Responsive Scrollable Menu

दूध बचने पर अब नहीं होगी टेंशन! बनाकर रख लें मिल्क पाउडर, महीनों चलेगा

Smart Kitchen Hacks: अगर आप घर पर बिना मिलावट वाला मिल्क पाउडर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका आपके काम आ सकता है। सिर्फ दूध और चीनी की मदद से घर में आसानी से मिल्क पाउडर तैयार किया जा सकता है।

Continue reading on the app

Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट, ब्लश टोन्ड गाउन में लूटी महफिल

इस समय हर जगह Cannes 2026 फिल्म फेस्टिवल चर्चा में बना हुआ है। इसे सिनेमा और ग्लैमर के सबसे बड़े महाकुंभ के तौर पर पहचाना जाता है। फ्रेंच रिवेरा में एक बार फिर इस इवेंट की रौनक छाई हुई दिखाई दे रही है। बॉलीवुड के सितारे भी यहां अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। आलिया भट्ट को भी इस मंच का हिस्सा बनते हुए देखा गया।

Cannes एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो केवल शानदार फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि फैशन के लिए भी दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां रेड कार्पेट पर दुनिया भर के ग्लोबल स्टार अलग-अलग लुक में पहुंचते हैं। जब आलिया भट्ट यहां पहुंची थी सभी की नजरे उन पर टिक गई। अपना फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस को रेड कार्पेट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। कोई उनके का लुक को डिकोड कर रहा है तो कोई जमकर तारीफ करता दिखाई दे रहा है।

Cannes 2026 में पहुंची आलिया भट्ट

कांस के रेड कार्पेट पर पहुंचने आलिया भट्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस साल के इवेंट के लिए उन्होंने टमारा राल्फ का डिजाइन किया हुआ ब्लश टोन गाउन पहना। यह स्टार प्लस आउटफिट कर्व्ड बस्टियर नेकलाइन डिजाइन में तैयार किया गया है। यह आलिया को एक फेमिनिन टच देने का काम कर रहा था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)

क्या है आउटफिट की खासियत

आलिया केआउटफिट की बात करें तो इसे मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है। इस वेस्टर्न लुक में इंडियन टच भी जोड़ा गया। गाउन में कोर्सेट स्टाइल बॉडीज थी, जिससे एक्ट्रेस के कर्व्स बखूबी दिखाई दे रहे थे। इस लुक का सबसे अट्रैक्टिव हिस्सा आलिया के हाथों के चारों तरफ लपेटा गया शिफॉन का ड्रेप था। यह भारतीय दुपट्टे से प्रेरित होकर बनाया गया डिजाइन लग रहा था। पेस्टल पिच और ब्लश पिंक शेड आलिया को खूबसूरत बना रहे थे। गाउन पर कोई हैवी वर्क नहीं था बलकेश की सिंपलीसिटी लोगों का दिल जीत रही थी।

ज्वेलरी भी थी खास

आलिया ने अपने इस आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी। उनके गले में कोरल और डायमंड नेकलेस दिखाई दिया। यह भी पिच टोन के जेम्स और ड्रॉप पेंडेंट बना हुआ था। कान में मैचिंग इयरिंग्स उनके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे।

सादगी भरा मेकअप

आलिया ने अपने लुक के साथ सादगी को पूरी तरह से बरकरार रखा। उनका मेकअप काफी सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आ रहा था। अपने गाउन से मैच करते हुए उन्होंने चेहरे पर पिच पिंक टोन का इस्तेमाल किया। उनकी आंखों पर हल्का शिमर और होंठों पर न्यूड लिपस्टिक लगी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखते हुए वेवी लुक दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: शुभमन गिल की बदमाशी तो देखिए...पहले जख्म देते हैं फिर छिड़कते हैं नमक, ईशान-अभिषेक की बेइज्जती

IPL 2026 GT vs SRH: खेल की यही तो खासियत होती है कि मैदान पर जो एक-दूसरे के खिलाफ होते हैं, वो मैदान के बाहर होते ही दोस्त बन जाते हैं. टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आईपीएल 2026 में गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मिले और सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की. Wed, 13 May 2026 12:29:16 +0530

  Videos
See all

Gold Import Duty Hike: Modi Govt ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या बोले Chandigarh के ज्वेलर्स? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:31+00:00

News Ki Pathshala : मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! #iran #america #donaldtrump #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:34+00:00

Top Headlines Of The Day: CM Vijay | Prateek Yadav | Gold Silver Price | NEET Paper Leak | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:23+00:00

Akhilesh Yadav On Prateek Yadav Death LIVE: छोटे भाई के निधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers