Responsive Scrollable Menu

इंफोसिस को लगा डबल झटका, 2 लाख करोड़ हुआ साफ; टॉप 10 लिस्ट से भी हुई बाहर

Infosys टॉप 10 कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है. कमजोर ग्रोथ गाइडेंस, AI का असर और क्लाइंट्स के खर्च में कमी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है, जिससे शेयर और वैल्यूएशन पर दबाव बना हुआ है.

Continue reading on the app

IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना, केकेआर के बल्लेबाज 'ऑब्स्ट्रक्शन द फील्ड' के तहत आउट होने पर दिखाया था गुस्सा

आईपीएल 2026 का 38वां मैच लखनऊ सुपर जाएट्ंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर ‘ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड’ के तहत आउट दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण जुर्माना लगा है। इस जुर्माने के तहत उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत काटी गई है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है। 

बता दें कि, रघुवंशी को रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। उन्होंने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी घटना के बाद पवेलियन लौटते समय गुस्से में सीमा रेखा पर अपना बल्ला मारा था और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था। हालांकि, केकेआर ने सुपर ओवर में यह मैच जीता था। 

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ 

बयान के अनुसार, ‘‘इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘रघुवंशी को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।’’ रघुवंशी ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।
 
क्या होता है 'ऑब्स्ट्रक्शन द फील्ड'?
क्रिकेट में 'ऑब्स्ट्रक्शन द फील्ड' का मतलब है मैदान पर फील्डिंग टीम के काम में टांग अड़ाना। या जब कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग के रास्ते में आता है उसे धक्का देता है या थ्रो की गई गेंद की दिशा को अपने बल्ले या शरीर से बदल देता है ताकि वह रन आउट होने से बच सके, तो उसे इस नियम के तहत आउट दिया जाता है। यहां सबसे जरूरी चीज बल्लेबाज का इरादा है। अगर बल्लेबाज ने ये सब जानबूझकर किया है तभी वह आउट होगा। लेकिन अगर वह खुद को चोट से बचाने के लिए या अनजाने में गेंद के सामने आ जाता है तो अंपायर उसे आउट नहीं देते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Rinku Singh IPL: LSG के लिए बुरा सपना बन गया रिंकू सिंह... मैदान में किया ऐसा खेल कि सब रह गए दंग

Rinku Singh IPL: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जो हुआ… वो किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं था! मैच पूरी तरह लखनऊ सुपर जायंट्स के कंट्रोल में दिख रहा था… जीत बस कुछ गेंदों दूर थी. लेकिन तभी मैदान पर आया एक ऐसा तूफान, जिसने सब कुछ पलटकर रख दिया नाम है रिंकू सिंह. रिंकू पूरे मैच में अलग ही लेवल पर नजर आए. पहले फील्डिंग में उन्होंने कमाल दिखाया तेज रन रोके, कैच पकड़े और दबाव बनाया. लेकिन असली कहानी तो उनकी बैटिंग में लिखी गई. जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब रिंकू ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ 83 रन ठोक दिए. हर शॉट में कॉन्फिडेंस, हर रन में क्लास, लेकिन असली धमाका अभी बाकी था! आखिरी ओवर, मैच पूरी तरह फंसा हुआ… और फिर. पहली गेंद छक्का! दूसरी गेंद छक्का! तीसरी गेंद छक्का! चौथी गेंद छक्का! लगातार चार छक्कों ने पूरे स्टेडियम को हिला दिया. जो मैच लखनऊ की मुट्ठी में लग रहा था वो अचानक रिंकू सिंह के नाम हो गया. डगआउट में खुशी, मैदान पर जश्न और फैंस के चेहरे पर हैरानी ये सिर्फ एक पारी नहीं थी, ये एक यादगार मोमेंट था! अब हर कोई यही पूछ रहा है क्या ये IPL के सबसे खतरनाक फिनिश में से एक है? Mon, 27 Apr 2026 14:20:15 +0530

  Videos
See all

Shorts : ट्रंप पर हमला करने वाला IDF KI जर्सी पहने दिखा | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:15:01+00:00

Raghav Chadha Join BJP LIVE: 63 विधायकों ने छोड़ी 'आप'...? | Kejriwal | AAP | CM Mann | BJP | Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:06:52+00:00

Iran America War Update: ईरान के ड्रोन से हमला, कई इजराइली सैनिक मरे Hezbollah |Trump |Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:15:03+00:00

West Bengal News : भगवा लहर या'दीदी' का दबदबा ? | BJP Vs TMC | PM | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T09:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers