Responsive Scrollable Menu

एडल्ट फिल्मों में काम करने से लेकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक, जानिए Sunny Leone का सफर

Sunny Leone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. जैसा कि सभी जानते हैं  सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपनी अलग पहचान बनाई. एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर आसान नहीं था. उन्हें अक्सर उनके अतीत को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं.

बचपन और शुरुआती जिंदगी

सनी लियोनी का जन्म एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. बचपन में उनका नेचर काफी अलग था. वो खेलों में बेहद इंटरेस्ट रखती थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेलना पसंद करती थीं. एथलेटिक्स में भी उनकी काफी दिलचस्पी थी. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए. उन्होंने एक जर्मन बेकरी में नौकरी की और टैक्स और रिटायरमेंट से जुड़ी एक फर्म में भी काम किया. उस समय लोग उन्हें उनके असली नाम करणजीत कौर वोहरा के नाम से जानते थे.

19 साल की उम्र में बदली जिंदगी

सनी लियोनी ने महज 19 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. शुरुआत में उन्होंने समलैंगिक एडल्ट फिल्मों में काम किया. बताया जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर यह फैसला लिया था. धीरे-धीरे वो इस इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गईं.
सनी सिर्फ एडल्ट फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करती थीं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स का निर्देशन भी करती थीं. उन्होंने इसमें काफी सफलता हासिल की और करोड़ों रुपये कमाए. उन्हें इंडस्ट्री के अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया. सनी पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर जैसी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं और एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी विविड एंटरटेनमेंट से भी जुड़ी रहीं. सनी को कई AVN अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, जिन्हें एडल्ट इंडस्ट्री का ऑस्कर माना जाता है.

‘बिग बॉस’ से मिली नई पहचान

भारत में सनी लियोनी को असली पहचान साल 2011 में मिली, जब उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के पांचवें सीजन में एंट्री की. शो में उनकी मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसी दौरान मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट शो में पहुंचे और उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए ऑफर दिया. यही मौका सनी के बॉलीवुड करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड डेब्यू

सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म Jism 2 से बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज ने खूब चर्चा बटोरी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में काम किया. साल 2014 में वो Ragini MMS 2 में नजर आईं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और बोल्ड सीन ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी शोज में भी काम किया. एक समय ऐसा भी आया जब सनी लियोनी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला बन गई थीं. इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

निजी जिंदगी और परिवार

सनी लियोनी ने साल 2011 में Daniel Weber से शादी की. दोनों ने सिख और यहूदी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. वहीं शादी के बाद दोनों ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया. सनी और डेनियल कई एडल्ट प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि बाद में सनी ने बॉलीवुड और भारतीय मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाने पर पूरा ध्यान दिया. आज सनी तीन बच्चों की मां हैं. उन्होंने अपनी बेटी निशा को गोद लिया, जबकि उनके दो बेटे आशेर और नोआ का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. सनी अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं.

आलोचनाओं के बावजूद बनाई अलग पहचान

सनी लियोनी का जीवन हमेशा विवादों और चर्चाओं में रहा, लेकिन उन्होंने अपने काम और मेहनत के दम पर खुद को साबित किया. बॉलीवुड में शुरुआत के समय कई लोगों ने उनके अतीत को लेकर सवाल उठाए, लेकिन उन्होंने इन सबको नजरअंदाज करते हुए लगातार काम किया.
आज सनी लियोनी सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल पर्सनैलिटी और सोशल मीडिया स्टार भी हैं.

ये भी पढ़ें: 'जेल में कैदियों के लिए डांस किया था', Sapna Choudhary ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'कोर्ट में बहुत हैरेसमेंट झेली...'

Continue reading on the app

IPL 2026: अंक तालिका में टॉप पर गुजरात टाइटंस का कब्जा, SRH की हार से इन 3 टीमों का बिगड़ा पूरा खेल

IPL 2026 Points table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंत तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. अब गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ ही GT अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है. उसकी इस हार से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है. RCB को गुजरात टाइटंस की इस जीत के बाद अपना नंबर 1 का स्थान गंवाना पड़ गया है. इसके साथ ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का तीन टीमों का खेल पूरी तरह से बिगड़ चुका है. वो टीमें कौन सी हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं.

आईपीएल 2026 की अंत तालिका का हाल

इस समय आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंक लेकर नंबर 1 पर मौजूद हैं. उसके ठीक पीछे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. 

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम बनी हुई है. उसके 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के बाद 12 अंक है. प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स का कब्जा है. CSK के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अक लेकर छठवें स्थान है. 

अंक तालिका में इन टीमों की स्थिति बेहद खराब 

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे नीचे 4 पायदानों पर दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमश: बनी हुई है. दिल्ली के 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंक है और वो सातवें स्थान पर है. वहीं कोलकाता के 10 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 9 अंक हैं और वो आठवें स्थान पर है. मुंबई 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 9वें स्थान पर है. वहीं एलएसजी 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक लेकर 10वें स्थान पर हैं.

कौन सी है वो 3 टीमों जिनका पूरी तरह बिगड़ा खेल

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. गुजरात टाइटंस की इस जीत के बाद 3 टीमों का खेल खबरा हो गया है. इनमें राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल हैं. दिल्ली और कोलकात यहां से अपने सभी मैच जीत जाएंगी. तब भी उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल होगा. वहीं राजस्थान अगर एक भी मैच हार जाती है, तो वो लगभग आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें : GT vs SRH IPL 2026: हैदराबाद को 82 रनों से हराकर टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, कगिसो रबाडा-जेसन होल्डर की घातक बॉलिंग

Continue reading on the app

  Sports

शर्मनाक हार के बाद 12 लाख रुपये का फटका, पैट कमिंस को लिए कभी ना भूलने वाला रहा गुजरात टाइटंस का मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की दावेदार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान हैदराबाद के कप्तान को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया. Wed, 13 May 2026 12:17:27 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई के मौत से टूटे अखिलेश ! |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:45:21+00:00

Prateek Yadav Death Live: जहर देने से हुई प्रतीक यादव की मौत? अस्पताल के डॉक्टर ने क्या बताया ? |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:53:04+00:00

Shorts : कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत ? | Prateek Yadav | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T03:13:18+00:00

Prateek Yadav Death News : प्रतीक यादव मौत या हत्या? पोस्टमार्टम में क्या निकल? | Breaking | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T02:57:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers