नौकरी गई तो मन में पल गया बदले का जहर, डेढ़ महीने बाद उसी घर में घुसकर कर दी हत्या
Delhi IRS officer daughter murder case,Rahul Meena murder case Delhi,Kailash Hills murder case: दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के तेजतर्रार अफसरों की एक टीम कर रही है. जांच में हर पल नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से हत्या की साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था, उसने पूरी प्लानिंग के बाद इस घटना को अंजाम दिया है.
पहले खाया नमक, फिर किया यह काम....लोगों का इसलिए उठा रहा नौकरों पर से विश्वास
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी राहुल मीणा बेहद शातिर है. वह पुलिस जांच को गुमराह करने और कोर्ट से बच निकलने के हर प्रयास कर रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा. वह बार बार अपने बयान बदल रहा है. जानकारी के अनुसार राहुल ने करीब आठ महीने तक पीड़िता के घर में काम किया था.
जिस परिवार ने दिया काम वहीं रोजमर्रा के सामान खरीदने में करने लगा चोरी
जिस परिवार ने राहुल को अपना माना, उसे प्यार दुलार दिया... उसे घर में काम दिया उसने उसी घर में चोरी की. दरअसल, अभी तक की जांच में पता चला है कि राहुल धीरे-धीरे घर के रोजाना के सामान के बिलों में गड़बड़ी करता था. उस पर आरोप लगने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. जिसके बाद से वह पीड़िता के परिवार से नाराज चल रहा था और बदला लेने की योजना बना रहा था.
मन में दबाता रहा गुस्सा, बनाता रहा प्लान
पुलिस की जांच में सामने आया कि वह बेरोजगार होने के बावजूद उसी इलाके में आता-जाता रहा. घटना से कुछ दिन पहले भी उसे घर के बाहर देखा गया था. यानी वह घर की निगरानी करता रहा. पीड़िता के घर से कब कौन जाता है, चाबी कहां रखी जाती है, गार्ड कब हटता है? इस बारे में उसने पूरी डिटेल जुटा ली फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया है.
Delhi: In the Kailash Hills murder case in Delhi’s Amar Colony area, the body of an IRS officer’s daughter was brought home after post-mortem and later taken to Nigambodh Ghat for the final rites pic.twitter.com/6QQlJVtO4E
— IANS (@ians_india) April 22, 2026
वारदात के लिए सुबह का ही वक्त क्यों चुना? ...जब बेटी थी अकेली
22 अप्रैल की सुबह जब पीड़िता के माता-पिता जिम के लिए निकले तब राहुल ने मौके का फायदा उठाया. वह घर के बाहर एक तय जगह रखी चाबी की मदद से अंदर दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज ने पूरी कहानी बयां कर दी... फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि राहुल सुबह 6:30 बजे कॉम्पलेक्स में घुसा, 6:39 बजे घर के अंदर दाखिल हुआ और 7:20 बजे बाहर निकला.
'आलिया सोती थी मेरे साथ...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, महेश भट्ट पर लगाए आरोपों पर कही ये बात
Pakistani Actress Meera on Mahesh Bhatt Alia Bhatt: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका हालिया इंटरव्यू जिसमें उन्होंने अपने पुराने बयानों से यू-टर्न लेते हुए फिल्ममेकर महेश भट्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जी हां, कुछ साल पहले तक मीरा ने महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें कंट्रोलिंग बिहेवियर और थप्पड़ मारने जैसे दावे शामिल थे. लेकिन अब, उन्होंने इन सभी आरोपों से साफ इनकार करते हुए उन्हें एक बहुत अच्छा डायरेक्टर बताया है. चलिए हम आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला?
इंटरव्यू में बदला रुख
हाल ही में मीरा ने ‘द ब्लू ट्रुथ डिजिटल’ को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म 'साइको' के प्रमोशन के दौरान भारत में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया. इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी नई फिल्म में उनकी एक्टिंग पर महेश भट्ट का क्या रिएक्शन होता, तो उन्होंने बेहद पॉजिटिव अंदाज में जवाब दिया. मीरा ने कहा, “महेश भट्ट बहुत खुश होते और आलिया भट्ट भी खुश होती.”
आलिया भट्ट को लेकर चौंकाने वाला बयान
इंटरव्यू के दौरान मीरा ने भट्ट परिवार के साथ अपने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प खुलासा भी किया. उन्होंने बताया कि जब वह भारत में रहती थीं, तब छोटी उम्र की आलिया भट्ट उनके काफी करीब थीं. मीरा ने कहा, “जब मैं घर पर होती थी, तो आलिया मेरे साथ सोती थी.” उन्होंने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत स्मार्ट और इंटेलिजेंट बताया और कहा कि वो पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं."
पुराने आरोपों से पूरी तरह इनकार
इंटरव्यू का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब मीरा से उनके पुराने आरोपों के बारे में पूछा गया. पहले उन्होंने महेश भट्ट पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, अब उनसे उन्होंने पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया. मीरा ने साफ कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.” जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ऐसे आरोप लगाए थे, तो उन्होंने इसे भी नकार दिया और दोहराया कि महेश भट्ट उनके लिए एक अच्छे डायरेक्टर रहे हैं.
भारत में रिलीज न होने का दुख
इस बातचीत के दौरान मीरा ने अपनी फिल्म 'साइको' के भारत में रिलीज न होने पर भी निराशा जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि उनकी फिल्म भारतीय दर्शकों तक नहीं पहुंच पा रही.
बॉलीवुड डेब्यू और फिल्म ‘नजर’
गौरतलब है कि मीरा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'नजर' से की थी. इस फिल्म का निर्देशन सोनी राजदान ने किया था, जबकि इसकी कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी. फिल्म में मीरा के साथ अश्मित पटेल मुख्य भूमिका में नजर आए थे. बता दें, 'नजर' एक बोल्ड थ्रिलर ड्रामा थी, जिसने अपने समय में काफी चर्चा बटोरी. फिल्म की कहानी रिश्तों, लालच और भावनात्मक उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके इंटिमेट सीन्स और बोल्ड कंटेंट के कारण ये विवादों में भी रही, लेकिन इसके म्यूजिक और अलग सब्जेक्ट ने इसे एक खास पहचान दिलाई.
क्यों चर्चा में है ये इंटरव्यू?
मीरा का ये इंटरव्यू इसलिए तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें उन्होंने अपने ही पुराने बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. एक समय जिन आरोपों ने काफी विवाद खड़ा किया था, अब उन्हीं को नकारना लोगों के लिए हैरान करने वाला है. साथ ही, आलिया भट्ट को लेकर उनका व्यक्तिगत खुलासा भी इस चर्चा को और बढ़ा रहा है.
ये भी पढ़ें: गरीबी के चलते मनोज बाजपेयी को छोड़कर चली गई थी पहली पत्नी, सुसाइड करना चाहते थे एक्टर, फिर ऐसे बदली लाइफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















