IND vs AFG Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी, क्या आज मैच हो पाएगा पूरा, रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी वनडे सीरीज में खेलने उतर रही है. धर्मशाला में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. बारिश ने मैच का मजा पहले ही खराब कर दिया है. टॉस को तय समय पर नहीं किया जा सका. फिलहाल दोनों टीम के खिलाड़ी बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं.
AIIMS भोपाल में मासूम की मौत पर उमंग सिंघार भड़के, बोले- “ये हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही द्वारा की गई हत्या है”
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित AIIMS में हुई लापरवाही ने अस्पताल कर्मचारियों की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, एक नर्स द्वारा कैंसर पीड़ित 3 साल के सार्थक को शव को प्रिजर्व रखने वाला इंजेक्शन देना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, जाँच के बाद इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसर पर एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन कांग्रेस इस मामले में सरकार पर हमलावर है और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रही है
मासूम सार्थक की मौत पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गुस्से में हैं, उन्होंने X पर लिखा- ” भोपाल AIIMS में मासूम सार्थक की मौत हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही द्वारा की गई हत्या है, 3 वर्षीय कैंसर पीड़ित मासूम को दवा की जगह फॉर्मेलिन का इंजेक्शन लगा दिया गया, वही रसायन जो शव और बायोप्सी सैंपल सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल होता है”।
कांग्रेस की मांग सीएम संज्ञान लें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
सिंघार ने लिखा- “सबसे शर्मनाक बात यह है कि बच्चे के पिता ने तीन बार नर्स को चेताया, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा एक मासूम की जान चली गई। जहाँ जीवन बचाने की जिम्मेदारी हो, वहाँ ऐसी लापरवाही अपराध नहीं बल्कि अमानवीयता की पराकाष्ठा है, क्या यहीं देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक की कार्यप्रणाली है? उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं विषय को संज्ञान में ले दोषियों पर सिर्फ FIR नहीं, कड़ी और दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।”
बेहतर इलाज के लिए AIIMS में किया भर्ती, मिली मौत
आपको बता दें सागर जिले के ग्राम कौरजा निवासी सिद्धार्थ यादव ने अपने 3 साल के मासूम बेटे सार्थक को एम्स भोपाल में बेहतर इलाज के लिए 15 दिसंबर 2025 को भर्ती कराया था, उसे ब्लड कैंसर था, अस्पताल में इलाज के दौरान 17 दिसंबर को सार्थक की आईवी लाइन चौक हो गई इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर मधुबाला शर्मा ने पलंग के किनारे रखी सिरिंज से इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद सार्थक की मत हो गई बाद में जाँच में मालूम चला कि सिरिंज में आईवी फ्लश नहीं फार्मेलिन था।
दो नर्सिंग स्टाफ पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया पिता बोले मैंने नर्स को 3 बार रोका था और कहा था सिरिंज में फ्लश नहीं हिया फिर भी उन्होंने इंजेक्शन दे दिया, इतने गंभीर मामले में भी सिस्टम की एक और लापरवाही सामने आई, केस डायरी भोपाल से सागर भेजी गई फिर उसे भोपाल वापस आने में समय लगा और 93 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में मधुबाला शर्मा और अनुका गुजराती पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




