Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का बजा डंका, पहले ही दिन दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. जिनमें मोहनलाल (Mohanlal) की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी शामिल हो गई है. मोहनलाल की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 21 मई को ही रिलीज हुई और इसने आते ही धमाल मचा दिया है. वहीं, अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है जो शानदार रहा है. इतना ही नहीं, इसने ओपनिंग डे में ही दुनियाभर में नया रिकॉर्ड बना डाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में-
ओपनिंग डे में मचाया धमाल?
मोहनलाल की दृश्यम 3 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. मोहनलाल के फैंस ने जहां इस सस्पेंस फिल्म की सराहना की, तो वहीं कई लोगों को इसकी स्टोरीलाइन और प्लॉट पसंद नहीं आया. लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने घरेलू बाजार में अच्छी ओपनिंग की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अपने पहले दिन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 1) 15.85 करोड़ की कमाई की है.
किस भाषा से की कितनी कमाई?
मालूम हो कि दृश्यम 3 एक मलयालम फिल्म है. लेकिन ये इसके अलावा 3 और अन्य भाषा में रिलीज हुई है. जिनमे से फिल्म ने पहले दिन 13.70 करोड़ मलयालम से, 0.45 करोड़ तमिल से, 1.50 करोड़ तेलुगु से और 0.20 करोड़ कन्नड़ से कमाए है. फिलहाल ये फिल्म हिंदी में नहीं आई है, क्योंकि इसके हिंदी रीमेक को एक अलग कहानी के साथ बाद में रिलीज किया जाएगा, जो अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 होगी. ये फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Delhi Review: Dreamy Romance नहीं, Relationship Reality है अनन्या- लक्ष्य की फिल्म
पहले ही दिन दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड
बिना हिंदी में रिलीज हुए मोहनलाल की दृश्यम 3 ने पहले ही दिन शानदार कमाई की है. लेकिन इस फिल्म को विदेशों में और भी ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिला है.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपने पहले दिन ओवरसीज में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद , फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी के साथ, ये फिल्म पहले दिन ही वर्ल्डवाइड साल 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
बता दें, कि 'दृश्यम 3' मलयालम फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम के 40.63 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, अब ये अथिराडी को टक्कर देने की तैयारी में है. जिस तरह से फिल्म ने ओपनिंग की है, ऐसे में लग रहा है कि ये थ्रिलर फिल्म 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन जाएगी. बता दें, कि ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है, खासतौर पर इसका सस्पेंस काफी अच्छा है.
क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी?
मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की कहानी की बात करे तो इसकी शुरुआत दृश्यम 2' के अंत से ही होती है. मोहनलाल जो जॉर्जकुट्टी के रोल में हैं, उनके और पुलिस के बीच का चूहे-बिल्ली का खेल अब एक नए अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गया है. इस बार जॉर्जकुट्टी का सामना किसी बाहरी पुलिस अधिकारी से नहीं, बल्कि एक नए और अधिक जटिल रहस्य से होता है. फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, और मुरली गोपी जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: Cannes 2026 के लिए बेटी संग रवाना हुई ऐश्वर्या राय, GDN का पोस्टर हुआ जारी
रोमांच के चरम पर पहुंचा IPL! CSK हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच है टक्कर
IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 तेजी से प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है और फैंस को रोजाना हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल रहे हैं. गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद चेन्नई की टीम अब एलिमिनेट हो चुकी है. वहीं, गुजरात ने टॉप-2 के लिए दावा ठोका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको अंक तालिका पर सभी अपडेट्स के बारे में बताते हैं...
चेन्नई सुपर हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सीएसके के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने वापसी की और प्लेऑफ के लिए दावा ठोका था.
मगर, अब वह एलिमिनेट हो चुकी है. सीजन में फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते, 8 मैच हारे और 12 अंक के साथ अपना सफर खत्म किया. बता दें, CSK से पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.
Superfans, we understand and share your emotions.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 21, 2026
It’s been a season of highs and lows, and your support meant everything to us.
We know how much this badge means, and we’ll keep striving to bring the smiles back next year.
Keep the yellow flag flying high with pride. ???? pic.twitter.com/3bZWB4weEf
4 टीमों के बीच अभी भी है प्लेऑफ की जंग जारी
आईपीएल 2026 की प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी चार टीमें भिड़ रही हैं. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स. इसमें राजस्थान के पास टॉप-4 में क्वालीफाई करने का सबसे अच्छा मौका है. फिलहाल राजस्थान 14 अंक के साथ चौथे पायदान पर है. अगर, RR को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा. यदि ऐसा होता है, तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वरना, उसे उम्मीद करनी होगी कि बाकी की बची टीमें अपने आखिरी लीग मैच हार जाएं.
वहीं, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 13-13 अंक हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों को ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने-अपने आखिरी लीग मैच जीतने होंगे. साथ ही उन्हें उम्मीद करनी होगी कि आरआर अपना आखिरी लीग मैच हार जाए. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 12 अंक है और उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी लीग मैच बड़े अंतर से जीतना होगा, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके. इसके साथ ही बाकी की तीनों ही टीमों के आखिरी मैच में हारने की उम्मीद भी करनी होगी.
गुजरात टाइटंस ने ठोका टॉप-2 का दावा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL 2026 की प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. आरसीबी 18 अंक और +1.065 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज है. मगर, आरसीबी का आखिरी लीग मैच अभी बाकी है.
जबकि गुजरात टाइटंस ने 14 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें 18 अंक और +0.695 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. अब तीसरे नंबर पर 16 अंक के साथ मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम यदि अपना आखिरी लीग मैच हार जाती है या फिर छोटे अंतर से जीतती है, तो गुजरात की टीम टॉप-2 में फिनिश कर सकती है.
ये भी पढ़ें: CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बने बॉलर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















