Responsive Scrollable Menu

कोई बात नहीं, सिर्फ हमला...Iran ने ठुकराया ट्रंप का ऑफर

ईरान ने अमेरिका की डील को ठुकरा दिया है। ट्रंप एक तरफ व्हाइट हाउस में मीटिंग कर रहे हैं और पत्रकारों से कह रहे हैं कि उनकी ईरान के साथ डील हो गई है। ईरान अमेरिका की सारी शर्तों को मानने पर राजी भी हो गया है। दूसरी तरफ ईरान ने साफ कह दिया है कि उसने अमेरिका की ना तो कोई शर्त मानी है और ना ही अमेरिका और ईरान की कोई डील हुई है। यानी कि हमले जरूर थम चुके हैं लेकिन युद्ध अभी तक थमा है या नहीं। इसको लेकर अभी भी कंफ्यूजन बाकी है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिकी सैनिकों का एक छोटा समूह कल ही ईरान में घुसकर पूरे ईरान पर कब्जा कर सकता है। साथ में यहां पर यह भी कहा गया है कि अगर मैं चाहूं तो यानी कि यह बात डॉनल्ड ट्रंप कह रहे हैं। एक और ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश की खबर है।  इसमें ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आज रात ईरान पर और भी बड़े हमले और शक्तिशाली बम हमले करेगा और कहा कि अमेरिका अभी भी तेहरान से बातचीत कर रहा है। लेकिन उनकी प्राथमिकता ईरान के तेल व्यापार केंद्र खर्ग द्वीप पर कब्जा करना है। यानी कि ईरान में कब्जा करने और ईरान में जमीन पर सैनिक उतारने, बड़ा हमला करने की धमकी ट्रंप ने ईरान को एक रात पहले दे दी थी। कुछ ही घंटों के बाद भारत के समय के मुताबिक कहें तो रात से दिन हुआ और खबर ये आ गई कि डॉनल्ड ट्रंप ने अब हमला करने का जो अपना प्लान था वो टाल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 60 KM दूर थी दुश्मन की फौज! असली गद्दार तो अजरबैजान निकला

व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया और कहा कि डॉन्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान पर अपने हमलों को रोक दिया है क्योंकि ईरान ने अमेरिका की डील को मान लिया है। स्वीकार कर लिया है। अमेरिका का दावा है और डॉनल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान ने अमेरिका की सारी शर्तों को मान लिया है जो ईरान के आगे उन्होंने रखी थी। इसमें ईरान के न्यूक्लियर हथियार एनरिच यूरेनियम से जुड़ी हुई शर्तें हैं जो ईरान ने मान ली है। ये अमेरिका का दावा है। लेकिन इसी दावे पर इसी खबर पर अब ईरान की ओर से जवाब आ चुका है। द हॉर्मोज लेटर के हवाले से खबर है जिसमें यह लिखा है कि ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस नए दावे को सिरे से खारिज कर दिया है कि ईरान में सर्वोच्च नेता समेत सभी ने समझौते को मंजूरी दे दी है। द होर्मुज लेटर के हवाले से एक खबर है जिसमें लिखा है कि मंत्रालय का कहना है कि किसी ने भी इस समझौते को स्वीकार नहीं किया है और कोई समझौता हुआ ही नहीं है। आगे कहा गया है कि किसी भी समझौते के लिए अमेरिका को ईरान की सभी मांगों को मानना होगा जिसमें यह शर्त भी शामिल है कि वह समृद्ध यूरेनियम नहीं सौंपेगा या परमाणु रियायतें नहीं देगा। स्टेट ऑफ हॉर्मोस स्थाई रूप से ईरानी प्रबंधन के अधीन रहेगा और 24 अरब डॉलर जो उनकी रुकी हुई धनराशि है वह भी ईरान को दे दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अपनी चीजें अपने पास रखिए, मैं किसी और को बेच दूंगा...चीन का मिला साथ तो लूला ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

ईरान का कहना है कि अगर वह दबाव में झुकता तो वह एक साल पहले ही झुक गया होता ना कि लगातार अमेरिका की बमबारी के बाद। साथ ही ईरानी प्रवक्ता ने ट्रंप के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि समझौते पर साइन होने पर स्टेट ऑफ फॉर्मस फिर से खुल जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि यह ईरानी प्राधिकरण के अधीन आता है और बंद है और सुरक्षित आवागमन संभव नहीं है। आगे ईरान ने ट्रंप के इस नए दावे को भी खारिज किया है कि उन्होंने ईरान पर आज रात के हमलों को रद्द करने के लिए समझौता किया है। ईरान ने इसको बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसा कोई समझौता हुआ ही नहीं है और ट्रंप के सभी शब्दों को उसी तरीके से नजरअंदाज किया जाना चाहिए जैसे कि उन्होंने पिछले दो महीनों में 38 बार समझौते की घोषणा करी थी। तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक एक वरिष्ठ इजरयली अधिकारी ने चैनल 12 को बताया कि उन्हें किसी भी समझौते के होने की जानकारी नहीं है। यह बात यह खबर अब ईरान की ओर से कही जा रही है कि उनके और अमेरिका के बीच कोई समझौता हुआ नहीं है और ना ही अमेरिका की जो डील है उस पर ईरान राजी हुआ है।

Continue reading on the app

MP Board 12th Result : एमपी बोर्ड 12वीं सेकेंड एग्जाम में 40 फीसदी विद्यार्थी फेल, 10th रिजल्ट कब

MP Board 12th Second Exam Result : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का नियमित एवं स्वाथ्यायी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Team India की नई पहेली: Kohli-Pandya के बिना कैसी होगी प्लेइंग XI? Coach Gambhir की अग्निपरीक्षा

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की चोटों ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत का 2027 वनडे वर्ल्ड कप का सफ़र शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में शुरू हो रहा है, जहाँ वे तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में अफ़गानिस्तान का सामना करेंगे। तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाज़ी करेगा? अगर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल की बात मानें, तो मैनेजमेंट विराट कोहली की नंबर 3 वाली जगह पर दो या तीन बल्लेबाज़ों को रोटेट करने पर विचार कर रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ रचेंगे इतिहास, Amarnath का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जहां तक ​​नंबर 3 स्लॉट की बात है, तो हम इस सीरीज़ के दौरान इस पर विचार करेंगे। चाहे ईशान (किशन) हों, केएल (राहुल) हों या यशस्वी (जायसवाल), यह एक अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ वनडे मैच होने वाले हैं और हम खिलाड़ियों को अलग-अलग पोज़िशन पर खेलने का मौका देंगे ताकि हमें बेहतर अंदाज़ा हो सके कि हम टीम को कैसे बनाना चाहते हैं और हमारे पास क्या-क्या विकल्प हैं।

हार्दिक पांड्या के न होने से 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए दूसरे ऑप्शन खोजने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है, और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का मानना ​​है कि नितिश कुमार रेड्डी को मौका मिलना चाहिए। मोर्केल ने कहा कि आप हमेशा अपने ऑप्शन देखते हैं, चाहे वह बैटिंग हो, बॉलिंग हो या ऑलराउंडर हों। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, हार्दिक कैंप में शामिल होने से ठीक पहले मामूली चोट के कारण यह सीरीज़ नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन फिर भी, यह नितिश कुमार रेड्डी के लिए एक और मौका है। वह पिछले कुछ सालों से शानदार खेल रहे हैं और उन्होंने अपने खेल पर काफ़ी मेहनत की है। स्क्वाड में आने वाले नए बॉलर्स की तरह, इस रोल वाले खिलाड़ियों के लिए भी यह मौका है कि वे आगे आएं और शायद सेलेक्टर्स के लिए मुश्किल खड़ी कर दें।
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli का Kane Williamson के लिए भावुक संदेश: 'प्रतिद्वंद्वी से दोस्त तक का सफर बेहद खास'


मॉर्कल को उम्मीद है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर इस श्रृंखला में इन युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि गौतम इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम की जर्सी में खेलने का अवसर देंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना बिल्कुल अलग अनुभव होता है। हम उन्हें मौका मिलने को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच फिटनेस हासिल कर रोहित शर्मा भी अभ्यास सत्र में शामिल हुए। मॉर्कल ने कहा, ‘‘रोहित ने सभी फिटनेस परीक्षण पास कर लिए हैं। उन्हें खेलने की पूरी मंजूरी मिल चुकी है। अगर कोई छोटी-मोटी परेशानी भी थी, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। वह अच्छी तरह अभ्यास कर रहे हैं और पूरी तरह फिट हैं। उन्हें मैदान पर देखने का इंतजार है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
 
Sat, 13 Jun 2026 12:53:52 +0530

  Videos
See all

A year after Air India crash, families still wait for answers | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:29+00:00

Bihar News: डेढ़ साल की मासूम से बलात्कार, मोहम्मद रजिक गिरफ्तार | Police Action | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:58+00:00

G-7 Summit: फ्रांस रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा | shorts | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:03+00:00

Jaspal Rana Demise: कोच को अंतिम विदाई देते हुए खुद को नहीं संभाल पाईं मनु भाकर! | Shooter |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers