Responsive Scrollable Menu

F-22 से खतरनाक रूस का SU-57 M1, खरीदेगा भारत?

भारत और रूस के बीच Sukhoi SU 57 डील की चर्चा है और खास बात इसका एडवांस वेरिएंट M1 अब रिपोर्ट क्या कहती है वो जान लीजिए। दरअसल डिफेंस पोर्टल मिलिट्री वॉच मैगज़ीन के मुताबिक भारत और रूस के बीच लाइसेंस प्रोडक्शन को लेकर बातचीत हुई है। एडवांस स्टेज पर यह बातचीत पहुंच चुकी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत लगभग 100 से ज्यादा एसयू 57 खरीदने की योजना पर विचार कर रहा है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है और भारत तक भी इसकी पुष्टि नहीं करता। मिलिट्री वॉच मैगजीन के हवाले से ये बात सामने आई है। नए फाइटर जेट्स की तुरंत ज़रूरत है। हालांकि भारत खुद का स्टील फाइटर भी बना रहा है। लेकिन इसे ऑपरेशनल होने में समय लगेगा इसलिए एक इंट्रिम सॉल्यूशन की जरूरत है। अब बात करते हैं सच की। मौजूदा एसयू 57 पूरी तरह लो ऑब्जरवेशन नहीं माना जाता है। इसके इंजन और डिज़ाइन को लेकर कई एक्सपर्ट सवाल उठाते रहे हैं। इसलिए M1 वेरिएंट की चर्चा इतनी अहम हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में Army ब्रिगेडियर पर हमले का मामला, Police ने 4 फरार आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट के अनुसार SU 57 M1 में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पहला नया इंजन लगेगा जिसका नाम होगा AL51F1 इंजन जो ज्यादा पावरफुल ज्यादा कॉम्पैक्ट और बेहतर स्टील सिग्नेचर के साथ लैस होगा। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा पॉइंट है बदलाव का वो है एडवांस एवन। बेहतर सेंसर, बेहतर डाटा फ्यूज़ और नेटवर्क सेंट्रिक वॉारफेयर से यह लेस होगा। अब इसके अलावा रीडाज़ाइन फ्यूज़लेस बेहतर एोडायनेमिक्स और कम रडार सिग्नेचर यानी M1 वेरिएंट को ज्यादा स्टिल ऑप्टिमाइज्ड बनाया जा सकता है। अब सबसे दिलचस्प सा भारत की रणनीति। रिपोर्ट बताती है कि भारत पूरा ऑर्डर एक साथ नहीं देगा बल्कि डिफर्ड ऑर्डर देगा। मतलब पहले 30 से 40 एयरक्राफ्ट फिर अगला बैच फिर अपग्रेडेड वर्जन। इसका फायदा यह होगा कि तुरंत कमी पूरी हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई 'बेकार' था?

भविष्य में बेहतर टेक्नोलॉजी मिल जाएगी और रिस्क भारत कम उठाएगा और अगर तब तक HLM का तैयार हो जाता है तो भारत अपने घरेलू फाइटर जेट पर शिफ्ट हो जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल है क्या एसयू 57 M1 F22 रैप्टर से बेहतर होगा। सच क्या है? देखिए F22 अभी भी दुनिया के सबसे एडवांस 12 फाइटर जेट्स में से एक है। लेकिन SU 57 की खासियत है इसकी मल्टी रोल क्षमता।  स्टेल्थ सेंसर, पायलट ट्रेनिंग और मिशन प्रोफाइल पर। इसलिए अब यह कहना जल्दबाजी होगी कि Sukhoi 57, M1, F22 से बेहतर होगा। अब आते हैं राजनीति पर। अगर भारत रूस से इतनी बड़ी डील करता है तो अमेरिका की प्रतिक्रिया क्या हो सकती है? वो यह हो सकती है कि डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेता रूसी हथियारों के खिलाफ सख्त रूप अपना सकते हैं। इसी वजह से ऐसी डील्स अक्सर लो प्रोफाइल रखी जाती है। संभावना यह है कि किसी बड़े इवेंट जैसे कि ब्रिक्स समिट में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

Continue reading on the app

Lahore के बाद बलूचिस्तान में Unknown गनमैन का कहर, उड़ा डाली रिफाइनरी

पाकिस्तान में अननोन गनमैन का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और एक बार फिर बंदूकधारियों ने पाकिस्तान को दहला दिया है और इस बार उन्होंने निशाना बनाया है पाकिस्तान के अहम ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को। दरअसल पाकिस्तान के नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड के बलूचिस्तान में स्थित डिवारार्गनं साइट पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हमला दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में हुआ जो पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से पाकिस्तान के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियार बंद हमलावरों ने रिफाइनरी साइट पर फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजी, वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी तो नहीं ली है लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान की चिंताओं को पूरा बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan में नहीं अब भारत में होगी ईरान पीस डील? आसिम मुनीर हैरान

जिस रिफाइनरी पर हमला हुआ उस कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एतहात के तौर पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन को रोक दिया गया था। कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में नुकसान को सीमित बताया जा रहा है। लेकिन पूरी जांच अभी जारी है। हमले के बाद इलाके को पूरी तरीके से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा सील कर लिया गया और अब पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां वहां पर सर्च और जांच अभियान चला रही है। साथ ही में पूरे इलाके में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य तेल और गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है ताकि किसी और हमले को रोका जा सके। इस वक्त जहां अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट ऐसे ही गहराया हुआ है। ऐसे में और रिफाइनरी को अनन गनमैन की तरफ से निशाना बनाना पाकिस्तान के लिए नई मुसीबत खड़ा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

पाकिस्तान ने पहले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर रखा है क्योंकि उसके देश में तेल का संकट है। ऐसे में अगर ऑयल रिफाइनरी पर हमले होते हैं तो पाकिस्तान भारी मुसीबत में आ जाएगा। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बलूचिस्तान के इलाके में ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। खास करके ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। जिसका मकसद सिर्फ एक ही होता है कि पाकिस्तान को सिर्फ नुकसान नहीं पहुंचाना बल्कि उसकी आर्थिक गतिविधि को भी प्रभावित करना है। अननोन गन मैन इसी तरीके से काम कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Olympics Games के लिए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ICC के CEO ने दी अहम जानकारी

क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने के बाद क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने इसे लेकर अब बड़ी जानकारी दी है। दरअसल, संजोग गुप्ता ने बताया है कि 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिता लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी, जिसका गुरुवार 23 अप्रैल को शिलान्यास होगा। बता दें कि, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स आईपीएल की केकेआर फ्रेंचाइजी की सिस्टर  फ्रेंचाइजी है। 

इस दौरान संजोग गुप्ता ने कहा कि, ये इतिहास का एक अहम पल है क्योंकि आज हम जिस चीज की नींव रख रहे हैं वह सिर्फ एक क्रिकेट मैदान नहीं है। हम एक वादे की नींव रख रहे हैं। एक ऐसा वादा जिसे पूरा करने में 128 साल लगे। 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट को लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल करने की मंजूरी दी है और गुप्तान ने कहा है कि इससे इस खेल के बढ़ते प्रभाव का पता चलता है। उन्होंने कहा कि, दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल इतने लंबे समय से ओलंपिक मंच से गायब रहा। जब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की औपचारिक मंजूरी दी तो ये केवल घोषणा मात्र नहीं थी। इससे इस बात का पता चलता है कि ओलंपिक में उन खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिन्हें अरबों लोग पसंद करते हैं। 

संजोग गुप्ता ने पोमोना स्थिति क्रिकेट स्थल का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी विरासत इसे क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा कि इस वादे को पूरा करने के लिए पोमोना से बेहतर किसी अन्य जगह के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता। खेल जगत में सबसे अच्छी चीजें तब होती हैं जब महत्वाकांक्षा औऱ समुदाय का मिलन होता है। पोमोना में ये दोनों ही मौजूद हैं। ये स्थल अब एक ऐसे खेल की मेजबानी करेगा जो अपने मूल में ही समुदाय से जुड़ा हुआ है। 
Thu, 23 Apr 2026 14:29:04 +0530

  Videos
See all

IRS officer's daughter's rape-murder:4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया IRS ऑफिसर की बेटी का हत्यारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:33:36+00:00

West Bengal First Phase Voting Live Updates : बंगाल में एकतरफा वोटिंग ! | Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:37:56+00:00

Bengal Assembly Election Voting: बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु पर हमला | Bengal Violence |Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:45:00+00:00

Shatrughan Sinha का Bengal में बम्पर जीत का दावा | Bengal Election | Shatrughan Sinha | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:34:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers