Responsive Scrollable Menu

Bhooth Bangla Box Office Collection: छठे दिन 'भूत बंगला' ने की अब तक की सबसे कम कमाई, 100 करोड़ी बनने से इतने दूर

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan ) की फिल्म भूत बंगला इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गई है और ये करोड़ों की कमाई करने में लगी हुई है. हालांकि छठे दिन फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की है. लेकिन इसके बावजूद भी ये लोगों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमा लिए हैं.

भूत बंगला ने की थी शानदार ओपनिंग

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि एक दिन पहले 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है.  पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़, ओपनिंग डे पर 12.25, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़ और 5वें दिन फिल्म ने  7.65 करोड़ कमाए. वहीं,  छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. 

'भूत बंगला' का छठे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक,  भूत बंगला ने मामूली गिरावट के साथ छठे दिन  6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ अब इसका घरेलू कुल कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6)  अब 78.06 करोड़ हो गया है. विदेशों में भी फिल्म कमाल कर रही है और छठे दिन इसने 2 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ विदेशी कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.37 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- 'मधुबाला' के रोल में नजर आएंगी सारा अर्जुन, बड़े पर्दे पर दिखेगी अफेयर, शादी से लेकर अकेलेपन तक की कहानी

100 करोड़ी बनने से कितनी दूर भूत बंगला?

'भूत बंगला' ने दुनियाभर में तो 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. लेकिन भारत में ये फिलहाल 100 करोड़ नहीं कमा पाई है. फिल्म का टारगेट भारत में अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना है. फिलहाल फिल्म का कलेक्शन 78.06 करोड़ रुपये है और इसे 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए 22 करोड़ कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी. वहीं, अभी ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है.

फिल्म भूत बंगला की कहानी

भूत बंगला की कहानी की बात करे तो ये एक पुराने और रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं. अक्षय कुमार का परिवार की ये पुरानी हवेली होती है, जहां वो अपनी बहन की शादी करवाने आते हैं. लेकिन कहां जाता है कि किसी की शादी नहीं होती है. शुरुआत में अक्षय इन अफवाहों को मजाक समझते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसे अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. कहानी में डर और कॉमेडी भर-भरकर देखने को मिलगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, दिवंगत एक्टप असरानी जैसे कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: करोड़ों से नीचे नहीं आ रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'लव एंड वॉर' फिर हो सकती है पोस्टपोन

Continue reading on the app

अपान वायु मुद्रा से कम हो सकता है पीरियड्स का दर्द, ऐंठन और थकान से मिलती है राहत

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय अक्सर थोड़ा मुश्किल होता है। इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, कमर में भारीपन और कभी-कभी बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि रोज का काम करना भी मुश्किल हो जाता है।

कुछ महिलाएं इसके लिए दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन हर बार दवा लेना सही नहीं माना जाता। ऐसे में योग और कुछ आसान हस्त मुद्राएं शरीर को प्राकृतिक तरीके से आराम देने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है अपान वायु मुद्रा, जो शरीर के अंदर की ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती है।

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव होने लगता है। अपान वायु मुद्रा इसी दर्द में राहत पहुंचाने में मदद करती है। जब हाथों की उंगलियों को एक खास तरीके से जोड़ा जाता है और कुछ देर आंखें बंद कर शांत बैठकर इसे किया जाता है, तो शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है और मांसपेशियों का तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसी वजह से पेट का दर्द और ऐंठन कुछ हद तक कम महसूस हो सकती है।

इस मुद्रा को करना भी बहुत आसान है। अपान वायु मुद्रा का अभ्यास करने के लिए, सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने हाथों को सीधा करके घुटनों पर रखें। इस दौरान आपकी हथेलियां आसमान की ओर होनी चाहिए। इसके बाद अपने हाथों की तर्जनी उंगली को मोड़ते हुए अंगूठे की जड़ से सटाएं और फिर अनामिका और मध्यमा उंगली को मोड़कर अंगूठे की नोक को दबाएं। इस दौरान छोटी उंगली बाहर की ओर फैली हुई और दोनों आंखें बंद रखें। कुछ देर बाद वापस आरामदायक मुद्रा में आ जाएं।

मासिक धर्म के दौरान यह मुद्रा मानसिक परेशानी को दूर करने में भी मदद कर सकती है। इस समय कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन, बेचैनी और तनाव महसूस होता है। अपान वायु मुद्रा मन को शांत करने में मदद करती है, जिससे मूड थोड़ा बेहतर हो सकता है।

इसके अलावा, यह मुद्रा पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों जैसे गैस, भारीपन और पाचन की दिक्कतों में भी राहत देती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से ऊर्जा का स्तर भी संतुलित रहता है।

हालांकि, इसका अभ्यास करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे तुरंत खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए और शुरुआत में बहुत ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए। अगर शरीर में कोई दर्द या समस्या हो तो बिना डॉक्टर के सलाह के इसे न करें।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'अजगरी पिच' पर विराट-गिल आमने सामने, पाटीदार के प्लान को उड़ा ने दे गुजरात का तूफान, ये मैच नहीं महाभारत है

मौजूदा चैंपियन आरसीबी को पता है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब उसे ज्यादातर मैच विरोधी टीम के मैदान पर खेलने हैं. वह अपने दो घरेलू मैच भी रायपुर में खेलेगा. आरसीबी अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत हासिल करके अपने फैंस को शानदार विदाई देना चाहेगा Thu, 23 Apr 2026 15:15:05 +0530

  Videos
See all

West Bengal First Phase Voting Live Updates : बंगाल में एकतरफा वोटिंग ! | Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:37:56+00:00

IRS officer's daughter's rape-murder:4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया IRS ऑफिसर की बेटी का हत्यारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:33:36+00:00

Bengal Assembly Election Voting: बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु पर हमला | Bengal Violence |Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:45:00+00:00

Bengal Murshidabad Violence : Humayun Kabir के समर्थक किससे भिड़ गए ? TMC Vs BJP| Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T09:37:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers