Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है. आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने वो कर दिखाया है, जो उन्होंने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कभी नहीं किया था. जीटी ने ऐसा सीएसके के खिलाफ क्या किया है, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. 

गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास

दरअसल, बीते गुरुवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही गुजरात ने सीएसके के खिलाफ वो कर दिया, जो कोई नहीं कर पाया. ये गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब) से बन गई है. इसके साथ ही ये जीटी की रनों से हिसाब से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है.

इससे पहले गुजरात टाइटंस ने रनों के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत 82 रनों से दर्ज की थी, जो इस सीजन यानी कि आईपीएल 2026 में ही आई थी. अब 89 रनों की जीत गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बन गई है. उन्होंने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी तीसरी जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77 रनों से इसी सीजन हासिल की है. 

GT के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर

89 रन बनाम CSK, अहमदाबाद, 2026
82 रन बनाम SRH, अहमदाबाद, 2026
77 रन बनाम RR, जयपुर 2026
62 रन बनाम LSG, पुणे, 2022
62 रन बनाम MI, अहमदाबाद 2023 (Q2)

कैसा रहा GT vs CSK मैच का हाल

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रनों पर ढेर हो गई और 89 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. ये जीटी की इस सीजन में 9वीं जीत है.

इस मुकाबले में जीटी के लिए साई सुदर्शन ने 84 और शुभमन गिल ने 64 और जोस बटलर ने 57 रनों का योगदान दिया. वहीं सीएसके के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 47 रनों का योगदान दिया. वहीं कार्तिक शर्मा और अंशुल कंबोज ने 19-19 रनों का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें : 'हम असफल रहे, हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी नहीं..' हार के साथ सीजन का अंत करने पर क्या बोले CSK के कप्तान गायकवाड़?

Continue reading on the app

Bhojshala: भोजशाला में 721 साल बाद शुक्रवार को हुई आरती, अब तक इस दिन हिंदुओं की एंट्री बैन थी

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर में शुक्रवार को अखंड पूजा और महा आरती का आयोजन किया जा रहा है. कोर्ट के फैसले के बाद यह पहला शुक्रवार है, जिसको लेकर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुबह से ही हिंदू पक्ष के लोगों का भोजशाला पहुंचना शुरू हो गया है. भोजशाला परिसर में लगे उस बोर्ड को भी पोत दिया गया है, जिस पर पहले लिखा था, “शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित”. बता दें कि 721 साल बाद पहली बार शुक्रवार को परिसर में हिंदुओं की एंट्री हुई है.

वहीं, गर्भगृह में महा आरती और पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हिंदू पक्ष आज गर्भगृह में मां सरस्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ पूजा-अर्चना करेगा. पूरे गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जारी हैं.

प्रशासन ने परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो. भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है.

 

Continue reading on the app

  Sports

भैय्या मत बोलना अब ...प्रिंस यादव को टीम इंडिया में जैसे मिली जगह अर्शदीप सिंह के बदले सुर

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव को पहली बार चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह दी है. टीम सलेक्शन के बाद टीम के सीनियर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया है इसमें प्रिंस को वो भैय्या बोलने के लिए मना करते नजर आ रहे हैं. Fri, 22 May 2026 09:42:45 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers