चांदी का दिल... बाईपास सर्जरी सफल होने पर श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया अनोखा भेंट, सबके उडे़ होश
Udaipur Sanwaliya Seth News: राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में एक अनोखी भेंट चर्चा का विषय बनी हुई है. दिल की बाईपास सर्जरी सफल होने पर एक श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का हार्ट अर्पित किया. मंदिर प्रशासन के अनुसार यह पहली बार है जब किसी भक्त ने इस तरह का विशेष चांदी का हार्ट भेंट स्वरूप चढ़ाया है. श्रद्धालु का मानना है कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से उनकी सर्जरी सफल हुई, इसलिए उन्होंने आस्था और कृतज्ञता के रूप में यह अनोखी भेंट अर्पित की. मंदिर में इस विशेष चढ़ावे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की उत्सुकता भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सांवलिया सेठ में लोगों की गहरी आस्था है और यहां भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर अलग-अलग तरह की भेंट चढ़ाते हैं.
डगमगाते-डगमगाते आखिर बच ही गई थलापति विजय की सरकार, मंत्री से पहले थे इनकार अब 2 ने ली शपथ
Vijay Government Cabinet Expansion: तमिलनाडु में थलापति विजय सरकार को बड़ा राहत भरा सहारा मिल गया है. पहले मंत्री पद से दूरी बनाने वाले VCK और IUML अब सरकार में शामिल हो गए हैं. दोनों दलों के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ लेकर विजय सरकार को स्थिरता का संदेश दिया है. कांग्रेस पहले ही गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है. अब कैबिनेट में कुल 34 मंत्री हो गए हैं और सिर्फ एक पद खाली है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सहयोगी दलों के शामिल होने से सरकार गिरने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. विजय की यह राजनीतिक मैनेजमेंट उनकी पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















