Responsive Scrollable Menu

Free Fire MAX Redeem Codes 23 April 2026: आज के फ्री कोड से पाएं शानदार इनाम

Free Fire MAX Redeem Codes 23 April 2026: खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए आज फिर एक शानदार मौका है। Garena ...

Continue reading on the app

Manoj Bajpayee Birthday: Film Satya ने बदली मनोज बाजपेयी की किस्मत, NSD में फेल होने पर खत्म करना चाहते थे अपनी Life

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी आज इंडस्ट्री में उस मुकाम पर हैं, जहां पर हर बड़ा निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। मनोज बाजपेयी की गिनती इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में होती है। आज यानी की 23 अप्रैल को अभिनेता मनोज बाजपेयी अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया है। लेकिन उनका शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता मनोज बाजपेयी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

बिहार के बेलवा में 23 अप्रैल 1969 को मनोज बाजपेयी का जन्म हुआ था। इनके पिता एक किसान थे और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं थी। मनोज के पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बने। इस कारण से उन्होंने मनोज को सिर्फ 7 साल की उम्र से हॉस्टल भेज दिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अभिनेता बनना चाहते थे मनोज

लेकिन मनोज ने पहला ख्वाब अभिनेता बनने का देखा था। परिवार में किसी का ताल्लुक इंडस्ट्री से नहीं होने की वजह से उनको शुरूआत में काफी पापड़ बेलने पड़े। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हालांकि 12वीं के बाद वह दिल्ली चले गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। साथ ही वह साइड में स्ट्रीट थिएटर करने लगे। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने जब पहली बार NSD का एग्जाम दिया, तो वह फेल हो गए। फेल होने के कारण उनके मन में सुसाइडल थॉट्स आते थे। ऐसे में उनके साथ हर समय कोई न कोई दोस्त रहता था।

ऐसे मिली पहली फिल्म

मनोज बाजपेयी को पहली फिल्म किस्मत से मिली। दरअसल, रिहर्सल के समय उनके पास तिग्मांशु धूलिया आए और बताया कि शेखर कपूर उनसे मिलना चाहते हैं। शेखर 'बैंडिन क्वीन' के सिलसिले में मनोज से मिलना चाहते थे। इस मुलाकात के बाद उनको फिल्म में विक्रम मल्लाह का रोल ऑफर हुआ, लेकिन वह में यह रोल निर्मल पांडे को मिला। कुछ समय बाद उनको दिल्ली बुलाया गया और कहा गया कि नसीर साहब ने मानसिंह का रोल करने से मना कर दिया है। इस तरह से मनोज बाजपेयी 'बैंडिंट क्वीन' का हिस्सा बने। 

रातों रात बने सुपरस्टार

वहीं साल 1988 में मनोज बाजपेयी को राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' ऑफर हुई। इस फिल्म में अभिनेता ने भीकू म्हात्रे का रोल निभाया था। इस फिल्म से मनोज बाजपेयी की किस्मत बदल गई और वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म के बाद मनोज बाजपेयी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने फिर इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।

फिल्म्स

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अब तक के अपने फिल्म करियर में 'शूल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द फैमिली मैन', 'राजनीति' 'पिंजर', 'सोनचिड़िया', 'अलीगढ़',  और 'जुबैदा' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Delhi Capitals को मिली बड़ी राहत, Mitchell Starc को मिला Green Signal, इस मैच से करेंगे वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि उनके तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। कंधे और कोहनी की समस्या से जूझ रहे स्टार्क अब पूरी तरह फिट हैं और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से टीम के लिए खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। ESPNCricinfo के अनुसार, स्टार्क शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और सप्ताहांत में टीम से जुड़ेंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Pat Cummins की वापसी पर भी Ishan Kishan करें कप्तानी, Sanjay Bangar ने SRH को दी बड़ी सलाह


दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को पंजाब किंग्स और फिर सोमवार (29 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी, लेकिन स्टार्क को जयपुर में 1 मई को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होने से पहले कुछ समय तक मौसम के अनुकूल होने और गेंदबाजी की तीव्रता बढ़ाने की आवश्यकता होगी। उनकी अनुपलब्धता को लेकर आईपीएल की शुरुआत में काफी भ्रम की स्थिति थी, लेकिन फिर तेज गेंदबाज ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी चोट के बारे में विस्तार से बताया और "गलत जानकारियों से फैली राय" पर निराशा व्यक्त की। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्टार्क ने सिडनी में अपने घर पर एक सप्ताह तक बिना दर्द के गेंदबाजी की, जिसके बाद उन्हें उड़ान भरने की अनुमति मिल गई।
 

इसे भी पढ़ें: एमएस धोनी से मिलने पहुंचे दीपक चाहर, CSK के दिग्गज बोले- साथ में कैमरे लेके आया भगाओ इसको


इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशी की बात है कि टेस्ट क्रिकेट में उनके मुख्य तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट होने की राह पर हैं। जोश हेज़लवुड सीजन की शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने आरसीबी के लिए बिना किसी परेशानी के कुछ मैच खेले हैं। स्टार्क जनवरी के अंत से क्रिकेट नहीं खेलने के बाद 1 मई को वापसी कर सकते हैं, वहीं पैट कमिंस शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
Thu, 23 Apr 2026 12:46:31 +0530

  Videos
See all

West Bengal Voting Live Updates: वोट देने के बाद मुसनमानों ने कहा ? |Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:13:59+00:00

Tamil Naidu Election News : Rajinikanth ने डाला वोट, फैन्स हुए क्रेजी #rajinikanth #election #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:15:00+00:00

तमिलनाडु में भी 37.56% मतदान हुआ #election #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:15:16+00:00

West Bengal Polls 2026 Live Updates : Suvendu Adhikari की सीट पर हो गया खेला ? | Nandigram |TMC| BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T07:14:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers