Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 GT vs CSK Match Highlights | गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रन से रौंदकर प्लेऑफ की रेस से किया बाहर

सलामी बल्लेबाजों—साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल—की आतिशी पारियों के बाद मोहम्मद सिराज और राशिद खान की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस एकतरफा जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल अंक तालिका (Points Table) के शीर्ष दो (Top 2) में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। वहीं, इस शर्मनाक हार के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की नॉकआउट (प्लेऑफ) में पहुंचने की बची-खुची उम्मीदें भी पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं। गुजरात टाइटंस के अब 14 मैचों में 18 अंक हो चुके हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 13 मैचों में 18 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी पहले स्थान पर काबिज है। सुपरकिंग्स की टीम 14 मैचों में महज 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर सिमट गई है।

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire | तनावपूर्ण बातचीत के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते का मसौदा तैयार, कुछ ही घंटों में हो सकती है बड़ी घोषणा

 

टाइटंस के 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम सिराज (26 रन पर तीन विकेट), राशिद (18 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (32 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 13.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। सुपरकिंग्स की ओर से शिवम दुबे (47 रन, 17 गेंद, चार छक्के, चार चौके) शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सिर्फ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। टाइटंस ने सुदर्शन (84 रन, 53 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और गिल (64 रन, 37 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 229 रन बनाए। सुदर्शन ने जोस बटलर (नाबाद 57 रन, 27 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में 82 रन की साझेदारी की।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Cabinet Expansion | तमिलनाडु में फिर कैबिनेट विस्तार! विजय सरकार में शामिल होंगे VCK और IUML, बागी विधायकों को झटका

 

सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी (36 रन पर एक विकेट), स्पेंसर जॉनसन (47 रन पर एक विकेट) और अंशुल कंबोज (56 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरकिंग्स ने तीसरे ओवर में 29 रन तक ही अपने दोनों सबसे सफल बल्लेबाजों संजू सैमसन (00) और कप्तान रुतुराज गायवाड़ (16) के अलावा उर्विल पटेल (00) का विकेट भी गंवा दिया।

सिराज ने मैच की पहली ही गेंद पर सैमसन को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया और फिर अपने अगले ओवर में गायकवाड़ को बोल्ड किया। उर्विल भी सिराज की गेंद को हवा में खेलकर डीप स्क्वायर लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भी 14 गेंद में 24 रन बनाने के बाद कागिसो रबाडा की गेंद पर मिड ऑन पर कृष्णा के हाथों लपके गए। सुपरकिंग्स ने पावर प्ले में चार विकेट पर 58 रन बनाए। कार्तिक शर्मा (19) भी गिल के सटीक निशाने पर रन आउट हो गए जिससे सुपरकिंग्स का स्कोर पांच विकेट पर 63 रन हो गया।

गिल इसके बाद जेसन होल्डर की गेंद पर शिवम दुबे का मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे। दुबे ने इसका फायदा उठाकर अरशद खान पर छक्का और दो चौके मारे। दुबे ने होल्डर पर दो छक्के और एक चौके के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। दुबे ने रशिद खान पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को हवा में लहरा गए और गिल ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। कंबोज भी आठ गेंद में 19 रन बनाने के बाद राशिद की गेंद पर होल्डर को कैच दे बैठे जबकि डेवाल्ड ब्रेविस (08) भी इस स्पिनर का शिकार बने।

रबाडा ने नूर अहमद (01) और स्पेंसर जॉनसन (00) को आउट करके टाइटंस को जीत दिलाई। इससे पहले सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसके बाद गिल और सुदर्शन ने पावर प्ले में बिना विकेट के 62 रन जोड़कर टीम को प्रभावी शुरुआत दिलाई। गिल ने मुकेश पर चौके के साथ खाता खोला जबकि जॉनसन पर दो चौके मारे। सुदर्शन ने भी मुकेश की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। सुदर्शन ने कंबोज का स्वागत चौके के साथ किया जबकि गिल ने इस तेज गेंदबाज पर पारी का पहला छक्का मारा।

गिल ने नूर अहमद पर दो छक्कों के साथ सिर्फ 23 गेंद में मौजूदा सत्र का चौथा अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन ने कंबोज पर चौका और छक्का जड़ा और फिर शिवम दुबे पर चौके के साथ10वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। सुदर्शन ने नूर की गेंद पर एक रन के साथ 35 गेंद में लगातार पांचवां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। गिल हालांकि इसके बाद जॉनसन की गेंद को हवा में लहराकर दुबे को आसान कैच दे बैठे। बटलर ने आते ही जॉनसन पर चौका और नूर पर दो छक्के मारे। सुदर्शन ने गुरजपनीत पर छक्के और बटलर ने चौके के साथ 18वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। सुदर्शन ने अगले ओवर में कंबोज पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर मैथ्यू शॉर्ट को कैच दे बैठे। बटलर ने कंबोज पर लगातार दो चौकों के साथ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Continue reading on the app

Jyeshtha Adhik Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब है ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा? जानें सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Jyeshtha Adhik Purnima 2026: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. जब यह तिथि अधिकमास में आती है, तब इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. साल 2026 में ज्येष्ठ माह में अधिकमास पड़ रहा है, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है. इसी कारण इस बार आने वाली ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान-दान और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि अधिकमास की पूर्णिमा पर किए गए शुभ काम का फल कई गुना बढ़ जाता है. यही वजह है कि श्रद्धालु इस दिन गंगा स्नान, व्रत और दान-पुण्य को विशेष महत्व देते हैं. चलिए जानते हैं ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा कब है? साथ ही जानेंगे स्नान-दान का मुहूर्त और इसके धार्मिक महत्व के बारे में. 

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 मई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 31 मई 2026, रविवार को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, स्नान-दान और पूर्णिमा पर्व 31 मई 2026 को मनाया जाएगा. जबकि पूर्णिमा व्रत 30 मई, शनिवार को रखा जाएगा.

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 2026 स्नान-दान मुहूर्त

इस दिन स्नान, दान और पूजा के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं. मान्यता है कि इन शुभ समय में पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 34 मिनट से सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 41 मिनट तक

इन तीनों मुहूर्तों को पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना गया है.

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. इसलिए इस माह में आने वाली पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के दुख, दरिद्रता और मानसिक तनाव दूर होते हैं. इसके साथ ही चंद्र देव की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की आराधना करने से मन शांत रहता है और मानसिक परेशानियां कम होती हैं. धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पुराने पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है.

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पूजा विधि 

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें. इसके बाद भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें. पूजा में भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, पंचामृत और फल अर्पित करें. इस दिन विष्णु सहस्रनाम और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना भी बहुत शुभ माना गया है. पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, जल, वस्त्र, छाता, सत्तू, जौ और धन का दान करना शुभ माना गया है. गर्मी के मौसम में जलदान और पंखा दान का भी विशेष महत्व बताया गया है.

अधिक पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष हो, उन्हें इस दिन चंद्रमा को कच्चे दूध का अर्घ्य देना चाहिए. मान्यता है कि इससे मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

यह भी पढ़ें: Masik Durga Ashtami 2026: आज या कल... ज्येष्ठ मास की दुर्गा अष्टमी कब है? नोट करें सही डेट, पूजा नियम और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

भैय्या मत बोलना अब ...प्रिंस यादव को टीम इंडिया में जैसे मिली जगह अर्शदीप सिंह के बदले सुर

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव को पहली बार चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह दी है. टीम सलेक्शन के बाद टीम के सीनियर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सामने आया है इसमें प्रिंस को वो भैय्या बोलने के लिए मना करते नजर आ रहे हैं. Fri, 22 May 2026 09:42:45 +0530

  Videos
See all

Twisha Wedding Video : ट्विशा की शादी का हैरान कर देने वाला वीडियो! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:09:52+00:00

Shorts : महाकाल के दरबार पहुंची तमन्ना | Tamannaah Bhatia | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:23+00:00

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers