Responsive Scrollable Menu

दुनिया से छिपाकर सऊदी अरब ने ईरान में मचाई तबाही! घर में घुसकर की थी एयरस्ट्राइक

सऊदी अरब ने ईरान पर गुप्त रूप से हवाई हमले किए हैं। यह पहली बार है जब सऊदी ने 'जैसे को तैसा' नीति अपनाते हुए सीधे ईरान को निशाना बनाया। जानिए इस सीक्रेट मिशन और मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Continue reading on the app

Astrology Tips: ये 5 ग्रह Kundli में बना दें 'पंचमहापुरुष राजयोग' तो मिलता है राजा जैसा Power

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और राशियों के संबंध से जन्मकुंडली में कई तरह के राजयोग बनते हैं। जन्मकुंडली में बनने वाला राजयोग व्यक्ति के जीवन की दशा और दिशा को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों की कुंडली में विशेष तरह के राजयोग बनते हैं, वह समाज में ऊंचे पद और मुकाम को हासिल करने में कामयाब होता है। वहीं अतिविशेष राजयोग की श्रेणी में पंचमहापुरुष राजयोग का खास महत्व होता है।

हालांकि बहुत कम लोगों की कुंडली में पंचमहापुरुष राजयोग बनता है। जिन जातकों की कुंडली में पंचमहापुरुष राजयोग बनता है वह किसी बड़े पद पर जरूर होता है। ऐसे जातक प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री, न्यायमूर्ति, बड़ा खिलाड़ी और नामचीन खिलाड़ी बनता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं पंचमहापुरुष राजयोग कैसे बनता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 15 May 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 मई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


क्या है पंचमहापुरुष राजयोग 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी किसी जातक की कुंडली में मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि में से कोई एक या एक से ज्यादा ग्रह अपनी उच्च या स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि में बली होकर कुंडली के केंद्र में बैठते हैं, तो इसको पंचमहापुरुष योग कहा जाता है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में पंचमहापुरुष योग बनता है, वह जातक अपने जीवन में बहुत ख्याति प्राप्त करता है। 

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि के संयोग से राजयोग बनता है। तो इसको पंचमहापुरुष राजयोग कहा जाता है। मंगल ग्रह से रूचक नामक पंचमहापुरुष योग, बुध ग्रह से भद्र पंचमहापुरुष योग, गुरु के योग से हंस पंचमहापुरुष योग, शुक्र के द्वारा मालव्य पंचमहापुरुष योग और शनि ग्रह से शश पंचमहापुरुष योग बनता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी जातक की जन्मकुंडली में एक से अधिक अगर पंचमहापुरुष राजयोग बने तो वह जातक बहुत भाग्यशाली, मेहनती और कर्मठ होता है। ऐसे लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती है।

अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में दो तरह के पंचमहापुरुष योग बनते हैं, तो वह वयक्ति इस पृथ्वी पर राजा की तरह सुख-सुविधाओं का आनंद उठाने में सफल होता है।

अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में दो या दो से ज्यादा पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण होता है, तो ऐसा जातक अपने जीवन में सर्वोच्च पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान प्राप्त करता है।

Continue reading on the app

  Sports

SRH की शर्मनाक हार के बाद कप्तान Pat Cummins पर एक्शन, Slow Over-Rate के लिए BCCI ने दी सज़ा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मौजूदा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स से मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने का दोषी पाया गया था और चूंकि यह इस सीजन में उनका पहला अपराध था, इसलिए आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उन्हें न्यूनतम जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: KKR के खिलाफ RCB की सबसे बड़ी टेंशन, Phil Salt के बिना फेल हो रही सलामी जोड़ी?


इस बीच, हैदराबाद को गुजरात के हाथों मैच में शर्मनाक 82 रनों की हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के तेज गेंदबाजों के सामने उनकी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई, जिन्होंने दूसरी पारी में बेहद आक्रामक खेल दिखाया। मात्र 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन एक बार जब उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आउट हो गए, तो विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए। उनका मध्य क्रम दबाव को संभालने में विफल रहा और अंततः 86 रनों पर ऑल आउट हो गया।

गुजरात के लिए कागीसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम को आसान जीत दिलाई और इसके साथ ही शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सीजन की शुरुआत में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, शुरुआती सात मैचों में से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन होल्डर के नियमित रूप से खेलने के बाद टीम की रणनीति बदल गई और इसी बदौलत उन्होंने लगातार पांच मैच जीते।
 

इसे भी पढ़ें: IPL Points Table में GT का दबदबा, Captain Gill ने बताया- 160 रन बनाकर कैसे जीतते हैं मैच


वॉशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर अहम पारी खेलकर गुजरात को पहली पारी में मैच में बने रहने में मदद की। उन्होंने अर्धशतक बनाया और साई सुदर्शन के साथ 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे मेजबान टीम 64 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद संभल पाई। मैच के बाद उन्होंने लीग के दूसरे हाफ में गुजरात की निरंतरता का श्रेय टीम प्रबंधन को दिया। सुंदर ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव में कहा कि इसका बहुत महत्व है। यह सीजन बेहद प्रतिस्पर्धी रहा है, हर टीम ने हमें कड़ी टक्कर दी है। लगातार पांच मैच जीतना हमारी टीम की निरंतरता को दर्शाता है। साथ ही, जो रणनीति हमारे लिए कारगर साबित हुई है, उस पर टिके रहना भी एक चुनौती है। कई बार एक साथ कई चीजें करने की कोशिश में लय बिगड़ जाती है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने ऐसा होने से बचा लिया है। इस स्पष्टता और निरंतरता को बनाए रखने के लिए टीम को बहुत श्रेय जाता है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 13 May 2026 13:09:57 +0530

  Videos
See all

Gold Import Duty Hike: Modi Govt ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या बोले Chandigarh के ज्वेलर्स? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:31+00:00

Top Headlines Of The Day: CM Vijay | Prateek Yadav | Gold Silver Price | NEET Paper Leak | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:23+00:00

Akhilesh Yadav On Prateek Yadav Death LIVE: छोटे भाई के निधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:32+00:00

News Ki Pathshala : मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! #iran #america #donaldtrump #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers