Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 से पहले Rohit Sharma का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, MI Coach Mahela Jayawardeneने खोला फ़िटनेस का राज

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 से पहले काफी फिट और पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं तथा उन्होंने अपने कौशल पर जमकर काम किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके रोहित ने पिछली बार जनवरी में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेली थी। जयवर्धने को उम्मीद है कि भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान टीम का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे। जयवर्धने ने एमआई जूनियर 2026 फाइनल्स के दौरान कहा, “उन्होंने काफी मेहनत की है। पिछले सप्ताह उन्होंने अपने कौशल पर काफी काम किया और अभ्यास शिविर के पहले दिन से ही हमारे साथ जुड़ गए। नेट सत्र में वह लय में दिख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह रोहित का नया रूप है (काफी फिट और पूरी तरह समर्पित)। मैं उनसे आगे बढ़कर नेतृत्व करने की उम्मीद कर रहा हूं।” जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टी20 कप्तान अपनी व्यक्तिगत फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप में टीम को रिकॉर्ड तीसरा खिताब दिलाने में सूर्यकुमार की कप्तानी सराहनीय रही। उन्होंने कहा, “सूर्यकुमार को अपनी फॉर्म की ज्यादा चिंता नहीं है। वह कमाल के खिलाड़ी हैं और सही समय पर योगदान देते हैं। हां, निरंतरता एक पहलू है जिस पर वह काम करना चाहेंगे, लेकिन जिस तरह उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वह काबिले-तारीफ है।”

जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर सराहना की और कहा कि वह एक खास खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, “बुमराह की कार्यशैली और खेल को समझने का तरीका अलग है। विश्व कप के अहम मौकों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा।” उन्होंने कहा कि भारत ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पुरुषों के टी20 विश्व कप तथा महिला वनडे विश्व कप की जीत से नई पीढ़ी और खासकर एमआई जूनियर शिविर के खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिल रही है। जयवर्धने ने कहा, “महिला टीम और पुरुष टीम दोनों की विश्व कप जीत ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है। हमारे पास रोहित, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं, जो युवाओं को प्रेरित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि विश्व कप जैसे कठिन टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी होती है और भारतीय टीम ने ऐसा ही किया, जिसके कारण उसे सफलता मिली। श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि टीम चयन को लेकर उनके सामने सुखद समस्या है, क्योंकि टीम में कई शीर्ष खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें विल जैक्स और मिचेल सैंटनर शामिल हैं। उन्होंने कहा, “यह अच्छी समस्या है। जैक्स के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक और सैंटनर जैसे खिलाड़ी हमारे पास हैं। हमने विश्व कप से पहले ही एक मजबूत टीम तैयार कर ली थी।” जयवर्धने ने बताया कि मुंबई इंडियंस ने विश्व कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों को अतिरिक्त आराम दिया है। उन्होंने कहा, “आईपीएल का सत्र लंबा होता है, इसलिए हमने अपने विश्व कप खिलाड़ियों को थोड़ा अतिरिक्त ब्रेक दिया है। वे अगले सप्ताह टीम से जुड़ेंगे। विदेशी खिलाड़ी भी वापस आएंगे और शुरुआती मैच से पहले एक सप्ताह का अभ्यास करेंगे।

Continue reading on the app

'अश्लीलता की सारी हदें पार, अब लगानी होगी सख़्त लगाम', Nora Fatehi के गाने पर Kangana Ranaut का Bollywood पर तीखा बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। इस बार उनके निशाने पर आगामी फिल्म 'KD - The Devil' का एक विवादित गाना है, जिसमें नोरा फतेही नजर आ रही हैं। कंगना ने फिल्म जगत में बढ़ती 'फूहड़ता' को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। इस गाने का टाइटल है 'Sarse Ninna Seraga Sarse' (हिंदी में 'सरके चुनर तेरी सरके'), जिसमें नोरा फतेही नज़र आ रही हैं। इस गाने के कथित तौर पर अश्लील और भड़काऊ बोलों को लेकर हाल ही में ऑनलाइन काफी विरोध हुआ, जिसके बाद मेकर्स को इसे सोशल मीडिया से हटाना पड़ा।

इस विवाद पर ANI से बात करते हुए, रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री की आलोचना की और फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो में दिखाई जाने वाली अश्लीलता को रोकने के लिए सख्त नियमों की मांग की। रनौत ने कहा, "बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडों और अटेंशन पाने की सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा कर रहा है और उन्हें फटकार लगा रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है।"

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी सामग्री से निपटने के लिए और भी सख्त कदम उठाने की ज़रूरत हो सकती है। उन्होंने कहा, "इस तरह की अश्लीलता और फूहड़पन के प्रदर्शन को लेकर और भी ज़्यादा सख्ती बरतने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगानी पड़ेगी।" यह विवाद तब शुरू हुआ जब फतेही वाला यह गाना YouTube पर रिलीज़ हुआ। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने गाने के बोलों और दृश्यों की आलोचना करते हुए उन्हें "अश्लील" और "अनुचित" बताया। इस विरोध के बाद, गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: घरेलू LPG Production में 25% की वृद्धि, West Asia Oil Crisis के बीच सीतारमण ने दिया सप्लाई का भरोसा

 

इस विरोध के बाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 'KD - The Devil' के मेकर्स को कथित तौर पर अश्लील और भड़काऊ बोलों के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस गाने को हटाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: घरेलू LPG Production में 25% की वृद्धि, West Asia Oil Crisis के बीच सीतारमण ने दिया सप्लाई का भरोसा

 

इस बीच, 'KD - The Devil' के मेकर्स ने इस विवाद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। प्रेम द्वारा निर्देशित इस कन्नड़ पीरियड ड्रामा फिल्म में ध्रुव सरजा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस ने किया है। यह वही बैनर है जिसने विजय अभिनीत 'Jana Nayagan' और यश अभिनीत 'Toxic: A Fairytale for Grownups' जैसे प्रोजेक्ट्स बनाए हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

सीतामढ़ी के राजा का भारोत्तोलन में चयन, छत्तीसगढ़ में निभाएंगे अहम की भूमिका, जिलाधिकारी रिची ने दी बधाई

शिवहर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव राजा कुमार का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाली 'प्रथम राष्ट्रीय ट्राइबल भारोत्तोलन प्रतियोगिता' के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है. राजा कुमार नेशनल कैटेगरी-2 रेफरी के रूप में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता दिखाएंगे. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राजा की कठिन साधना और खेल के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है. Wed, 18 Mar 2026 10:32:02 +0530

  Videos
See all

Parliament Budget Session 2026 Live : Rajya Sabha | J P Nadda | Mallikarjun Kharge | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:42:00+00:00

Israel में जहाँ गिरे Missile, वहाँ से ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:40:32+00:00

Iran Israel War Update: बेरूत में इजरायल का जबरदस्त हमला | Khamenei | Israeli Attack in Beirut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:39:09+00:00

Iran Israel War Update: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला! | #Telaviv #Khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:38:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers