MI vs CSK: चेन्नई के गेंदबाज पर आईपीएल के बीच टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, धोनी ने दिया सहारा
Mukesh Choudhary Mother Died: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है। उनकी मां प्रेम देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थीं और मुंबई के टाटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खत्म होने के तुरंत बाद मुकेश अपने गृह नगर राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने बड़े भाई डॉक्टर राजेश चौधरी के साथ मिलकर मां का अंतिम संस्कार किया। इस दुखद घटना के बाद टीम और क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
मुकेश चौधरी ने इस सीजन में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। खबर है कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम से फिर जुड़ गए थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह थोड़े समय का ब्रेक ले सकते हैं और पंजाब के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।
इस कठिन समय में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका पूरा साथ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी लगातार मुकेश के संपर्क में रहे और उन्होंने अस्पताल जाकर उनकी मां से भी मुलाकात की थी। यह टीम के भीतर खिलाड़ियों के बीच मजबूत रिश्तों को भी दिखाता है।
वहीं धोनी खुद भी इस सत्र में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। वह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि हाल ही में उन्होंने अभ्यास सत्र में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों का अभ्यास किया। मंगलवार को उन्होंने पूरे जोश के साथ अभ्यास किया, जबकि बुधवार को उन्होंने छोटा सत्र किया और बाद में फिर से अभ्यास के लिए लौटे।
अभ्यास के दौरान उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कुछ शॉट्स शानदार लगे तो कुछ मौकों पर वह गेंद से चूकते भी नजर आए। टीम के गेंदबाजी कोच के अनुसार, धोनी की वापसी पूरी तरह उनकी फिटनेस और मेडिकल टीम की संतुष्टि पर निर्भर करेगी।
इसी बीच मैदान पर एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब धोनी एक रोबोटिक कुत्ते के साथ खेलते नजर आए। उन्होंने उसे अपने इशारों की नकल कराने की कोशिश की, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो गया। कुल मिलाकर, एक तरफ टीम अपने खिलाड़ी के निजी दुख में साथ खड़ी है, तो दूसरी तरफ कप्तान की वापसी का इंतजार भी जारी है।
IND vs AFG: आईपीएल टीम के कप्तान का हो सकता टेस्ट डेब्यू, विकेटकीपर को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी
IND vs AFG Only Test: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट से पहले भारतीय टीम प्रबंधन मिडिल ऑर्डर को लेकर नए विकल्पों पर विचार कर रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और ऋतुराज गायकवाड़ को इस मुकाबले के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा। यह टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा और इसमें टीम संयोजन को लेकर कई अहम फैसले हो सकते।
रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन ध्रुव जुरेल को एक बल्लेबाज के रूप में आजमाने पर विचार कर रहा। जुरेल ने घरेलू क्रिकेट और लीग मुकाबलों में अपनी तकनीक और धैर्य से प्रभावित किया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल को तीसरे क्रम के लिए एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा, जहां वह साई सुदर्शन को चुनौती दे सकते। पडिक्कल इस समय बेंगलुरु की टीम के लिए शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे।
ऋतुराज का टेस्ट डेब्यू हो सकता
ऋतुराज गायकवाड़ को भी सेलेक्टर्स अहम विकल्प मान रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय परिस्थितियों में घूमती गेंद के खिलाफ गायकवाड़ उपयोगी साबित हो सकते। उनकी तकनीक और धैर्य उन्हें टेस्ट प्रारूप के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं। गायकवाड़ पहले भी लंबी पारियां खेलने की क्षमता दिखा चुके।
बुमराह के वर्कलोड पर है नजर
इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड का फोकस पूरी तरह टेस्ट चैम्पियनशिप पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड इस चक्र को प्राथमिकता दे रहा है, भले ही आगे वनडे विश्व कप भी होना है। इसी कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को संभालने की योजना बनाई जा रही।
भारत को अगले कुछ महीनों में 9 टेस्ट खेलने
सूत्रों के अनुसार बुमराह को टेस्ट मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रखना सबसे बड़ा लक्ष्य। उन्हें आगामी 9 टेस्ट में खेलने के लिए तैयार किया जा रहा। इसके लिए जरूरत पड़ने पर उन्हें कुछ वनडे मुकाबलों से आराम दिया जा सकता। बोर्ड चाहता है कि वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे के चार टेस्ट मैचों में पूरी तरह उपलब्ध रहें, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू पांच टेस्ट की बड़ी श्रृंखला के लिए भी उन्हें तरोताजा रखा जाए।
भारत अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट खेलेगा, इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड में दो टेस्ट होंगे। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला इस चक्र का सबसे अहम चरण होगी। फिलहाल भारत टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में छठे स्थान पर है, जहां टीम ने 9 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की हैं। ऐसे में आगे के मुकाबले टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





