Responsive Scrollable Menu

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 353.78 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,424.62 और निफ्टी 112.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,698 पर था।

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी बनी हुई है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके अलावा ऑटो, मीडिया, इन्फ्रा, कंजप्शन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, डिफेंस, सर्विसेज, हेल्थकेयर, पीएसई, रियल्टी और फार्मा भी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ मेटल और कमोडिटी सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 544 अंक या 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,718 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 555 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,729 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटरनल, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और एबीआई गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

बाजार में तेजी अमेरिकी फेड के फैसले से पहले देखी जा रही है। ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड बुधवार को फैसला सुनाएगी। यह दो-दिवसीय 17 मार्च को शुरू हुई थी। ईरान युद्ध के कारण इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है और इससे बाजार की आगे की चाल तय होगी।

ज्यादातर एशियाई बाजार में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Apple ने Obsolete लिस्ट में डाले ये 2 iPhone, अब नहीं मिलेगा ग्राहकों को सपोर्ट

Apple Obsolete List: एपल ने ऑब्सोलेट लिस्ट को अपडेट करते हुए दो iPhone मॉडल्स को शामिल किया है. जिन मॉडल्स को इस लिस्ट में शामिल किया गया है उन मॉडल्स को अब कंपनी से सपोर्ट नहीं मिलेगा. चलिए आपको समझाते हैं कि इसका मतलब क्या है और कब कंपनी किसी भी प्रोडक्ट को विटेंज और ऑब्सोलेट लिस्ट में शामिल करती है?

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें, कहां होगी टक्कर

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला देखने के लिए फैंस तैयार हो जाएं. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के बीच ग्रुप मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों को अगस्त में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान पूल डी में हैं. इसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं. ये सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे. Wed, 18 Mar 2026 10:14:06 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : इजरायल का लारिजानी पर बड़ा दावा! #iran #america #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:08:44+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : और भड़क गया ईरान Vs अमेरिका + इजरायल युद्ध! #iran #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:09:34+00:00

Iran Attack On Dubai | ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई पिस गया ? Israel News | Middle East War news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:10:41+00:00

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:ईरान ने अमेरिका को ऐसा 'नचाया' कि चीन से मदद मांगने लगे ट्रंप ?TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:06:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers