Responsive Scrollable Menu

Donald Trump के मूड-स्विंग्स से तबाह हो सकता है विश्व! एक पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, पुतिन के लिए सीधा न्योता!

वैश्विक राजनीति इन दिनों किसी संस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसी हो गई है, जिसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और इकलौते अभिनेता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद हैं। दुनिया भर के रणनीतिकार और कूटनीतिक पंडित रात को इस सुकून के साथ सोते हैं कि सब नियंत्रण में है, लेकिन सुबह ट्रुथ सोशल (Truth Social) का एक नोटिफिकेशन पूरे 'वर्ल्ड ऑर्डर' की धज्जियां उड़ा देता है। कभी नाटो सहयोगियों को सुरक्षा का बिल थमा दिया जाता है, तो कभी ईरान से लेकर यूरोप तक की सैन्य रणनीतियां एक ही ट्वीट (या पोस्ट) में बदल जाती हैं। दोस्त हैरान हैं, दुश्मन परेशान हैं और अंतरराष्ट्रीय नीतियां किसी रोलर-कोस्टर राइड की तरह ऊपर-नीचे हो रही हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया की कूटनीति अब किसी ठोस रणनीति पर नहीं, बल्कि वॉशिंगटन के मूड-स्विंग्स और पर्सनल केमिस्ट्री के भरोसे चल रही है!

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire | तनावपूर्ण बातचीत के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते का मसौदा तैयार, कुछ ही घंटों में हो सकती है बड़ी घोषणा

 

ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका पोलैंड में 5,000 और सैनिक भेजेगा जिससे ट्रंप और उनके प्रशासन द्वारा यूरोप में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को कम करने के बारे में हफ्तों से बदलते बयानों के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले कहा था कि वह यूरोप में सैनिकों की संख्या लगभग 5,000 तक कम कर रहा है और अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि लगभग 4,000 सैनिक अब पोलैंड में तैनात नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Cabinet Expansion | तमिलनाडु में फिर कैबिनेट विस्तार! विजय सरकार में शामिल होंगे VCK और IUML, बागी विधायकों को झटका

 

ट्रंप की सोशल मीडिया घोषणा से यूरोपीय सहयोगियों के लिए अनिश्चितता और बढ़ गई जो इन बदलावों से प्रभावित हुए हैं क्योंकि इससे पूर्व अमेरिकी प्रशासन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्यों पर अपनी रक्षा का पर्याप्त भार नहीं उठाने और ईरान युद्ध में समर्थन देने में विफल रहने की शिकायत कर चुका है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, ‘‘पोलैंड के वर्तमान राष्ट्रपति करोल नवरोकी के सफल चुनाव के आधार पर और उनके साथ हमारे संबंधों को देखते हुए, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका पोलैंड में अतिरिक्त 5,000 सैनिक भेजेगा।’’

कुछ दिन पहने चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा था कि ईरानी नेतृत्व द्वारा अमेरिका का ‘अपमान’ किया जा रहा है और उन्होंने युद्ध में रणनीति की कमी की आलोचना की थी जिसके बाद ट्रंप और पेंटागन ने कहा था कि वे जर्मनी में तैनात सैनिकों की संख्या घटा रहे हैं। ट्रंप ने फिर महीने की शुरुआत में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका 5,000 से कहीं अधिक सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा। पिछले सप्ताह तक सेना की दूसरी बख्तरबंद ब्रिगेड कॉम्बैट टीम, पहली कैवलरी डिवीजन के लगभग 4,000 सैनिक पोलैंड के लिए रवाना नहीं हुए थे।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने बताया कि यह तैनाती रद्द करना यूरोप में सैनिकों की संख्या कम करने के ट्रंप के आदेश का पालन करने के प्रयास का हिस्सा था। लंबी दूरी की मिसाइलें दागने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की जर्मनी में तैनाती भी रोक दी गई। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों के सांसदों ने इन कटौतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे यूक्रेन में चार साल से जारी युद्ध के दौरान सहयोगियों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों को गलत संदेश जाएगा।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

आईपीएल 2026: सुदर्शन ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराया। जीटी की इस जीत में साई सुदर्शन ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 53 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप वापस ले ली है।

Continue reading on the app

  Sports

‘हमारे पास जो हैं, उनसे ही खुश’… एमएस धोनी की अगले IPL में वापसी पर गायकवाड़ ने ऐसा क्यों कहा?

एमएस धोनी इस पूरे सीजन में एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे, जो कि 19 सीजन लंबे IPL में पहली बार हुआ है. CSK फैंस को अपने स्टार पूर्व कप्तान की कमी खली और अभी से ये जानने की बेकरारी है कि क्या धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं. Fri, 22 May 2026 09:11:50 +0530

  Videos
See all

NEET Paper Leak Case | NTA | Dharmendra Pradhan | CBI का बड़ा एक्शन.. छात्रों से की पूछताछ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:02:08+00:00

Twisha Wedding Video : ट्विशा की शादी का हैरान कर देने वाला वीडियो! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:09:52+00:00

Yogi Adityanath: 'जो डर गया, वो मर गया', छात्रों को CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:10:25+00:00

Maulana Sajid Rashidi ने Humayun kabir पर कही ये बात #shorts #news #samachar #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T02:01:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers