Responsive Scrollable Menu

SRH vs GT: गुजरात-हैदराबाद का मैच 34.5 ओवर में खत्म, फिर क्यों कमिंस पर लगा स्लो ओवर रेट का जुर्माना?

Pat cummins fined: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की मुश्किलें और बढ़ गई। टीम को जहां मैदान पर 82 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कमिंस पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। मैच के बाद आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए, जिसके चलते कप्तान पैट कमिंस पर कार्रवाई की गई। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह हैदराबाद का सीजन का पहला ओवर रेट अपराध था, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

34.5 ओवर में मैच खत्म फिर क्यों कमिंस पर जुर्माना?
दिलचस्प बात यह रही कि मुकाबला कुल 34.5 ओवर में ही खत्म हो गया था। इसके बावजूद ओवर रेट नियम टूटने पर बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया। इस सीजन में कई कप्तानों पर स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है और अब इस सूची में कमिंस का नाम भी जुड़ गया है।

हैदराबाद 82 रन से मैच हारी
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे। लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं लग रहा था, लेकिन जवाब में SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई और गुजरात ने मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया।

गुजरात के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार हार्ड लेंथ पर हमला किया। पिच से मिल रही मदद का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

पिच मुश्किल थी: कमिंस
हार के बाद पैट कमिंस ने माना कि गुजरात के गेंदबाजों ने उनसे बेहतर रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा कि पिच पर बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी काफी असरदार साबित हो रही थी और शायद SRH को भी उसी लाइन पर ज्यादा देर टिके रहना चाहिए था।

कमिंस ने कहा, 'गुजरात के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। जब हम बल्लेबाजी खत्म करके लौटे थे, तब हमें लगा था कि स्कोर ठीक है, लेकिन विकेट काफी मुश्किल था। उन्होंने अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया।'

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने गुजरात की गेंदबाजी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि यह टी20 क्रिकेट में देखने वाली बेहतरीन गेंदबाजी में से एक थी। हालांकि उन्होंने अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता जताने से इनकार किया और कहा कि क्रिकेट में ऐसे खराब दिन आते रहते हैं।

Continue reading on the app

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी की एक बार फिर तबीयत बिगड गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल में सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। बता दें कि पहले भी इसी साल मार्च में सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ जाने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालांकि मेदांता अस्पताल से अब तक उनकी सर्जरी को लेकर कोई डिटेल नहीं दी गई है।  

पहले भी हुआ था इलाज 

सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी तबीयत ठीक नहीं रहती है, उन्हें फेफड़ों से संबंधित और सांस से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। 24 मार्च को भी सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के बाद देर शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अरूप बासु की देखरेख में तब उनका इलाज चला था। उस दौरान सामने आया था कि फेफड़ों से जुड़ी समस्या की वजह से उन्हें एडमिट किया गया है। हालांकि अब किसी माइनर सर्जरी के लिए उन्हें भर्ती किया गया है।  


 

Continue reading on the app

  Sports

पहले ओपनर ने ठोंके 302 रन, दूसरे ने बनाए 203 रन, 50 ओवर में बने 822 रन, टीम ने रिकॉर्ड 794 रन से जीता मैच

जिम्बाब्वे में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 822 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया, जो 16.44 की रन रेट से बनाया गया था. इस पारी के दौरान अतिरिक्त (Extras) के रूप में भी 100 से अधिक रन बने. दूसरी टीम सिर्फ 28 रन बना पाई और स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब 794 रनों से मुकाबला जीत गया. Wed, 13 May 2026 13:15:10 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav On Prateek Yadav Death LIVE: छोटे भाई के निधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:32+00:00

नीट पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल का बयान #arvindkejriwal #neetug2026 #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:49+00:00

Top Headlines Of The Day: CM Vijay | Prateek Yadav | Gold Silver Price | NEET Paper Leak | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:23+00:00

News Ki Pathshala : मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! #iran #america #donaldtrump #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers