Responsive Scrollable Menu

MI vs CSK: क्या आज फिर तय है मुंबई की हार? 2023 के बाद के ये डरावने आंकड़े देख टेंशन में आ जाएंगे फैंस!

MI vs CSK Match: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की आज शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में जंग होने वाली है, लेकिन मैच से पहले ही मुंबई के फैंस के पसीने छूट रहे हैं। वजह गर्मी नहीं, बल्कि वो आंकड़े हैं जो बता रहे हैं कि पलड़ा चेन्नई का भारी है।

Continue reading on the app

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन पर यूएन की गंभीर चिंता

जिनेवा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दंडमुक्ति (इम्प्यूनिटी) का माहौल इस अमानवीय प्रथा को देशभर में जारी रखने का प्रमुख कारण बन रहा है।

विशेषज्ञों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति का धर्म या विश्वास बदलना पूरी तरह स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के होना चाहिए, और विवाह भी तभी वैध माना जा सकता है जब उसमें दोनों पक्षों की पूर्ण और स्वतंत्र सहमति हो। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यदि पीड़िता नाबालिग है, तो ऐसी सहमति कानूनी रूप से मान्य ही नहीं हो सकती।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में जबरन विवाह के जरिए धर्म परिवर्तन का शिकार हुई महिलाओं और लड़कियों में लगभग 75 प्रतिशत हिंदू धर्म से थीं, जबकि करीब 25 प्रतिशत ईसाई धर्म से संबंधित थीं। विशेषज्ञों ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत घटनाएं पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सामने आईं, जहां 14 से 18 वर्ष की आयु की लड़कियों को खास तौर पर निशाना बनाया जाता है, जबकि कुछ मामलों में इससे भी कम उम्र की बच्चियां शामिल रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, गरीबी और सामाजिक हाशिए पर रहने वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। उन्हें शारीरिक और यौन उत्पीड़न, शोषण, सामाजिक कलंक और गहरे मानसिक आघात का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, “ये महिलाएं और लड़कियां लगातार भय के माहौल में जीती हैं, उन पर दबाव डाला जाता है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता तथा व्यक्तिगत स्वायत्तता छीन ली जाती है। यह स्थिति तुरंत समाप्त होनी चाहिए।”

विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि इन गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों का पैमाना और निरंतरता यह दर्शाती है कि पाकिस्तान में गैर-मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ प्रणालीगत भेदभाव मौजूद है, जहां उन्हें मुस्लिम पुरुषों से विवाह के लिए इस्लाम अपनाने को मजबूर किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि वह जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए, उन्होंने सभी प्रांतों और क्षेत्रों में विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष करने, जबरन धर्म परिवर्तन को एक अलग अपराध के रूप में आपराधिक श्रेणी में लाने और मानव तस्करी व यौन हिंसा से जुड़े कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की।

विशेषज्ञों ने विभिन्न यूएन संधि निकायों की सिफारिशों को दोहराते हुए कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष और प्रभावी जांच की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। उन्होंने चिंता जताई कि कई मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियां पीड़ित परिवारों की शिकायतों को नजरअंदाज कर देती हैं, समय पर जांच या अभियोजन नहीं करतीं, और कई बार पीड़ितों की उम्र का सही आकलन भी नहीं किया जाता।

इसके अलावा, विशेषज्ञों ने पाकिस्तान सरकार से पीड़ितों के लिए व्यापक, समावेशी और लैंगिक दृष्टि से संवेदनशील सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इसमें सुरक्षित आश्रय, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और पुनर्वास कार्यक्रम शामिल होने चाहिए।

अंत में, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान सरकार ने अब तक इस समस्या के मूल कारणों- जैसे पितृसत्तात्मक सामाजिक ढांचा, लैंगिक असमानता, गरीबी, सामाजिक बहिष्कार, अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव, धार्मिक असहिष्णुता और व्यापक दंडमुक्ति को दूर करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, “धर्म या आस्था की स्वतंत्रता और समानता सभी के लिए बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित की जानी चाहिए।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ा

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला  खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं डीसी के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने इस दौरान इतिहास रच दिया है। 

दरअसल, राहुल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी का एक प्रचंण रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केएल राहुल ने आईपीएल में अभी तक 152 मैचों में 233.33 की औसत से 5440 रन बना लिए हैं। 

महज 13 रन बनाते ही केएल राहुल ने धोनी का ये रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। वहीं एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल में 278 मैचों में 38.3 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी ठोके हैं। 
Sat, 25 Apr 2026 16:04:27 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: AAP Vs BJP | Raghav Chadha | US Iran Talks | Ghazipur Murder Case | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:05:54+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन, दोनों की लव मैरिज | Bilaspur#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:13+00:00

Swati Maliwal Joins BJP: स्वाति मालिवाल बीजेपी में हुई शामिल,Arvind Kejriwal पर लगाए आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:02+00:00

Raghav Chadha Quits AAP: केजरीवाल को बड़ा झटका! संजय सिंह ने राघव को कहा 'गद्दार'? | BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers