शादी में खाने के बाद 200 लोग हुए बीमार:400 लोगों ने खाया था खाना, फूड पॅाइजनिंग की आशंका
गुजरात के दाहोद जिले में शादी के दौरान फूड पॅाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की है। शादी में 400 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे के आसपास डिनर शुरू हुआ, जिसमें आम का जूस भी था। इसके बाद रात करीब 11 बजे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में यह संख्या 200 से ज्यादा हो गई। देखें तस्वीरें… लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द दाहोद कलेक्टर योगेश निर्गुडे ने बताया कि अभलोड गांव में शादी के दौरान खाना खाने के बाद 230 लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर डॉ. राजीव डामोर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है।
केरल में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 की मौत:कई लोग झुलसे, 40 मजदूर काम कर रहे थे
केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में विस्फोट हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका मुंडथिकोड इलाके में एक शेड में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। हादसे के समय वहां करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 8 मौतों की पुष्टि हुई है। मौके से 5 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब 3:30 बजे धमाका हुआ। इसके बाद भी रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





