Kangana Ranaut: कंगना रनौत के दावों पर Saurav Das ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'आपका गूगल गलत है, मैं 27 साल का हूं'
Kangana Ranaut And Saurav Das Controversy: BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी लगातार जारी है। अब सौरव दास ने कंगना के उन दावों का जवाब दिया है, जिनमें एक्ट्रेस ने उनकी उम्र और खुद को 'स्टूडेंट' होने पर सवाल उठाए थे।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सौरव दास का जिक्र करते हुए लिखा था कि उन्होंने गूगल पर उनकी जानकारी देखी, जहां उनकी उम्र 28 साल बताई गई है। कंगना ने सवाल उठाया था कि इतनी उम्र में भी वह खुद को 'स्टूडेंट' कैसे बताते हैं। इसके साथ ही कंगना ने कहा था कि इसी उम्र तक वह फिल्मों में सफल करियर बना चुकी थी और दो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी थी।
सौरव दास ने दिया जवाब
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party Chief Spokesperson Saurav Das says, "Even Google provides incorrect information to Kangana Ranaut. It suggests I am 28, but I am actually 27. I am not a student either; Google would confirm that I am not a student. I am a journalist, and I… pic.twitter.com/EKgh0lsNTr
— ANI (@ANI) July 30, 2026
कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने ANI से बातचीत में कहा, "कंगना का गूगल पर गलत है, मेरी असली उम्र 27 साल है। मैं छात्र नहीं हूं, बल्कि एक पत्रकार हूं। मैंने कभी खुद को एक्टिव स्टूडेंट नहीं बताया।"
मैं जीवन का विद्यार्थी हूं
सौरव दास ने आगे कहा कि वह खुद को "स्टूडेंट ऑफ लाइफ" यानी जीवन का विद्यार्थी मानते हैं। उन्होंने कहा, "हर इंसान को जीवन से लगातार सीखते रहना चाहिए। अगर आप उम्र बढ़ने के साथ नई चीजें नहीं सीखते, तो समझदारी नहीं आ सकती। कंगना को भी जीवन का विद्यार्थी बनने की कोशिश करनी चाहिए।"
कंगना ने क्या कहा था?
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में कहा था कि सौरव दास की उम्र में उन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान बना ली थी और दो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक साथ एक्टिंग, फिल्म निर्माण, प्रोडक्शन, स्क्रीनराइटिंग और दूसरे कई काम संभालती हैं। इसी दौरान उन्होंने सौरव दास पर भी निशाना साधा था।
पहले भी दे चुके हैं जवाब
इससे पहले सौरव दास ने कंगना के बयानों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके दोस्त भी हैरान थे कि कंगना ने उन्हें क्यों निशाना बनाया। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा था, "मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद कंगना मेरे पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।"
यह भी पढ़े- सीता माता बनीं कंगना रनौत! 'रामायण' ट्रेलर के बीच शेयर की बचपन की तस्वीर, बोलीं- 'मेरा आशीर्वाद...'
RBI ने बैंकों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले जिलों में नोट जांचने की मशीनें लगाने का निर्देश दिया
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बैंकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले जिलों में स्थित उनकी शाखाओं में नोट की जांच करने वाली मशीनें लगी होनी चाहिए। केंद्रीय बैंक ने पाया कि नकली मुद्रा की पहचान के लिए कुछ बैंकों के प्रयास पर्याप्त नहीं थे। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में जारी एक मास्टर निर्देश के माध्यम से बैंकों को नकली नोटों की पहचान करने, सूचना देने और उनकी निगरानी करने पर व्यापक निर्देश जारी किए थे।
बैंकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे नकदी संभालने वाले अपने सभी कर्मचारियों को असली बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं के बारे में प्रशिक्षित करें, ताकि वे नकली नोटों की पहचान कर सकें। इसके अलावा, बैंक को मिलने वाले सभी बैंक नोटों की प्रामाणिकता की जांच मशीनों के माध्यम से की जाएगी, सभी मामलों में जाली नोटों को जब्त किया जाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में जाली नोट लाने वाले को वापस नहीं लौटाया जाएगा तथा बैंक स्तर पर उसे नष्ट भी नहीं किया जाएगा। निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पहचान किए गए सभी जाली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की सूचना देना अनिवार्य है।
एक परिपत्र के मुताबिक, रिजर्व बैंक के विश्लेषण से पता चलता है कि इस मामले में कुछ बैंकों के प्रयास पर्याप्त नहीं थे। परिपत्र में बैंकों को अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है ताकि एफआईसीएन की प्रभावी ढंग से पहचान करने, उन्हें जब्त करने और उनकी सूचना देने के लिए क्षमता और तैयारी को और मजबूत किया जा सके।’’ परिपत्र में कहा गया है कि मौजूदा निर्देशों के अलावा, बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जिलों की शाखाएं नोट सत्यापन वाली मशीनों से लैस हों।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi




















