों पहले अपर्णा और प्रतीक की तलाक की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में पंजाब का अहम मुकाबला, क्या Mumbai Indians बिगाड़ेगी पूरा खेल?

पिछले चार मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी टीम को अगर शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे।

पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन इस प्रारूप और आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाग्य बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है। जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा, पंजाब किंग्स की इस मुश्किल स्थिति के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले भाग में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां सामने नहीं आई लेकिन अब उसके लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

दिल्ली के खिलाफ मैच में अय्यर और उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन आखिरी पांच ओवरों में तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंथ सही नहीं रखी। अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का इकॉनमी रेट 10 टीमों में सबसे खराब है। आईपीएल के पहले हाफ में जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप ने नई गेंद से अच्छा संयोजन प्रदान किया, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी के बाद इसमें अस्थिरता देखने को मिली है। पंजाब ने पिछले मैच में बाएं हाथ के तीन तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारा, जिनमें बेन ड्वार्शियस भी शामिल थे, जो काफी महंगे साबित हुए।

अर्शदीप ने जिन 11 मैचों में हिस्सा लिया है, उनमें से अधिकांश में उन्होंने प्रति ओवर 10 से अधिक रन दिए हैं। अगर पंजाब की बल्लेबाजी की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह को रन बनाने होंगे ताकि वह शीर्ष क्रम में प्रियांश आर्य का साथ दे सकें। पंजाब की फील्डिंग भी पिछले कुछ मैच में अच्छी नहीं रही और उन्होंने कई कैच छोड़े जिससे टीम को नुकसान हुआ। पंजाब का सामना अब मुंबई इंडियंस से है जिसने अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लेकिन पंजाब को उसे किसी भी तरह से हल्के से लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह उसके समीकरण बिगाड़ने में सक्षम है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे और यह देखना बाकी है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं या नहीं।

पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार यादव बाकी बचे तीन मैचों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा से भी पावरप्ले में तूफानी शुरुआत की उम्मीद की जाएगी।

टीम इस प्रकार हैं

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

मुंबई इंडियंस: नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश,तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार, रॉबिन मिंज. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Wed, 13 May 2026 12:04:21 +0530

  Videos
See all

Shorts : कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत ? | Prateek Yadav | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T03:13:18+00:00

Prateek Yadav Death News : प्रतीक यादव मौत या हत्या? पोस्टमार्टम में क्या निकल? | Breaking | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:57:28+00:00

Prateek Yadav Death : प्रतीक के शरीर पर मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम में खुला राज! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T03:12:06+00:00

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई के मौत से टूटे अखिलेश ! |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers