Bharathiraja Net Worth: भारतीराजा के पास थी करोड़ों की प्रॉपर्टी, बेटे की मौत से लगा सदमा, दर्द भरी रही लाइफ
एक्टर और फिल्ममेकर भरतीराजा का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिछले कुछ महीनों से उन्हें सांस संबंधी दिक्कतों और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था. इस वजह से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. उनके निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. भारतीराजा ने सिर्फ तमिल फिल्में ही नहीं, बॉलीवुड फिल्मों को भी डायरेक्ट किया था.
कर्नाटक CM शिवकुमार ने सेब खाकर समर्थकों पर फेंके, Video:भाजपा बोली- जनता भीख नहीं, सम्मान मांगती है, ऐसा व्यवहार कांग्रेस की सोच का आईना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार का वीडियो वायरल है। इसमें वह 2 सेब थोड़े-थोड़े खाकर अपने समर्थकों की ओर फेंकते नजर आ रहे हैं। भीड़ में शामिल लोग भी शिवकुमार के जूठे सेब पाने की लिए मशक्कत करने लगते हैं। शिवकुमार के इस वीडियो को भाजपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिन लोगों के वोट से आप सत्ता में आते हैं, उन्हीं लोगों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच का आईना है। पोस्ट में लिखा गया कि सम्मान शब्दों से नहीं, व्यवहार से दिखता है और जनता भीख नहीं मांगती, सम्मान मांगती है। जब सम्मान की जगह अहंकार दिखे, तब जनता जवाब भी देती है। सेब विवाद की 4 तस्वीरें… 7 जून की घटना, वीडियो वायरल हुआ दरअसल, 7 जून को सीएम शिवकुमार बेंगलुरु साउथ के होराहल्ली गांव में पार्टी कार्यक्रम में गए थे। वहां पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दो क्रेश मशीन पर सेब फल से बनी हुईं दो बड़ी-बड़ी माला लटकाई गई थीं। शिवकुमार खुली छत वाले वाहन पर खड़े थे। एक-एक कर दोनों मालाएं उनके करीब लाई गईं। इसके बाद शिवकुमार ने दोनों मालाओं से सेब तोड़कर थोड़-थोड़ खाए और समर्थकों की ओर फेंक दिए। ------------------------------ कर्नाटक CM से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3 दिन पुरानी शिवकुमार कैबिनेट से मंत्री का इस्तीफा:पसंदीदा विभाग न मिलने से नाराज; कर्नाटक CM बोले- चिंता की बात नहीं, मामला सुलझा लेंगे कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक दिन पहले ही विभाग बांटे थे। रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे, लेकिन उन्हें जल संसाधन विभाग दे दिया गया था। रेड्डी ने मीडिया से कहा, 'मैं अब भी कांग्रेस में हूं, पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा।' पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















