Responsive Scrollable Menu

मुकेश अंबानी लाने वाले हैं सबसे बड़ा IPO, इसी महीने आएगा ड्राफ्ट!

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो शेयर बाजार में तहलका मचाने आ रही है. देश के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी जोरों पर है. 17 बड़े बैंकों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. खबर है कि इसी महीने के अंत तक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी. आम लोगों के लिए रिलायंस का हिस्सेदार बनने का यह बेहतरीन मौका है.

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 353.78 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,424.62 और निफ्टी 112.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,698 पर था।

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी बनी हुई है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ मेटल और कमोडिटी सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 544 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,718 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 555 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,729 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और एबीआई गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

बाजार में तेजी अमेरिकी फेड के फैसले से पहले देखी जा रही है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड बुधवार को फैसला सुनाएगी। यह दो-दिवसीय 17 मार्च को शुरू हुई थी। ईरान युद्ध के कारण इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और इससे बाजार की आगे की चाल तय होगी।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले बड़े बवाल में फंसा KKR का खिलाड़ी, पत्रकार से भिड़ा, बोर्ड तक पहुंची बात

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स का एक स्टार खिलाड़ी बड़े बवाल में फंस गया है. इस खिलाड़ी की पत्रकार के साथ बहस हुई है. जिसकी जानकारी क्रिकेट बोर्ड को भी दी गई है. Wed, 18 Mar 2026 11:03:30 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: बेरूत में इजरायल का जबरदस्त हमला | Khamenei | Israeli Attack in Beirut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:39:09+00:00

Iran Israel War Update: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला! | #Telaviv #Khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:38:16+00:00

Israel में जहाँ गिरे Missile, वहाँ से ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:40:32+00:00

Iran Cluster Bomb Attack on Isreal Live: इजराइल पर फिर क्लस्टर बम से हमला | Isreal Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:41:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers