कौन होंगी IPL 2026 की टॉप 4 टीमें, जानिए कौनसी 6 फ्रेंचाइजी प्लेऑफ से हो जाएंगी बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. उससे पहले फैंस के बीच में आईपीएल 2026 के लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि इस सीजन की टॉप 4 टीमें कौन सी होने वाली है तो वहीं, कौन सी वो 6 टीमों होंगी जो प्लेऑफ से बाहर हो जाएंगी. अगर आप भी इस बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियन (MI), कोलकाता नाइट राडर्स (KKR), सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स की गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें हिस्सा लेने वाली हैं.
इनमें से कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी तो कौनसी वो 6 टीमें होंगी जो टॉप 4 से बाहर हो जाएंगी. इस बारे में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने बताया है. आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 हैट्रिक लेने वाले अमित मिश्रा ने एक निजी मीडिया चैनल पर बात करते हुए इन टीमों के बारे में बताया गया है.
कौन होंगी आईपीएल 2026 की टॉप 4 टीमें
अमित मिश्रा से जब पूछा गया कि आईपीएल 2026 की टॉप चार टीमें कौन कौन सी होंगी. तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स या गुजरात जायंट्स मेरे हिसाब से टॉप 4 में जगह बनाएंगे.
इसके बाद जब अमित मिश्रा से पूछा गया कि क्या आरसीबी टॉप 4 में नहीं होगी. तो उन्होंने कहा कि मैं आरसीबी को भूल गया. दिल्ली कैपिटल्स की जगह पर मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रखना चाहूंगा. ऐसे में अमित मिश्रा ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 5 टीमों को चुना है.
अमित मिश्रा की टॉप 4 टीमें
- कोलकाता नाइट राइडर्स
- मुंबई इंडियंस
- सनराइजर्स हैदराबाद
- गुजरात जायंट्स
????AMIT MISHRA PICKS TOP 5 TEAMS OF IPL 2026????
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 16, 2026
1. Kolkata knight Riders.
2. Mumbai Indians.
3. Sunrisers Hyderabad.
4. Gujarat Titans
5. Royal challengers Bangaluru. pic.twitter.com/LmlH1GijFr
इसके साथ ही अमित मिश्रा ने आईपीएल 2026 के टॉप 4 से 6 फ्रेंचाइजियों को बाहर कर दिया है. उन्होंने आरसीबी के साथ साथ दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है. उनके अनुसार ये 6 टीमें आईपीएल 2026 के टॉप-4 में जगह नहीं बना पाएंगी.
अमित मिश्रा की टॉप 4 से बाहर होने वाली टीमें
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- दिल्ली कैपिटल्स
- लखनऊ सुपर जायंट्स
- चेन्नई सुपर किंग्स
- पंजाब किंग्स
- राजस्थान रॉयल्स
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. विराट कोहली की इस टीम ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. अब इस आईपीएल में आरसीबी की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपयिन उतरने वाली है. वो अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगी.
आरसीबी के अलावा पांच बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हल्के में लेने की भूल किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है. ये दोनों टीमों आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने का पूरा दम रखती हैं. सीएसके के अलावा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम भी किसी पर भी भारी पड़ सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर भी पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा करने का जिम्मा होगा. दिल्ली कैपिटल्स अब तक के आईपीएल इतिहास में ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, तो वहीं लखनऊ की टीम भी अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही इस टीम का कप्तान हुआ बाहर, जानिए अब कौन संभालेगा कमान?
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इस्तीफे की रिपोर्ट्स को अफवाह बताया, कहा-कंपनी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने उन रिपोर्ट्स को अफवाह बताया, जिसमें उनके कंपनी से इस्तीफे की बात कही गई थी। साथ ही, उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
एबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कुक ने कहा कि उनका स्लो डाउन(धीमा पड़ने) का कोई इरादा नहीं है।
अपने पद से इस्तीफे देने के सवाल पर उन्होंने कहा,मैंने इस्तीफा देने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। यह एक बस अफवाह है।
उन्होंने आगे कहा,मैं जो भी गहराई से करता हूं। उससे प्यार करता हूं और मैं एप्पल के बिन अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता।
कुक की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कंपनी अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है।
कंपनी के कारोबार विस्तार के बारे में बात करते हुए कुक ने कहा कि एप्पल अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इस निवेश में आईफोन ग्लास और सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना शामिल होगा, जिसका लक्ष्य वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लक्षित करना है।
अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद संभावित टैरिफ रिफंड के बारे में बात करते हुए, जिसमें कुछ टैरिफ को अवैध घोषित किया गया था, कुक ने कहा कि कंपनी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है और कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने के आधार पर अपने अगले कदम तय करेगी।
उन्होंने राजनेताओं के साथ अपने जुड़ाव को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि उनका ध्यान राजनीति के बजाय नीतिगत मामलों पर केंद्रित है और व्यावसायिक मुद्दों के समाधान के लिए निर्णयकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है।
एआई को कुक ने न्यूट्रल बताया और कहा कि इसका प्रभाव इसके उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है। उन्होंने जटिल कार्यों के लिए अपने निजी क्लाउड कंप्यूट सिस्टम के समर्थन से डिवाइस पर ही डेटा प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देने के एप्पल के आउटलुक के बारे में भी बताया।
अगले महीने एप्पल अपने 50 वर्ष पूरे कर लेगा।
कुक ने अपने नोट में कहा,पचास साल पहले, एक छोटे से गैराज में, एक बड़ा विचार जन्मा। एप्पल की स्थापना इस सरल धारणा पर हुई थी कि तकनीक व्यक्तिगत होनी चाहिए, और उस विश्वास ने आज सब कुछ बदल दिया।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















.jpg)




