Commonwealth Games 2026 Live Day 9: भारत के लिए चार गोल्ड मेडल की उम्मीद, नीरज चोपड़ा भी होंगे एक्शन में
Commonwealth Games 2026 Live: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 9वां दिन है, जहां भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीदे हैं। आज रात 12:45 पर नीरज चोपड़ा फाइनल में ऐक्शन में होंगे। इससे पहले भारत के लिए अस्मिता डे, हर्ष और यामिनी ने भारत के लिए पदक पक्के कर लिए हैं।
NEET छात्र हर्ष दुबे ने पूछा- सरकार ने सौरभ दास से क्यों बात की, सुधांशु त्रिवेदी ने दिया जवाब
नीट पेपर लीक विवाद के बीच न्यूज 18 के डिबेट शो आर-पार में छात्र हर्ष दुबे ने व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. हर्ष ने कहा कि NEET परीक्षा में दिन-रात मेहनत करने वाले वास्तविक छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार सौरभ दास जैसे नेताओं और प्रतिनिधियों से बात कर रही है. हर्ष ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं खुद जंतर-मंतर गया था, लेकिन वहां बड़े नेताओं से मिलने का मौका नहीं मिला. क्या सरकार से बात करने के लिए बवाल करना जरूरी है?" हर्ष ने नीट परीक्षा के साथ-साथ एमपीपीएससी (MPPSC) में सामान्य वर्ग की सीटों, कट-ऑफ में बड़े अंतर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों की शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए. छात्र के तीखे सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों की अपेक्षा हमसे ही है. सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.नीट पेपर लीक विवाद के बीच न्यूज 18 के डिबेट शो आर-पार में छात्र हर्ष दुबे ने व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. हर्ष ने कहा कि NEET परीक्षा में दिन-रात मेहनत करने वाले वास्तविक छात्रों की बात सुनने के बजाय सरकार सौरभ दास जैसे नेताओं और प्रतिनिधियों से बात कर रही है. हर्ष ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं खुद जंतर-मंतर गया था, लेकिन वहां बड़े नेताओं से मिलने का मौका नहीं मिला. क्या सरकार से बात करने के लिए बवाल करना जरूरी है?" हर्ष ने नीट परीक्षा के साथ-साथ एमपीपीएससी (MPPSC) में सामान्य वर्ग की सीटों, कट-ऑफ में बड़े अंतर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों की शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए. छात्र के तीखे सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों की अपेक्षा हमसे ही है. सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18




















