15 साल बाद फिर चला 'हॉन्टेड' का जादू, मिथुन के बेटे की फिल्म ने पहले दिन कई मूवीज को पछाड़ा!
Haunted 3D Echoes Of The Past Collection Day 1: क्या महाक्षय चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3D: ईकोज़ ऑफ़ द पास्ट' ने कंगना रनौत को बड़ा झटका दे दिया? क्या हॉरर फिल्म ने दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया? क्या 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया? क्या बॉक्स ऑफिस पर फिर हॉरर फिल्मों का राज लौट आया है?
Police raid: अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस की छापेमारी, PA सुमित रॉय की तलाश में पहुंची टीम
Abhishek Banerjee Kolkata residence raid: शनिवार की सुबह कोलकाता में टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर उस वक्त हलचल मच गई, जब पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। शालबोनी पुलिस स्टेशन और कोलकाता पुलिस के जवानों ने मिलकर अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी की। सुरक्षा के लिहाज से वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (PA) सुमित रॉय की तलाश में की गई है। सूत्रों का कहना है कि सुमित रॉय पर पार्टी के टिकट दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही है और सुमित रॉय की भूमिका की पड़ताल के लिए उन्हें ढूंढ़ रही है।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: A large contingent of police personnel from Kolkata Police's Kalighat Police Station and Shalboni Police Station, accompanied by central security forces, arrived at the residence of Trinamool Congress MP Abhishek Banerjee. More details are awaited.… pic.twitter.com/LcwV4gxLx0
— Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
ममता बनर्जी पहुंचीं आवास
इस छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद फिलहाल टीम वहां से रवाना हो चुकी है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि अभी तक अभिषेक बनर्जी या उनके कार्यालय की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस की टीम ने आवास परिसर में गहन तलाशी ली और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वहां से निकल गई। सुमित रॉय के खिलाफ लग रहे आरोपों की जांच अब पुलिस के लिए प्राथमिकता बनी हुई है। मामले के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए टीएमसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।




Haribhoomi



















