Responsive Scrollable Menu

Prateek-Aparna Love Story: ईमेल पर प्रपोज, 11 साल तक डेटिंग... बेहद फिल्मी है प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी, अब तलाक ने बटोरी थीं सुर्खियां

Prateek Yadav- Aparna Yadav: प्रतीक यादव BJP नेत्री अपर्णा यादव के पति थे। दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे। ईमेल से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। कुछ महीनों पहले अपर्णा और प्रतीक की तलाक की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

Continue reading on the app

देवास में शादी समारोह बना युद्ध का मैदान: रात का विवाद सुबह तलवार और पाइप तक पहुंचा, 29 पर केस

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक शादी समारोह उस समय हिंसा का मैदान बन गया, जब मामूली कहासुनी ने रातभर चले खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। संगम गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में पहले कार का कांच टूटने और ट्राले पर डांस को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और शादी का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया।

रात में शुरू हुआ विवाद सुबह और खतरनाक हो गया। अगले दिन ग्राम ओड़ में हनुमान मंदिर के सामने दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि तलवार, पाइप और लाठियां तक चल गईं। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संगम गार्डन में शादी के दौरान कैसे शुरू हुआ विवाद?

देवास के संगम गार्डन में चौधरी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। शादी में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। डीजे और ट्राले पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था, लेकिन अचानक एक छोटी सी बात ने पूरे समारोह को तनाव में बदल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राले पर डांस के दौरान एक युवक को नीचे उतार दिया गया। इसके बाद माहौल बिगड़ने लगा। इसी बीच पार्किंग में खड़ी एक कार का कांच टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। बेल्ट, डंडे और लात-घूंसों से जमकर मारपीट हुई। शादी में मौजूद महिलाएं और बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्से में दोनों पक्ष किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

कार का कांच टूटने से बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत कार का कांच टूटने से हुई थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला सिर्फ इसी तक सीमित नहीं था। दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और शादी समारोह में हुई घटना ने पुराने तनाव को फिर हवा दे दी।

पहले पक्ष के फरियादी सोनू चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान राजेंद्र नाम के युवक ने उस पर कार का कांच तोड़ने का आरोप लगाया। सोनू ने आरोप से इनकार किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

रातभर तनाव के बाद सुबह फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

शादी समारोह में हुए विवाद के बाद लोग यह मान रहे थे कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार सुबह ग्राम ओड़ में हनुमान मंदिर के सामने दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए।

सुबह का विवाद रात से भी ज्यादा खतरनाक साबित हुआ। इस बार दोनों पक्ष पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों के हाथ में तलवारें थीं, जबकि कई लोग पाइप और लाठियां लेकर आए थे।

कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किए केस

देवास पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार सुबह हुए विवाद में फरियादी गोविंद चौधरी की शिकायत पर राजेंद्र सावंत, प्रभु, अंतर, अनिल, भीम, ईश्वर, गोपाल, जसमत और नीरज चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष से विजेंद्र चौधरी की शिकायत पर सजन, हेमराज, कोकसिंह, जीवन उर्फ बाबू, नेपाल, गोविंद, तुषार, धर्मेंद्र और सोनू चौधरी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

 

Continue reading on the app

  Sports

पहले ओपनर ने ठोंके 302 रन, दूसरे ने बनाए 203 रन, 50 ओवर में बने 822 रन, टीम ने रिकॉर्ड 794 रन से जीता मैच

जिम्बाब्वे में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 822 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया, जो 16.44 की रन रेट से बनाया गया था. इस पारी के दौरान अतिरिक्त (Extras) के रूप में भी 100 से अधिक रन बने. दूसरी टीम सिर्फ 28 रन बना पाई और स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब 794 रनों से मुकाबला जीत गया. Wed, 13 May 2026 13:15:10 +0530

  Videos
See all

World की सबसे खतरनाक नौकरी लेकिन सैलरी करोड़ों पार | #LightHouse #ViralVideo #DoYouKnow #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T08:15:00+00:00

CBSE 12th Result 2026 LIVE News : जारी हुआ सीबीएसई 12वीं का र‍िजल्‍ट | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T08:18:19+00:00

Prateek Yadav Death| प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा | डॉक्टरों का चौंकाने वाला बयान #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T08:14:41+00:00

Prateek Yadav Death News :प्रतीक यादव के गैजेट्स को कब्जे में लिया गया| Lucknow | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T08:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers