Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Price Crash: सीजफायर के एलान और हॉर्मुज खोलने के फैसले से क्रूड में दिखा दबाव, 17% लुढ़ककर $95 के नीचे आया भाव

Crude Oil Price Crash: सीजफायर के एलान और हॉर्मुज खोलने के फैसले से क्रूड में 17% की बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट का भाव $95 के नीचे आया । US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी पर 2 हफ़्ते की रोक लगाने की घोषणा के बाद क्रूड में बिकवाली आई

Continue reading on the app

ईरान की इन 10 शर्तों पर सीजफायर करने के लिए तैयार हुआ अमेरिका, इन मांगों पर बातचीत के लिए तैयार ट्रंप

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार युद्धविराम हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार यानी 7 अप्रैल (स्थानीय समयानुसार) ईरान पर हमले ना करने का एलान किया. हालांकि ये सीजफायर दो हफ्तों के लिए किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगरे दो सप्ताह तक ईरान पर हमले नहीं करेगा. इजरायल ने भी इस युद्धविराम को लेकर अपनी सहमति जताई है.

वहीं ईरान ने भी सीजफायर पर मुहर लगा दी है. सीजफायर के एलान से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अमेरिका एक सभ्यता को पूरी तरह से समाप्त कर देगा. लेकिन डेडलाइन पूरी होने से पहले ही ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा कर दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की ओर से दिया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. इस प्रस्ताव में दो हफ्ते तक जंग रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिए जाने का जिक्र है. ईरान की ओर से विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सीजफायर पर सहमति दी है.

ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 10 शर्तें

बता दें कि अमेरिका ईरान की 10 शर्तों पर बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है. इसी शर्तों के चलते उसने ईरान पर हमले ना करने का फैसला लिया है. फिलहार दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है. अब इन्ही 10 मांगों के लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत होगी. उसी के आधार पर इस जंग की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी. ईरान के मुताबिक सशर्त युद्धविराम के लिए उसकी 10 सूत्रीय योजना को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है और इसी लिए जंग को 2 हफ्तों के लिए रोकने पर सहमति जताई है.

ईरान की इन 10 मांगों पर बातचीत के लिए तैयार हुए ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम के लिए ईरान की जिन 10 शर्तों पर बातचीत करने की सहमति जताई है. इन शर्तों में पहली शर्त इराक, लेबनान और यमन के खिलाफ जंग पूरी तरह से खत्म करना शामिल है. जबकि दूसरी शर्त के मुताबिक, अमेरिका बिना किसी समय सीमा के ईरान पर युद्ध की पूर्ण और स्थायी समाप्ति करेगा. क्षेत्र में सभी संघर्षों को पूरी तरह समाप्त करना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना भी इन शर्तों में शामिल है.

इनके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य में नेविगेशन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल और शर्तों को स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा ईरान ने अमेरिका के सामने शर्त रखी है कि युद्ध में  ईरान को हुए नुकसान और उसे फिर से खड़ा करने की लागत के मुआवजे का पूरा भुगतान करना होगा. इसके अलावा ईरान से प्रतिबंध हटाने की पूरी प्रतिबद्धता भी जताई गई है. जबकि अमेरिका द्वारा रखे गए ईरानी धन और फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करना होगा. ईरान किसी भी परमाणु हथियार को नहीं बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. ईरान ने कहा है कि इन सभी शर्तों को स्वीकार करते ही तत्काल युद्धविराम सभी मोर्चों पर प्रभावी हो जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

18 साल पहले भी MI की हुई थी जमकर पिटाई, वैभव-यशस्वी की तरह एक लेफ्टी ने खूब कूटा, 231 का स्ट्राइक रेट, 42 गेंद पर 100

एडम गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जो आज भी टी20 क्रिकेट के इतिहास में 'क्लीन हिटिंग' का सबसे बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है. उस मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तान के असद रऊफ ने बताया कि गिलक्रिस्ट जिस अंदाज में गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे उसको देखकर बतौर अंपायर पहली बार डर लगा था Wed, 8 Apr 2026 13:15:29 +0530

  Videos
See all

Hoshiarpur में CM भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, युवाओं पर जोर | Punjab | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:45:51+00:00

Trump Announces: Iran के साथ दो हफ्ते के सीजफायर से वैश्विक बाजार में हलचल | Middle East War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:38:48+00:00

US Politics: सीजफायर के बाद ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज | #worldwar3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:39:42+00:00

Iran America Ceasefire: सीजफायर.. फिर बेकाबू हुआ ईरान! | Trump | Iran Israel War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:46:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers