ईरान से लड़ाई ने अमेरिका में खत्म की सस्ती दरों की उम्मीद! एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कार्यकाल 15 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में फेडरल रिजर्व की मंगलवार को होने वाली बैठक उनके नेतृत्व में आखिरी होगी। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। जानिए कि इसके बाद की बैठक में क्या फैसला हो सकता है और अगले चेयरमैन को लेकर क्या हो रहा है
Haier F11 washing machine लॉन्च: AI Wash और Ultra Fresh Air से है लैस, कीमत ₹53,800 से शुरू
Haier ने भारत में F11 फ्रंट-लोड, फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सीरीज़ लॉन्च की है। यह उन घरों के लिए बनाई गई है जो कम मेंटेनेंस और ऑटोमेटेड लॉन्ड्री चाहते हैं। इसमें Ultra Fresh Air सिस्टम दिया गया है, जो वॉश के बाद ड्रम के अंदर लगातार हवा चलाता रहता है ताकि बदबू न बने। जो लोग कपड़े मशीन में देर तक छोड़ देते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी है। Haier ने इसमें AI फीचर्स भी शामिल किए हैं।
कीमत और उपलब्धता
Haier F11 washing machine series 12kg क्षमता में दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें वॉशर की कीमत ₹53,800 और वॉशर-ड्रायर वेरिएंट की कीमत ₹64,000 रखी गई है। यह प्रोडक्ट रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ Haier India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी खरीदा जा सकता है। वारंटी की बात करें तो कंपनी इस पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और 12 साल की मोटर वारंटी दे रही है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Haier F11 washing machine series को ऑटोमेशन और आसान उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें पारंपरिक बटनों की जगह बड़ा AI टच पैनल दिया गया है, जिसमें कॉटन, जींस और साड़ी जैसे अलग-अलग फैब्रिक के लिए प्रीसेट मोड मिलते हैं, जिससे मैनुअल सेटिंग की जरूरत कम हो जाती है। मशीन में Ultra Fresh Air टेक्नोलॉजी भी है, जो वॉश के बाद ड्रम में लगातार हवा चलाकर कपड़ों में नमी से आने वाली बदबू को रोकती है।
ये भी पढ़े-ः Honor MagicPad 3 Pro 12.3 लॉन्च: मिलेगी 3K OLED डिस्प्ले, 10,100mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, देखें कीमत
इसके साथ Essence Wash टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें Smart Dosing कपड़ों के वजन के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा तय करता है, Instant Dissolve Premix डिटर्जेंट को माइक्रोबबल में बदलकर जल्दी घोलता है और 3D Power Spray उसे कपड़ों पर समान रूप से फैलाता है, जिससे वॉश बेहतर होता है और डिटर्जेंट की बचत भी होती है। AI फीचर्स की बात करें तो AI One-Touch के जरिए एक टच में वॉश शुरू किया जा सकता है, जबकि AI Wash अलग-अलग तरह के दाग जैसे कीचड़, दूध या पसीने को पहचानकर वॉश साइकिल को अपने आप एडजस्ट कर देता है।
डिजाइन के लिहाज से इसमें 525mm का पिलो-शेप ड्रम दिया गया है, जो कंबल और साड़ी जैसे बड़े कपड़ों को भी आसानी से धो सकता है। इसके अलावा Dual Spray सिस्टम हर वॉश के बाद दरवाजे और गैसकेट को साफ करता है, जबकि AI Dynamic Balance Technology (AI-DBT) हाई-स्पीड स्पिन के दौरान शोर और वाइब्रेशन को कम रखने में मदद करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






