Responsive Scrollable Menu

पहली तिमाही में हुंडई मोटर का मुनाफा 23.6 प्रतिशत घटा, अमेरिकी टैरिफ और बढ़ती लागत का असर

सोल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी टैरिफ और कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते इस साल की पहली तिमाही (क्यू1) में उसका शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) 23.6 प्रतिशत घट गया।

कंपनी के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच उसका शुद्ध मुनाफा 2.58 ट्रिलियन वोन (लगभग 1.7 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 3.38 ट्रिलियन वोन था।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 30.8 प्रतिशत घटकर 2.51 ट्रिलियन वोन रह गई, जबकि बिक्री (सेल्स) 3.4 प्रतिशत बढ़कर 45.93 ट्रिलियन वोन हो गई।

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। विश्लेषकों ने औसतन 2.43 ट्रिलियन वोन के मुनाफे का अनुमान लगाया था।

कंपनी ने मुनाफे में गिरावट के लिए अमेरिकी ऑटो टैरिफ, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और बढ़ते निवेश को जिम्मेदार बताया। कंपनी ने कहा कि केवल टैरिफ से जुड़े खर्च ही इस तिमाही में 860 अरब वोन रहे।

वैश्विक स्तर पर कंपनी की कुल थोक बिक्री 2.5 प्रतिशत घटकर 9,76,219 यूनिट रही, जो बाजार में कमजोर मांग को दर्शाती है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि उसने अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा।

कंपनी के अनुसार, हाई-वैल्यू वाहनों, खासकर हाइब्रिड कारों की मजबूत बिक्री और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन ने कुल बिक्री में आई गिरावट को कुछ हद तक संतुलित किया।

हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (एचईवी) की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर 1,73,977 यूनिट रही, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 58,788 यूनिट रही। कुल बिक्री में इको-फ्रेंडली वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 24.9 प्रतिशत हो गई, जिसमें सिर्फ हाइब्रिड की हिस्सेदारी 17.8 प्रतिशत रही, दोनों ही रिकॉर्ड स्तर हैं।

हुंडई मोटर ने बताया कि उसका वैश्विक बाजार हिस्सा बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल 4.6 प्रतिशत था। वहीं, अमेरिकी बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 5.6 प्रतिशत से बढ़कर 6 प्रतिशत हो गई।

आगे के लिए कंपनी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक जोखिम और बढ़ते व्यापार तनाव के कारण कारोबार का माहौल चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है।

कंपनी ने कहा कि वह नए मॉडल लॉन्च करके, हाई-वैल्यू वाहनों की रेंज बढ़ाकर और इलेक्ट्रिफिकेशन (इलेक्ट्रिक वाहनों) पर फोकस बढ़ाकर ग्रोथ हासिल करने की योजना बना रही है।

साथ ही, कंपनी लागत नियंत्रण और बेहतर योजना बनाकर टैरिफ और अन्य बाहरी दबावों से होने वाले नुकसान को कम करने की कोशिश करेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जबलपुर: सालीवाड़ा में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में  नहर में नहाने के दौरान तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला तथा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक़ सालीवाड़ा में शादी समारोह था जिसमें शामिल होने के लिए एक लड़की जबलपुर से गई थी। जबकि अन्य लड़कियां पड़ोस की ही गांव की रहने वाली है। शादी के बाद कुछ लड़कियां नहर में नहाने गई थीं और इसी दौरान ये हादसा हो गया। इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

नहर में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

मृतक लड़कियों की पहचान शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल के रूप में हुई है। सालीवाड़ा में एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए एक लड़की जबलपुर से आई थी जबकि अन्य लड़कियां आसपास के गांव की रहने वाली थीं। आज सुबह करीब 11 बजे शादी समारोह में शामिल कुछ लड़कियां नहर में नहाने गई थीं। इस दौरान कुल पांच लड़कियां नहर के किनारे पहुंचीं और पानी में उतर गईं। करीब आधे घंटे तक वे नहाती रहीं। इसी बीच अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से हादसा हो गया।

पानी के तेज बहाव में बह गईं लड़कियां

बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां किनारे बैठकर मोबाइल से वीडियो बना रही थीं तभी अचानक तीन लड़कियां नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में बह गईं। डूबने वाली लड़कियां शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने कोशिश की, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। बताया गया कि एक लड़की को तैरना आता था जिसने अपनी सहेलियों को बचाने का प्रयास भी किया। वहीं किनारे मौजूद एक युवती ने साड़ी फेंककर बचाने की कोशिश की लेकिन तीनों लड़कियों को बचाया नहीं जा सका।

इलाके में शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक चले अभियान के बाद तीनों लड़कियों के शव नहर से बरामद किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सालीवाड़ा में पटेल परिवार की शादी थी और कार्यक्रम के बाद सभी लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सुबह नहाने के लिए गई पांच लड़कियों में से तीन तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड स्वाहा...अब रैना की बारी, केएल राहुल ने एक ही पारी में तोड़ दिए माही के दो बड़े कीर्तिमान

KL Rahul overtook MS Dhoni most IPL runs records: केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है. महज 13 रन बनाकर राहुल ने एमएस धोनी को सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया और छठे स्थान पर कब्जा कर लिया. यही नहीं, बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी राहुल अब धोनी से आगे निकल गए हैं. 166 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे राहुल का अगला लक्ष्य सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ना है. Sat, 25 Apr 2026 16:44:43 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: AAP Vs BJP | Raghav Chadha | US Iran Talks | Ghazipur Murder Case | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:05:54+00:00

Swati Maliwal Joins BJP: स्वाति मालिवाल बीजेपी में हुई शामिल,Arvind Kejriwal पर लगाए आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:02+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन, दोनों की लव मैरिज | Bilaspur#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:13+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर बोला बड़ा हमला #shorts | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers