रेत की तरह अक्षय कुमार के हाथ से फिसली ब्लॉकबस्टर फिल्म, तब जाकर हुआ इस सुपरस्टार का उदय, रातोंरात चमक उठी किस्मत
बॉलीवुड में कास्टिंग का खेल अनोखा है. अक्सर, किसी जाने माने स्टार के लिए लिखा गया रोल किसी और की झोली में चला जाता है और इतिहास बन जाता है. अक्षय कुमार के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ जब उन्होंने 90 के दशक की एक ऐसी फिल्म करने से मना कर दिया जिसमें विलेन को हीरो बनाया गया था. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बाजीगर' की. जब अक्षय कुमार ने यह डार्क और नेगेटिव किरदार निभाने से मना कर दिया, तो यह रोल शाहरुख खान को मिला और उस एक फिल्म ने अगले 30 सालों तक बॉलीवुड का भविष्य तय कर दिया.
फैमिली मैन के बाद अब गवर्नर बनने को तैयार मनोज वाजपेयी, रिलीज हुआ नई फिल्म का पोस्टर
बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी एक्टिंग के बहुत लोग फैन हैं। उनके फैंस की गिनती कर पाना मुश्किल है लेकिन जब भी एक्टर की फिल्म आती है। उसके सक्सेस से उनके फैंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन दिनों एक्टर को ओटीटी पर धूम मचाते देख जा रहा है।
बड़े पर्दे के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मनोज को अपना जलवा दिखाते हुए देखा गया है। सिनेमाघरों के साथ अब वो ऑनलाइन भी दर्शकों का अपनी फिल्मों से मनोरंजन कर दिल जीत रहे हैं। इसी बीच अब उनकी आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया गया है।
गवर्नर में दिखेंगे मनोज वाजपेयी
आज मनोज बाजपेयी का जन्मदिन है और इस खास मौके पर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल सेनी ने एक्टर की नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है जिसमें उसके नाम के साथ बैकग्राउंड में सस्पेंस नजर आ रहा है।
इस फिल्म का नाम गवर्नर द साइलेंट सेवियर रखा गया है। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आए इस पोस्टर ने फैंस के बीच उत्सुकता का माहौल बना दिया है।
View this post on Instagram
कैसी होगी कहानी
इस फिल्म की कहानी को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इससे चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है। इसमें मनोज बाजपेयी को एक कॉरिडोर में हाथ में सूटकेस लिए चलता हुआ देखा जा रहा है। पोस्टर में टैगलाइन लिखी है अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा। पोस्टर और टैगलाइन अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हाई वोल्टेज लीगल ड्रामा होने वाला है।
जो दूसरा पोस्टर सामने आया है उसमें एक हरे रंग की कुर्सी को हाईलाइट किया गया है। इसके साथ टैगलाइन लिखी है इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है और यह सिर्फ कुर्सी नहीं जिम्मेदारी है। जो भी पोस्टर और टैगलाइन दिखाई दे रही है। उससे ये साफ है कि यह देश के इर्द-गिर्द बनाए गई गंभीर और गहरी कहानी है।
पहली बार साथ करेंगे काम
यह पहली बार है जब विपुल अमृतलाल शाह और मनोज एक साथ काम करने वाले हैं। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाए जा रही इस फिल्म में इंटेंस ड्रामा देखने को मिलने वाला है। यह विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसके को प्रोड्यूसर आशिन ए शाह हैं। फिल्म की कहानी विपुल, सौरभ भरत, सुवेंदु भट्टाचार्जी, रवि असरानी ने मिलकर लिखी है। संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है और गीतकार जावेद अख्तर है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News




















