Responsive Scrollable Menu

भरोसे के लायक नहीं, अमेरिका में पाकिस्तान की धुलाई का वीडियो वायरल

पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने शांति और मध्यस्था का ढोंग लेकिन पर्दे के पीछे वही पुराना डबल की और पाकिस्तान की इसी दोहरी चाल पर अब अमेरिका में भी सवाल उठने लगे हैं। ट्रंप के बेहद करीबी और रिपब्लिकन सेनेटर प्रिंसे ग्राहम ने पाकिस्तान को ऐसी फटकार लगाई है जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। दरअसल अमेरिकी संसद में हुई एक सुनवाई के दौरान ग्राहम ने सीधे सवाल किया अगर पाकिस्तान सच में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का निष्पक्ष मध्यस्थ है तो फिर ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर जगह क्यों दे रहा है? दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप द्वारा सीज फायर की घोषणा के बाद ईरान के कुछ सैन्य विमान पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर उतारे गए थे। इनमें एक RC130 विमान भी शामिल बताया गया जो जासूसी और निगरानी मिशन के लिए इस्तेमाल होता है। ग्राहम ने अमेरिकी रक्षा अधिकारियों से पूछा कि क्या उन्हें इन रिपोर्ट्स की जानकारी है? जिसका जवाब मिला कि एक रिपोर्ट देखी है। लेकिन जैसे ही ग्राहम ने पूछा कि क्या यह सच है?

इसे भी पढ़ें: Operation सिंदूर में Pakistan की मदद पर भड़का भारत, China को दी चेतावनी- साख पर पड़ेगा असर

अगर सच है तो क्या पाकिस्तान को निष्पक्ष मध्यस्थ माना जा सकता है? तो वहां बैठे अधिकारी गोलमोल जवाब देने लगे। यही बात ग्राहम को और भड़का गए। गुस्से में ग्राहम ने साफ कहा कि मैं पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता हूं। यानी अमेरिका के बड़े नेताओं के बीच भी अब पाकिस्तान की साख लगभग खत्म होती दिखाई दे रही। इब्राहिम ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान वाकई ईरानी सैन्य विमानों को अपनी जमीन पर छिपा रहा तो अमेरिका को तुरंत किसी और मध्यस्थ की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब समझ आता है कि यह पूरी बातचीत आगे क्यों नहीं बढ़ रही। देखिए उन्होंने क्या कुछ कहा। पाकिस्तान पाकिस्तान पार्कियन एयरक्राफ्ट? असल में यह चौंकाने वाला इसलिए भी नहीं है क्योंकि पाकिस्तान का असली चेहरा यही है। एक तरफ दुनिया के सामने शांति का संदेश देना। वहीं दूसरी तरफ आतंकियों और अपने खास साथियों को पर्दे के पीछे मदद करना। कभी अमेरिका से अरबों डॉलर की मदद लेना, कभी चीन के इशारों पर चलना और अब ईरान के साथ खड़े होने का  खेल खेल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

यह दोहरा खेल पाकिस्तान हमेशा से खेलते आया। हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ईरानी विमानों की मौजूदगी सिर्फ राजनयिक और लॉजिस्टिक सहयोग का हिस्सा थी। लेकिन सवाल यही है कि अगर सब कुछ सामान्य था तो फिर इतने सवाल क्यों उठ रहे हैं? दरअसल दुनिया अब पाकिस्तान की चाल समझ चुकी है। आतंकवाद के मुद्दे पर पहले ही उसकी छवि खराब थी और अब अमेरिका के भीतर भी उसकी डबल गेम पॉलिसी पर खुलकर सवाल उठ रहे हैं।

Continue reading on the app

Bangladesh में भारत के खिलाफ भीषण बवाल, Border पर सख्ती से मचा चीख पुकार!

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ। सत्ता में बीजेपी को आने का मौका मिल गया। यह देखकर बांग्लादेश में बैठे कट्टरवादी इस्लामिक संगठन बौखला गए हैं। बांग्लादेश में बैठे कट्टरवादी अब खुलेआम भारत के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आग उगल रहे हैं और जहर की खेती कर रहे हैं। बांग्लादेश में बैठे ये कट्टरपंथी भारत के खिलाफ ऐसी बातें बोल रहे हैं, जिसे सुनकर किसी भी हिंदुस्तानी का खून खौल जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से पश्चिम बंगाल और असम में कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ दमन का आरोप लगाते हुए यह कट्टरपंथी बांग्लादेश में बवाल कर रहे हैं। बांग्लादेश में यह कट्टरपंथी एक साथ आए और सैकड़ों प्रदर्शनकारी मिलकर सड़क पर मार्च निकालते हुए देखे गए। इन कट्टरपंथियों ने सड़क पर मार्च निकालकर भारत के खिलाफ जी जान लगाकर भारत विरोधी भाषण देने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों ने भारत पर मुस्लिमों, मदरसों और मस्जिदों पर कथित हमले, बॉर्डर पर किए जा रहे एनकाउंटर और घरों में तोड़फोड़ का कथित आरोप लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में 'डबल-इंजन' सरकार का एक्शन, CM सुवेंदु के फैसलों से गदगद हुए PM Modi

बांग्लादेश सरकार से यह कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन मांग कर रहे हैं कि भारतीय राजदूत को वह तलब कर लें। प्रदर्शन के दौरान यह तमाम कट्टरपंथी इस्लामिक नेता भारत को तोड़ने की धमकी दे रहे थे। जिस तरह से ये कट्टरपंथी एक बार फिर बांग्लादेश में सिर उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उससे आप समझ सकते हैं कि कितनी ज्यादा बांग्लादेश में कट्टरपंथियों को हवा दी जा रही है। इस रैली में कई कट्टरपंथी नेता शामिल हुए थे और इन कट्टरपंथियों में से किसी एक नेता ने यह तक कह दिया कि अगर भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं रहेंगे तो बांग्लादेश और भारत में हिंदू भी सुरक्षित नहीं रहेगा। यहां तक कि उनका यह भी कहना है कि आप पश्चिम बंगाल में भले ही जीत गए हो लेकिन जब मुस्लिम राष्ट्र खड़ा होंगे तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उनका कहना है कि एक वक्त आएगा जब वो हिंदुस्तान को तोड़ने में सफल हो जाएंगे और उनका कहना है कि वो अभी भी बाबरी मस्जिद को नहीं भूले हैं। 

इसे भी पढ़ें: India MEA Briefing: भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान Pakistan की मदद करने China से India ने पूछ लिया बड़ा तीखा सवाल

जाहिर तौर पर ये इस्लामिक कट्टरपंथी नेता भले ही बांग्लादेश में बैठे हो लेकिन यह पूरी तरह से पाकिस्तान के पेरोल पर हैं। पाकिस्तान के जिहादी जितना इन्हें बोलने की इजाजत देते हैं, वो उतना ही बोलते हैं और यकीनन भारत के खिलाफ बोलते हैं। ऐसे कट्टरपंथी चाहे बांग्लादेश की सड़कों पर उतर कर कितना भी बिलबिला ले लेकिन एक बात साफ है कि बॉर्डर पर सख्ती बढ़ेगी तो घुसपैठ रुकेगा और इस बात से यह घुसपैठिए और यह कट्टर इस्लामपंथी संगठन परेशान है क्योंकि इन्हें यही घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान से समर्थन मिलता रहा है। इनकी दुकान इसी घुसपैठ के मामले को बढ़ाकर हमेशा बढ़ती रही है। अब ऐसे में जब घुसपैठ पर ब्रेक लगने लगेगा तो इन कट्टरपंथियों की भी दुकान बंद हो जाएगी और यही वजह है कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप भारत पर लगाकर यह कट्टर इस्लामिक संगठन बांग्लादेश की सड़कों पर तमाशा कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

KKR के खिलाफ RCB की सबसे बड़ी टेंशन, Phil Salt के बिना फेल हो रही सलामी जोड़ी?

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), जो चोट के कारण सीजन के मध्य में अपने शानदार सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट की अनुपस्थिति से जूझ रही है, बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के दौरान अपनी सलामी जोड़ी से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पिछले साल आरसीबी की चैंपियनशिप जीत के दौरान, साल्ट और विराट की सलामी जोड़ी ने आक्रामक क्रिकेट खेलने का एक नया मानक स्थापित किया था, भले ही उनकी व्यक्तिगत क्रिकेट शैली एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। हालांकि, इस बार आरसीबी की सलामी जोड़ी, जिसमें अब तक दूसरे हाफ में युवा जैकब बेथेल भी शामिल हैं, उतनी सफल नहीं रही है।
 

इसे भी पढ़ें: IPL Playoffs की रेस में पंजाब का अहम मुकाबला, क्या Mumbai Indians बिगाड़ेगी पूरा खेल?


पिछले साल, विराट की साल्ट और बेथेल (बाद वाले दो मैचों के लिए) के साथ जोड़ी ने 45.46 के औसत और 10.30 के रन-रेट से 682 रन बनाए, जिसमें सात पचास रन से अधिक की साझेदारियां शामिल थीं। हालांकि, इस सीज़न में, क्रिकबज़ के आंकड़ों के अनुसार, 11 पारियों में उनका स्कोर घटकर 332 रन रह गया है, औसत 30.16 और रन-रेट 9.91 है, जिसमें केवल दो पचास से अधिक रनों की साझेदारियां शामिल हैं। इनमें से 227 रन साल्ट-कोहली की जोड़ी ने छह पारियों में बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक पचास रनों की साझेदारी शामिल है।

दूसरी ओर, बेथेल की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, उन्होंने पांच पारियों में केवल 70 रन बनाए हैं, औसत 14.00 और स्ट्राइक रेट 120.69 है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 27 है और केवल दो बार 20 से अधिक रन बनाए हैं। पिछले दो मैचों में विराट कोहली का लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होना भी स्थिति को और खराब कर रहा है, उनकी सर्वोच्च साझेदारी गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ 34 रनों की रही है।
 

इसे भी पढ़ें: संजय बांगर ने खोला David Miller का राज, 'जब वो कवर पर मारे तो गेंदबाज खतरे में'


साल्ट उंगली की चोट के स्कैन के बाद भारत लौट आए हैं, इसलिए यह निश्चित नहीं है कि वह केकेआर के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। लेकिन साल्ट खेलें या न खेलें, आरसीबी को अपने सलामी जोड़ी से पिछले सीजन की तरह शानदार प्रदर्शन की सख्त जरूरत है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 13 May 2026 13:01:43 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: CM Vijay | Prateek Yadav | Gold Silver Price | NEET Paper Leak | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:46:23+00:00

Gold Import Duty Hike: Modi Govt ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या बोले Chandigarh के ज्वेलर्स? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:31+00:00

News Ki Pathshala : मुनीर ने ट्रंप को दिया धोखा! #iran #america #donaldtrump #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:34+00:00

नीट पेपर लीक पर अरविंद केजरीवाल का बयान #arvindkejriwal #neetug2026 #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T07:45:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers