ईरान को ट्रंप की नई धमकी मिली है। ईरान के ऑल इंफ्रा पर हमले की धमकी दी गई है। ट्रंप ने ईरान की लीडरशिप को बहुत अजीब बताया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दूतों को इस्लामाबाद की यात्रा न करने के लिए कहा था। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहा कि वह इस सैन्य गठबंधन से ‘‘बहुत, बहुत निराश’’ हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका इस गठबंधन से अलग होने पर विचार कर सकता है, क्योंकि सदस्य देशों ने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने के बाद उनकी मदद की अपील को नजरअंदाज कर दिया। ट्रंप ने कहा हम कई वर्षों से उनकी मदद कर रहे हैं, खरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं, और जब हमें उनकी मदद चाहिए थी तो वे मौजूद नहीं थे, इसलिए हमें यह बात याद रखनी होगी।
अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अराघची शनिवार को इस्लामाबाद से रवाना हुए थे। वह ओमान गए थे, जहां उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सैद के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और ईरान-अमेरिका संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों पर बातचीत की। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ के अनुसार, इस्लामाबाद में संक्षिप्त प्रवास के बाद ईरानी नेता मॉस्को के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की व्यवस्था करने के लिए जारी शांति प्रयासों पर केंद्रित है।
ग्यारह और बारह अप्रैल को आयोजित शांति वार्ता का पहला दौर संघर्ष में शामिल पक्षों के लिए वांछित परिणाम लाने में विफल रहा। ‘डॉन’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरानी नेता ओमान की एक दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रावलपिंडी के नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचे। अखबार के मुताबिक, इस्लामाबाद में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान वह पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद मॉस्को के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान ने अराघची के आगमन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन ‘जियो न्यूज’ सहित निजी मीडिया ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से पूर्व में ही खबर दी थी कि ईरानी विदेश मंत्री मॉस्को जाने से पहले एक संक्षिप्त यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचेंगे। शनिवार को अराघची के ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। रविवार को ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं।
Infosys टॉप 10 कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है. कमजोर ग्रोथ गाइडेंस, AI का असर और क्लाइंट्स के खर्च में कमी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है, जिससे शेयर और वैल्यूएशन पर दबाव बना हुआ है.
Vaibhav sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज का विवादित बयान है। नियाज ने वैभव की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बैट की जांच होनी चाहिए और उसमें एआई चिप हो सकती।
नौमान नियाज ने एक शो स्मैशहिट में कहा, 'इस लड़के के बैट को चेक कराओ। जैसे वाडा डोप टेस्ट कराता है, वैसे इसे लैब भेजो। शायद इसके बैट में एआई चिप लगी हो। यह अविश्वसनीय खिलाड़ी है।' हालांकि उन्होंने वैभव की तारीफ भी की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की ताकत और तकनीक के साथ बल्लेबाजी करना हैरान करने वाला। नियाज ने कहा कि वैभव सिर्फ पावर हिटर नहीं, बल्कि शानदार तकनीक वाले खिलाड़ी हैं, जो पूरे मैदान में 360 डिग्री शॉट खेल सकते।
???? AI chip in Vaibhav Sooryavanshi's bat?
- Vaibhav Sooryavanshi is batting like he’s got an AI chip installed. Frankly, just like we have doping tests, he should be tested too. This doesn’t look human. What a player he is!! Unreal! - Dr Nauman Niaz #TATAIPL#RRvsSRH#IPL2026pic.twitter.com/xUZ4eg2iyU
वैभव सूर्यवंशी ने अबतक आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक था। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन बनाकर सबसे तेज आईपीएल शतक के करीब पहुंचे थे। कुछ मुकाबलों में 0 और 8 जैसे छोटे स्कोर आने के बावजूद वैभव ने दमदार वापसी की। उन्होंने बीच में 46 रन की पारी भी खेली थी। अब वह लगातार रन बनाकर बड़े खिलाड़ियों को चुनौती दे रहे हैं।
वैभव ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव सूर्यवंशी का नाम ऊपर चल रहा। 8 मैचों में 357 रन बनाकर वह दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ एक बल्लेबाज है। उनके पीछे केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे दिग्गज हैं।
पिछले एक साल में वैभव ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाए, इसी साल जनवरी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। अब क्रिकेट फैंस मान रहे हैं कि वैभव का सीनियर भारतीय टीम में चयन ज्यादा दूर नहीं है। जिस तेजी से वह आगे बढ़ रहे, आने वाले महीनों में उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में देखा जा सकता।