Responsive Scrollable Menu

भारत के लिए शेर की तरह दहाड़ा इजरायल, हिल गई दुनिया!

ठीक एक बरस पहले पाकिस्तान ने कश्मीर में घूमने आए 26 हिंदुओं को पहलगाम में मरवा दिया था। संयोग की बात देखिए कि इजराइल वो पहला देश बन गया है जिसने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष हिंदुओं को याद किया। वैसे आपको बता दें कि इजराइल ही वो देश था जिसने 1 साल पहले भी आतंकी हमला होते ही भारत को लेकर एक ऐसी बात कही थी जिसे कहने की हिम्मत उस समय किसी देश ने नहीं दिखाई थी। 1 साल पहले पहलगाम आतंकी हमले के कुछ घंटों बाद ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में जो लिखा उसे लिखने के लिए शेर का जिगर चाहिए। दरअसल संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के लिए नियुक्त की गई विशेष दूत फ्रांसिस्का एल्बनीज ने नाराजगी में पूछा है कि भारत इजराइल की मदद क्यों करता है? यही सवाल भारत में बैठे वामपंथी और कट्टरपंथी भी पूछते रहते हैं। जब ईरान पर हमला हुआ तो भारत के कुछ लोग छाती पीट-पीट कर रोए। लेकिन एक साल पहले जब पहलगाम आतंकी हमले में हिंदुओं को मारा गया। तो कुछ कश्मीरियों को लगा कि उनका बिजनेस चौपट ना हो जाए तो चार कश्मीरी दिखावा करने के लिए मोमबत्ती लेकर आ गए। उनमें भी एक पीछे बैठकर हंस रहा था। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिगेड मैदान की जंग में ममता बनाम अमित शाह की जंग

जिस दिन पहलगाम आतंकी हमला हुआ था उसी रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन मिलाया था। पीएम मोदी और नितिन याहू की बातचीत के दौरान ही इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई संघर्ष होता है तो इजराइल बिना सोचे भारत का साथ देगा। क्योंकि दोस्त का यही फर्ज होता है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने नितिन याहू ने उसी दिन बकायदा लिखकर ऐसी बात कही जिसे कहने से दुनिया बच रही थी। नितिन याहू ने कहा कि मैं और पूरा इजराइल इस्लामिक आतंकियों के हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहेंगे। नेतन्याहू ने बिना दाएं बाएं किए आतंकियों का धर्म बता दिया। जिस वक्त भारत में बैठे कई फर्जी बुद्धिजीवी आतंकियों को शूटर बोल रहे थे, मिलिटेंट बोल रहे थे, उस समय नेतन्याहू ने इन पाकिस्तानी आतंकियों को इस्लामिक आतंकी कहा था। हैरानी की बात देखिए कि पहलगाम में आतंकियों ने हिंदुओं का नाम पूछ-पूछ कर मारा। हिंदुओं की पहचान करने के लिए उनकी पेंट उतरवाई। लेकिन जब नेतन्याहू ने आतंकियों को इस्लामिक आतंकी बोला तो कई लोग नाराज हो गए। बहरहाल आप ध्यान दीजिए कि इजराइल ने यह सब कुछ पहलगाम हमले के कुछ घंटों बाद ही कह दिया था। 

इसे भी पढ़ें: 'PM Modi का विरोध कर विपक्ष बना महिला विरोधी', Women Reservation बिल पर BJP का बड़ा बयान

जिस वक्त बाकी दुनिया के देश नफा नुकसान देख रहे थे। अपने बयानों को सोच समझ कर लिख रहे थे। आतंकियों को आतंकी कहें या शूटर्स कहें इस पर निर्णय ले रहे थे। उसी दौरान इजराइल ने कह दिया था कि भारत जो एक्शन लेगा हम भारत के साथ खड़े रहेंगे। इजराइल ने यह सब कुछ ऑपरेशन सिंदूर से पहले कहा था और मजे की बात देखिए कि ऑपरेशन सिंदूर में इजराइल ने भारत की खूब मदद की। संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन का एजेंडा चलाने वाली फ्रांसिस्का एल्बनीज को पता होना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिलिस्तीन की सरकार ने क्या बयान दिया था। जब कश्मीर में आतंकियों ने हिंदुओं का नाम पूछ-पूछ कर मारा। 

Continue reading on the app

UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए jeecup का भी है विकल्प, जानें क्या है पात्रता

UPMSP UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद टेक्निकल कोर्स करना चाहते हैं, जिनके लिए JEECUP एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कि JEECUP क्या है और इसमें कौन अप्लाई कर सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI बना रहा है स्पेशल प्लान, BGT से पहले वनडे सीरीज से मिलेगा आराम

टीम इंडिया और दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अक्सर अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में वह अक्सर नियमित तौर पर दिखते हैं लेकिन टेस्ट मैचों में वह बाहर ही रहते हैं। क्योंकि, बीसीसीआई इस बात का खासा ध्यान रखता है कि टेस्ट मैचों के कारण बुमराह का वर्कलोड ज्यादा न हो जाए। उनके अनोखे गेंदबाजी एक्शन के कारण से उनके शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हालांकि, अब बीसीसीआई ने उनके लिए एक खास प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है।

बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के प्लान बनाना शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड चाहता है कि बुमराह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकल के सभी टेस्ट मैच खेलें। इस दौरान भारत को कुल 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। 

बता दें  कि, भारत की झोली में WTC की ट्रॉफी को छोड़कर सभी ट्रॉफियां हैं। जिस कारण टीम और बोर्ड को इसकी चाहत बनी रहती है। अब इस ट्रॉफी को भी अपनी झोली में लाने के लिए टीम इंडिया के ब्रह्मास्त्र बुमराह को हर टेस्ट में खिलाने का प्लान बना रहा है। जिसके लिए उन्हें कुछ वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। 

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम 6 जून से चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी लेकिन वह डब्ल्यूटीसी के साइकल में नहीं है। उसके बाद भारत को इस साल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ भी 2-2 टेस्ट मैच खेलने हैं। अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल भले ही 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर शोर रहेगा लेकिन भारत की प्राथमिकता मौजूदा WTC साइकल में टीम की उम्मीदों को जिंदा करने पर रहेगा। फिलहाल टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में काफी नीचे 6 नंबर पर मौजूद है। 
Thu, 23 Apr 2026 14:55:30 +0530

  Videos
See all

Bengal Murshidabad Violence : Humayun Kabir के समर्थक किससे भिड़ गए ? TMC Vs BJP| Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:37:20+00:00

Shatrughan Sinha का Bengal में बम्पर जीत का दावा | Bengal Election | Shatrughan Sinha | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:34:44+00:00

Bengal Assembly Election Voting: बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु पर हमला | Bengal Violence |Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:45:00+00:00

IRS officer's daughter's rape-murder:4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया IRS ऑफिसर की बेटी का हत्यारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:33:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers