IND vs AFG: आईपीएल टीम के कप्तान का हो सकता टेस्ट डेब्यू, विकेटकीपर को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी
IND vs AFG Only Test: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट से पहले भारतीय टीम प्रबंधन मिडिल ऑर्डर को लेकर नए विकल्पों पर विचार कर रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और ऋतुराज गायकवाड़ को इस मुकाबले के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा। यह टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा और इसमें टीम संयोजन को लेकर कई अहम फैसले हो सकते।
रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन ध्रुव जुरेल को एक बल्लेबाज के रूप में आजमाने पर विचार कर रहा। जुरेल ने घरेलू क्रिकेट और लीग मुकाबलों में अपनी तकनीक और धैर्य से प्रभावित किया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल को तीसरे क्रम के लिए एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा, जहां वह साई सुदर्शन को चुनौती दे सकते। पडिक्कल इस समय बेंगलुरु की टीम के लिए शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे।
ऋतुराज का टेस्ट डेब्यू हो सकता
ऋतुराज गायकवाड़ को भी सेलेक्टर्स अहम विकल्प मान रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय परिस्थितियों में घूमती गेंद के खिलाफ गायकवाड़ उपयोगी साबित हो सकते। उनकी तकनीक और धैर्य उन्हें टेस्ट प्रारूप के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं। गायकवाड़ पहले भी लंबी पारियां खेलने की क्षमता दिखा चुके।
बुमराह के वर्कलोड पर है नजर
इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड का फोकस पूरी तरह टेस्ट चैम्पियनशिप पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड इस चक्र को प्राथमिकता दे रहा है, भले ही आगे वनडे विश्व कप भी होना है। इसी कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को संभालने की योजना बनाई जा रही।
भारत को अगले कुछ महीनों में 9 टेस्ट खेलने
सूत्रों के अनुसार बुमराह को टेस्ट मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रखना सबसे बड़ा लक्ष्य। उन्हें आगामी 9 टेस्ट में खेलने के लिए तैयार किया जा रहा। इसके लिए जरूरत पड़ने पर उन्हें कुछ वनडे मुकाबलों से आराम दिया जा सकता। बोर्ड चाहता है कि वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे के चार टेस्ट मैचों में पूरी तरह उपलब्ध रहें, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू पांच टेस्ट की बड़ी श्रृंखला के लिए भी उन्हें तरोताजा रखा जाए।
भारत अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट खेलेगा, इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड में दो टेस्ट होंगे। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला इस चक्र का सबसे अहम चरण होगी। फिलहाल भारत टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में छठे स्थान पर है, जहां टीम ने 9 मैचों में 4 जीत और 4 हार दर्ज की हैं। ऐसे में आगे के मुकाबले टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे ।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिल गई गुड न्यूज, मिचेल स्टार्क कब से खेलेंगे? हुआ साफ
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आखिरकार भारत आने की अनुमति मिल गई और वह मई की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने की उम्मीद कर रहे। कंधे और कोहनी की चोट से उबरने के बाद अब स्टार्क ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी। वह एक मई को जयपुर में होने वाले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते ।
36 साल के स्टार्क ने जनवरी के अंत के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला। उन्होंने एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 विकेट लिए थे और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस दौरान उन्होंने पांच मुकाबलों में कुल एक 153 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की थी, जिससे उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ा।
स्टार्क मई में आईपीएल में उतरेंगे
एशेज के बाद उन्होंने घरेलू प्रतियोगिता में सिडनी सिक्सर्स के लिए पांच मुकाबले खेले और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि, पर्थ के खिलाफ एक मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में वह बुरी तरह गिर गए थे, जिससे उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई। इसके बाद फरवरी में आराम करने के बावजूद जब उन्होंने दोबारा गेंदबाजी शुरू की, तो उन्हें हल्का दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण उनका भारत आना टल गया।
स्टार्क शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान भर सकते
शुरुआत में उनके भारत नहीं आने को लेकर काफी भ्रम की स्थिति थी। इस पर स्टार्क ने खुद सामने आकर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी और गलत खबरों पर नाराजगी भी जताई थी। अब खबर है कि सिडनी में उन्होंने बिना दर्द के अच्छी गेंदबाजी की है और वह शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हो सकते हैं।
भारत पहुंचने के बाद उन्हें मौसम और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने के लिए थोड़ा समय चाहिए होगा। इसके साथ ही उन्हें धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी की गति और फिटनेस बढ़ानी होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह एक मई के मुकाबले से उपलब्ध हो सकते हैं और बाकी सत्र में टीम के लिए खेलेंगे।
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी वापसी के करीब हैं। वह हैदराबाद की टीम के लिए शनिवार को अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं। कमिंस भी लंबे समय से चोट के कारण बाहर थे और अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि आने वाले डेढ़ साल में टीम को कई बड़े मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में स्टार्क, कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे तेज गेंदबाजों का फिट रहना टीम के लिए बेहद जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















