RCB vs KKR: लगातार 4 जीत के बाद केकेआर की आरसीबी से टक्कर, प्लेऑफ की बर्थ पर नजर
RCB vs KKR: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है, लेकिन अभी भी कई टीमों की किस्मत अधर में लटकी हुई है। ऐसे में रायपुर में होने वाला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह सिर्फ दो अंक का मैच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की दिशा तय करने वाला मुकाबला भी है।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB पूरे सीजन में मजबूत नजर आई है, लेकिन टीम अभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं। उसके तीन मैच बाकी हैं और प्लेऑफ लगभग पक्का करने के लिए कम से कम 2 जीत और चाहिए। हालांकि हालिया फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ाई है। विराट कोहली लगातार दो मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं। वहीं रोमारियो शेफर्ड भी पिछले सीजन जैसा असर नहीं छोड़ सके हैं। फिल सॉल्ट अब तक चोट से वापसी नहीं कर पाए हैं।
आऱसीबी को प्लेऑफ के लिए दो मैच जीतना जरूरी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में RCB मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन क्रुणाल पांड्या की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। अब टीम चाहेगी कि उसके बड़े खिलाड़ी फिर से फॉर्म में लौटें।
केकेआर ने लगातार 4 मैच जीते
दूसरी तरफ KKR शानदार लय में नजर आ रही है। टीम लगातार चार मुकाबले जीत चुकीऔर प्लेऑफ की दौड़ में जोरदार वापसी कर चुकी है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम संतुलित दिख रही है। फिन एलन तेजी से रन बना रहे हैं, रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं, जबकि कैमरून ग्रीन भी अहम योगदान दे रहे।
वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस बड़ी चिंता
केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस है। पिछले पांच मैचों में 10 विकेट लेने वाले वरुण दिल्ली के खिलाफ मैच में पैर चोटिल कर बैठे थे। टीम होटल में उन्हें स्टिक के सहारे चलते देखा गया। कोचिंग स्टाफ ने बताया कि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अगर वरुण नहीं खेलते हैं तो प्रशांत सोलंकी या दक्ष कामरा को मौका मिल सकता है।
इस मैच में विराट कोहली और सुनील नरेन की भिड़ंत भी खास रहेगी। आंकड़े बताते हैं कि कोहली ने नरेन के खिलाफ 17 पारियों में सिर्फ 105 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और चार बार आउट हुए हैं। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने नरेन के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
रायपुर की पिच पर पिछले मैच में गेंद शुरू में स्विंग हुई थी और स्पिनर्स को भी मदद मिली थी। मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है। ऐसे में कप्तानों को हर फैसला काफी सोच-समझकर लेना होगा।
नेक्सन और XUV3XO EV की टेंशन बढ़ाएगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, 450Km होगी रेंज! अगस्त में होगी लॉन्च
किआ के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में अभी 3 मॉडल EV6, EV9 और कैरेंस क्लाविस EV शामिल हैं। ऐसे में अब कंपनी इसमें नया अफॉर्डेबल मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। दरअसल, इस साल अगस्त में सिरोस EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















