चीनी उपभोक्ताओं के लिए नवीनतम और सर्वोत्तम उत्पाद लाएं : विदेशी निवेशित उद्यम
बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले शनिवार को, दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत की राजधानी हाईखोउ में छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो (हाईनान एक्सपो) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एक्सपो में 60 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,400 से अधिक ब्रांडों ने भाग लिया और 44 लॉन्च इवेंट्स में 277 नए उत्पादों का प्रदर्शन किया। वैश्विक खरीद-बिक्री को बढ़ावा देने वाले इस भव्य उपभोक्ता एक्सपो में कई विदेशी कंपनियों ने उभरते चीनी उपभोक्ता रुझानों के बीच नए अवसरों का लाभ उठाया।
वोक्सवैगन ग्रुप चाइना के उपाध्यक्ष सु पाहोंग ने कहा कि एक्सपो में प्रदर्शित वाहन वोक्सवैगन ग्रुप के इतिहास में पहला मॉडल है जिसे पूरी तरह से चीन में विकसित किया गया है। वोक्सवैगन उपभोक्ता एक्सपो में ग्राहकों के लिए अपने नवीनतम और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को लाना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026 - 2030) के दो मुख्य उद्देश्य हैं: पहला, उच्च गुणवत्ता वाला विकास, और दूसरा, उच्च प्रौद्योगिकी को आर्थिक विकास के नए इंजन में परिवर्तित करना। फॉक्सवैगन ग्रुप सहित सभी विदेशी निवेशित उद्यम इस पर पूरा ध्यान देते हैं और चीन के अवसरों का लाभ उठाकर अपने लिए नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक परिवर्तन में भाग लेने का प्रयास करते हैं।
वहीं, सिंगापुर ओसिम ग्रुप ने अपनी एआई-संचालित वेलनेस चेयर लॉन्च की, जो सभी पांच इंद्रियों के लिए एक व्यापक अनुभव प्रदान करती है। ग्रुप के चाइना ब्रांड के प्रबंधन प्रमुख थ्साई यीफिंग ने कहा कि कंपनी चीनी उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य और अनुभव संबंधी अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को ढालती है और उत्पाद डिजाइन में लगातार सुधार करती है, ताकि चीन की विकास गति के साथ तालमेल बनाए रख सके।
उधर, स्विस ट्रैवल रिटेल दिग्गज अवोल्टा में उत्तरी एशिया के लिए बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर छन च्युनशी ने कहा कि कंपनी विश्व स्तर पर 70 देशों में कार्यरत है, और इस बार उनमें से 12 देशों के उत्पाद लेकर आई है। उन्होंने कहा, चीनी बाजार अधिक परिपक्व और विविध होता जा रहा है, जो हमें उत्पादों की व्यापक श्रृंखला और खरीदारी के बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इसके अलावा, थाईलैंड के चारोएन पोकफैंड ग्रुप के चीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्वे त्सेंगयी ने कहा कि अगर सीपी ग्रुप चीन में नंबर एक बन जाता है, तो वह दुनिया में नंबर एक बन जाएगा। चीन का उपभोक्ता बाजार 1.4 अरब लोगों का है, और चीनी उपभोक्ताओं का जीवन स्तर अपेक्षाकृत ऊंचा है। लोग बेहतर क्वालिटी की ज़िंदगी चाहते हैं, जिसमें विविधता, सुविधा, सुरक्षा, सेहत और किफ़ायती दाम शामिल हों। इस उपभोक्ता मांग में अपार संभावनाएं हैं।
फ्रांसीसी लॉरियल ग्रुप के ट्रैवल रिटेल एशिया पैसिफिक के महाप्रबंधक जीसस अबीया ने कहा कि लॉरियल ग्रुप चीनी बाजार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता रखता है, और यात्रा खुदरा क्षेत्र में, ग्रुप आने वाले वर्षों में हाईनान बाजार में निवेश करना जारी रखेगा। यह वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि शांगहाई और पेइचिंग हवाई अड्डों का नवीनीकरण हो रहा है, और नए खुदरा विक्रेता बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। यह लॉरियल ग्रुप के लिए प्रमुख वैश्विक विमानन केंद्रों पर खुदरा अनुभव को बेहतर बनाने का एक शानदार अवसर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पहली तिमाही में चीनी आर्थिक संचालन अनुमान से बेहतर रहा
बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राजकीय साख्यिकी ब्यूरो ने हाल ही में पहली तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था के मुख्य आंकड़े जारी किये। चीनी आर्थिक संचालन अनुमान से कहीं बेहतर है, जिसने चीनी अर्थव्यवस्था का लचीलापन और जीवंत शक्ति दिखायी है।
पहली तिमाही में चीन की जीडीपी साल दर साल 5 प्रतिशत से बढ़ी और पिछले साल की चौथी तिमाही के 4.5 प्रतिशत की तुलना में स्पष्ट उन्नति नजर आयी। यह बाजार के आम अनुमान के बाहर है। इस मार्च में चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2026 में आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य 4.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत के बीच होगा। पहली तिमाही की वृद्धि दर ने अनुमानित लक्ष्य की ऊपरी सीमा पर पहुंचकर एक अच्छी शुरूआत की है और पूरे साल के स्थिर आर्थिक संचालन के लिए मजबूत नींव रखी है।
साल के शुरू से विश्व भू-राजनीतिक परिस्थिति में तेजी से अस्थिरता आई है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था खासकर ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर पड़ा। बाहर की डांवाडोल परिस्थिति में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के नाते चीन ने दबाव और चुनाती का सामना कर जो 5 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल की, यह सचमुच आसान नहीं है।
पेइचिंग विश्वविद्यालय के क्वांगहुआ मैनेजमेंट स्कूल के महानिदेशक थ्येन श्वएं ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पहली तिमाही के आंकड़े शानदार रहे, सचमुच अधिकांश लोगों की प्रतीक्षा को पार कर गए। वर्तमान वैश्विक आर्थिक मंदी के वातावरण में चीनी अर्थव्यवस्था की अच्छी शुरुआत विश्व अर्थव्यवस्था के लिए मददगार है।
5 प्रतिशत वृद्धि के पीछे चीनी आर्थिक ढांचे का निरंतर सुधार और विकास के नए इंजन का तेज विकास है। आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में चीन के साजो-सामान विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 8.9 प्रतिशत बढ़ा, जिसने पैमाने के ऊपर औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य का 35.1 प्रतिशत है और समग्र औद्योगिक वृद्धि के लिए करीब 50 प्रतिशत योगदान दिया। उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण साल दर साल 12.5 प्रतिशत बढ़ा ,जिसने समग्र औद्योगिक उद्यमों के मुनाफे के लिए 51.8 प्रतिशत योगदान दिया। वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन आधारित नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति चीनी आर्थिक वृद्धि का मुख्य इंजन बन रहा है।
पहली तिमाही में चीन के विदेश व्यापार के आंकड़े भी शानदार रहे। इससे जाहिर है कि वैश्विक उत्पादन और सप्लाई चेन में चीन का स्थान काफी महत्वपूर्ण हो रहा है। पहली तिमाही में चीन के वस्तु व्यापार का आयात निर्यात 118 खरब 40 अरब युआन रहा, जो इतिहास में सबसे अधिक है और साल दर साल 15 प्रतिशत बढ़ा। उधर, चीनी कस्टम्स द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में चीन-भारत वस्तु व्यापार 4,313 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक था, जो साल दर साल 19.9 प्रतिशत बढ़ा। भारत के प्रति चीन का निर्यात और आयात क्रमशः साल दर साल 17.5 प्रतिशत और 37.5 प्रतिशत से अधिक था।
उल्लेखनीय बात है कि पहली तिमाही में चीन ने 49 खरब 90 अरब युआन की वस्तुएं आयात की, जो साल दर साल 19.6 प्रतिशत से अधिक थी। आयात की वृद्धि दर निर्यात से 7.7 प्रतिशत से अधिक थी। इससे पता चला कि चीन सक्रियता से आयात बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि चीनी राजकीय कस्टम्स प्राधिकरण के उप महानिदेशक वांग चुन ने हाल ही में बताया कि चीन न सिर्फ विश्व का कारखाना है, बल्कि विश्व बाजार बनने की इच्छा भी रखता है।
पहली तिमाही में चीन के नागरिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में स्पष्ट सुधार भी आया है। विशेषकर इस मार्च में पीपीआई साल दर साल 0.5 प्रतिशत बढ़ी, जिसने लगातार 41 महीनों तक गिरावट की स्थिति समाप्त की है। यह चीनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सकारात्मक संकेत भी माना जाता है।
स्थानीय विश्लेषकों के विचार में पहली तिमाही के अच्छे आर्थिक प्रदर्शन ने चीन के भावी विकास का विश्वास बढ़ाया है। लेकिन इसके साथ ही चीनी अर्थव्यवस्था का बाहरी वातावरण जटिल और गंभीर बन रहा है और घरेलू मांग की कमजोरी का सवाल अनसुलझा है। स्थिर वृद्धि का रूझान मजबूत करने के लिए अधिक सक्रिय समग्र नीतियां लागू करने की आवश्यकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















