Responsive Scrollable Menu

RBI ने बैंकों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले जिलों में नोट जांचने की मशीनें लगाने का निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बैंकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले जिलों में स्थित उनकी शाखाओं में नोट की जांच करने वाली मशीनें लगी होनी चाहिए। केंद्रीय बैंक ने पाया कि नकली मुद्रा की पहचान के लिए कुछ बैंकों के प्रयास पर्याप्त नहीं थे। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में जारी एक मास्टर निर्देश के माध्यम से बैंकों को नकली नोटों की पहचान करने, सूचना देने और उनकी निगरानी करने पर व्यापक निर्देश जारी किए थे।

बैंकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे नकदी संभालने वाले अपने सभी कर्मचारियों को असली बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं के बारे में प्रशिक्षित करें, ताकि वे नकली नोटों की पहचान कर सकें। इसके अलावा, बैंक को मिलने वाले सभी बैंक नोटों की प्रामाणिकता की जांच मशीनों के माध्यम से की जाएगी, सभी मामलों में जाली नोटों को जब्त किया जाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में जाली नोट लाने वाले को वापस नहीं लौटाया जाएगा तथा बैंक स्तर पर उसे नष्ट भी नहीं किया जाएगा। निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पहचान किए गए सभी जाली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) की सूचना देना अनिवार्य है।

एक परिपत्र के मुताबिक, रिजर्व बैंक के विश्लेषण से पता चलता है कि इस मामले में कुछ बैंकों के प्रयास पर्याप्त नहीं थे। परिपत्र में बैंकों को अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है ताकि एफआईसीएन की प्रभावी ढंग से पहचान करने, उन्हें जब्त करने और उनकी सूचना देने के लिए क्षमता और तैयारी को और मजबूत किया जा सके।’’ परिपत्र में कहा गया है कि मौजूदा निर्देशों के अलावा, बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे जिलों की शाखाएं नोट सत्यापन वाली मशीनों से लैस हों।

Continue reading on the app

Viral: डुप्लीकेट मस्क! चीन के इस शेफ को देखकर खुद Elon Musk भी धोखा खा जाएं; वीडियो वायरल

China's Elon Musk Lookalike: चीन में एलन मस्क जैसे दिखने वाले एक बारबेक्यू शेफ मा जियानपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है. वायरल क्लिप देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

लड़कर हारी भारतीय टीम, विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष

ओंटारियो में खेले गए विश्व जूनियर स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरे साल कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में भारत को अमेरिका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. Fri, 31 Jul 2026 18:03:44 +0530

  Videos
See all

Noida में अवैध कब्जों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर | UP News | Bulldozer Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:46:32+00:00

Taslima Nasrin News : तस्लीमा नसरीन की एंट्री से West Bengal में मची हलचल | Kolkata | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:45:07+00:00

Devesh Kumar BJP MLC Resign: बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया पद से इस्तीफा | BJP | Deepak Prakash #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:45:30+00:00

Taslima Nasrin News : 19 साल बाद बंगाल लौटीं तसलीमा नसरीन #westbengal #taslimanasrin #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T12:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers